बीते साल दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला कैमरा Canon, Nikon या Sony का नहीं है। इसमें सबसे पहला नाम Kodak का आया है।
Photo Credit: Kodak
दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला कैमरा Canon, Nikon या Sony का नहीं है। इसमें सबसे पहला नाम Kodak का आया है।
दुनिया के टॉप कैमरा में Canon, Nikon, Sony का नाम शामिल नहीं है। जापान के सबसे पॉपुलर कैमरा रिटेलर ने दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले कैमरा की लिस्ट जारी की है। टॉप सैलिंग कैमरा में Canon, Sony बहुत पीछे पाए गए हैं। यहां तक कि पॉपुलर ब्रांड Canon का कैमरा भी टॉप में जगह नहीं बना पाया है। एक अन्य कंपनी ने इस लिस्ट में शीर्ष पोजीशन हासिल की है। आइए जानते हैं दुनिया के टॉप 10 कैमरा की लिस्ट।
दुनिया सबसे ज्यादा बिकने वाले, यानी टॉप सैलिंग कैमरा की लिस्ट 2025 के लिए जारी कर दी गई है। बीते साल दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला कैमरा Canon, Nikon या Sony का नहीं है। इसमें सबसे पहला नाम Kodak का आया है। कंपनी का अफॉर्डेबल कैमरा सबसे ज्यादा बिकने वाले कैमरा की लिस्ट में पहले नम्बर पर पाया गया है। इस मॉडल का नाम है Kodak PixPro FZ55, जो कि बीते साल दुनिया में सबसे ज्यादा खरीदा गया। Map Camera (via) की ओर से टॉप 10 कैमरा मॉडल्स की लिस्ट में इसे सबसे ऊपर रखा गया है।
बेस्ट कैमरा की लिस्ट में दूसरा नम्बर Fujifilm X-M5 ने हासिल किया है। जबकि तीसरे नम्बर पर Nikon Z5 II मॉडल आया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कंपनी ने Sony जैसे ब्रांड को 9वें नम्बर रखा है। जहां पर Sony A7c II को 9वां स्थान मिला है। वहीं, Canon इससे और पीछे फिसल गई है। 10वें स्थान पर Canon EOS R6 Mark II मॉडल को रखा गया है। यानी पहले तीन नम्बरों पर Kodak PixPro FZ55, Fujifilm X-M5, और Nikon Z5 II विराजमान हैं।
Kodak PixPro FZ55 एक कॉम्पेक्ट कैमरा है जिसमें 16MP का सेंसर दिया गया है। इसमें 5X ऑप्टिकल जूम फीचर है। साथ ही बिल्ट-इन xenon फ्लैश भी दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कैमरे का रेट्रो लुक इसे युवाओं के बीच पॉपुलर बनाता है। वहीं, इंटरचेंज हो सकने वाले लेंस सिस्टम की बात आती है तो Fujifilm X-M5 यहां सबसे ज्यादा लोकप्रिय साबित होता है। इस कैमरा में इलेक्ट्रॉनिक व्यू-फाइंडर का सपोर्ट नहीं मिलता है।
Nikon Z5 II, तीसरे स्थान पर सबसे पॉपुलर कैमरा साबित हुआ है जिसमें फुल फ्रेम सेंसर दिया गया है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक व्यू-फाइंडर दिया गया है और फास्ट ऑटोफोकस भी है। Fujifilm X-E5 इस लिस्ट में चौथे नम्बर पर है जबकि 9वें और 10वें स्थान पर Sony A7c II और Canon EOS R6 Mark II को जगह मिली है। Map Camera Japan की ओर से दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 10 कैमरा की लिस्ट ये रही-
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम