Levels

Levels - ख़बरें

  • ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
    Google Maps का इस्तेमाल करते समय कई यूजर्स को यह समस्या होती है कि नेविगेशन वॉयस आने पर म्यूजिक रुक जाता है या कम हो जाता है। यह फीचर सेफ्टी के लिए बनाया गया है ताकि ड्राइविंग के दौरान दिशा-निर्देश साफ सुनाई दें, लेकिन कई बार यह इंटरप्शन परेशान करता है। अच्छी बात यह है कि ऐप में ऐसी सेटिंग्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप म्यूजिक इंटरप्शन को कम या कंट्रोल कर सकते हैं। Play voice over Bluetooth को बंद करने से नेविगेशन की आवाज आपके फोन से आती है और इन्फोटेनमेंट सिस्टम में कोई रुकावट नहीं आती है।
  • Redmi ने लॉन्च किया 50 इंच साइज का 4K टेलीविजन, 'बजट' TV में मिलती है बिजली बचाने वाली टेक्नोलॉजी!
    Xiaomi ने अपने स्मार्ट टीवी पोर्टफोलियो में नया Redmi Smart TV A50 Energy Efficiency Level 1 Edition लॉन्च किया है। यह 50 इंच का 4K स्मार्ट टीवी है, जिसे बजट सेगमेंट में पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक टीवी में 3840 × 2160 रिजॉल्यूशन वाला 4K डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें Direct-lit LCD पैनल और True Tone डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए टीवी में क्वाड-कोर Cortex-A35 प्रोसेसर, 2GB RAM और 32GB स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा टीवी Surge OS पर चलता है और इसमें 20W साउंड आउटपुट भी दिया गया है।
  • itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
    itel ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Zeno 100 लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, फोन में 6.6 इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह UNISOC T7100 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 4GB तक RAM के साथ 64GB स्टोरेज मिलती है। फोन Android 15 Go Edition पर काम करता है। कैमरा के लिए इसमें 8MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसमें MIL STD 810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन और 5000mAh बैटरी दी है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
  • Lava Bold N2 भारत में लॉन्च: Rs 8 हजार से कम कीमत में 5000mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और क्लीन सॉफ्टवेयर!
    Lava Bold N2 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी कीमत 7,499 रुपये रखी गई है और यह 27 फरवरी से Amazon पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन Android 15 Go पर चलता है और कंपनी के मुताबिक इसमें ब्लोटवेयर या ऐड्स नहीं दिए गए हैं। इसमें 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। फोन Unisoc SC9863A प्रोसेसर, 4GB RAM, 64GB स्टोरेज और 5,000mAh बैटरी के साथ आता है।
  • OTP ठगी रोकने के लिए Airtel का AI एक्शन, कॉल के वक्त तुरंत मिलेगा फ्रॉड वार्निंग अलर्ट!
    Airtel ने OTP आधारित बैंकिंग फ्रॉड से निपटने के लिए नया AI Fraud Alert सिस्टम पेश किया है। कंपनी के मुताबिक यह फीचर नेटवर्क लेवल पर काम करता है और संभावित जोखिम वाली कॉल के दौरान ग्राहक को रियल टाइम अलर्ट देता है। अगर बैंकिंग ट्रांजैक्शन से जुड़ा OTP संदिग्ध स्थिति में डिटेक्ट होता है, तो यूजर को चेतावनी दी जाएगी। Airtel का दावा है कि इस AI आधारित समाधान को व्यापक ट्रायल में परखा गया है। फिलहाल यह फीचर हरियाणा में लाइव है और अगले दो हफ्तों में देशभर में रोलआउट किया जाएगा।
  • Windows लैपटॉप बनाने वाले ब्रांड्स की बढ़ेगी टेंशन? Apple ला रहा है सस्ता MacBook, कीमत हुई लीक
    Apple जल्द ही एक नया एंट्री लेवल MacBook लॉन्च कर सकता है, जो कीमत के मामले में Windows लैपटॉप्स को सीधी टक्कर देगा। MirrorDaily की रिपोर्ट के मुताबिक, इस MacBook में iPhone 16 Pro सीरीज वाला A18 Pro चिप दिया जा सकता है और इसकी कीमत 699 से 799 डॉलर के बीच हो सकती है। परफॉर्मेंस के मामले में यह M1 MacBook Air के करीब बताया जा रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple अगले एक साल में इस मॉडल के लाखों यूनिट्स का ऑर्डर दे सकता है।
  • Urban Cruiser Ebella: 543 Km रेंज देने वाली Toyota इलेक्ट्रिक SUV भारत में लॉन्च, Tata, Mahindra EVs को देगी टक्कर!
    Toyota Kirloskar Motor ने भारत में अपनी पहली बैटरी इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser Ebella को लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल Toyota के multipath approach का हिस्सा है और दो बैटरी ऑप्शन्स में पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक, 61kWh बैटरी वेरिएंट ARAI सर्टिफिकेशन के अनुसार एक चार्ज में 543km तक की रेंज ऑफर करता है। SUV में ‘Urban Tech’ डिजाइन, प्रीमियम केबिन, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और Level 2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। Urban Cruiser Ebella के साथ 8 साल की बैटरी वारंटी और फ्लेक्सिबल ओनरशिप प्रोग्राम्स भी मिलेंगे।
  • Anthropic के सीईओ की चेतावनी, AI तेजी से एंट्री लेवल की ये नौकरियां कर सकता है खत्म
    Anthropic के CEO डारियो अमोदेई ने बताया है कि कैसे AI शुरुआती करियर की कई नौकरियां खा सकता है। अमोदेई का मानना है कि जूनियर कंसल्टेंट, ट्रेनी वकील और नए फाइनेंशियल सलाहकारों की नौकरियों जहां पर रिसर्च, ड्राफ्टिंग, डॉक्यूमेंटेशन और पैटर्न विश्लेषण पर बहुत ज्यादा निर्भर करती हैं। इन सभी टास्क को क्लाउड पहले से ही ज्यादा तेजी और कम लागत पर कर रहा है।
  • Xiaomi SU7 Recall: पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार में निकली बड़ी खामी! वापस बुलाई गईं 1.16 लाख यूनिट्स
    चीन की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दिग्गज कंपनी Xiaomi ने अपने पहले प्रोडक्शन मॉडल SU7 को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी ने घोषणा की है कि करीब 1,16,877 गाड़ियां रिकॉल की जाएंगी, जिन्हें फरवरी 2024 से अगस्त 2025 के बीच बनाया गया था। वजह है इनके ड्राइवर-असिस्टेंस सॉफ्टवेयर में खामी, जो सही तरीके से खतरे को पहचानने और ड्राइवर को समय पर अलर्ट देने में नाकाम हो रहा था। यह फैसला उस घटना के बाद लिया गया है जिसमें छह महीने पहले एक Xiaomi SU7 की वजह से जानलेवा एक्सीडेंट हुआ था।
  • Volkswagen की एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार मार्च में होगी पेश, जानें कितनी होगी कीमत
    Volkswagen की ओर से एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट को मार्च 2025 में पेश किया जाएगा। यह कार 18 लाख रुपये के लगभग कीमत में लॉन्च की जा सकती है। हालांकि 2027 से पहले यह मार्केट में उपलब्ध नहीं होगी। खबर है कि ID.2all के साथ ही एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार और आने वाले सभी इलेक्ट्रिक मॉडल नई इलेक्ट्रिक स्मॉल कार फैमिली का हिस्सा होंगे।
  • 2025 में चीन में 1.5 करोड़ कारें अपने आप चलेंगी, BYD बजट कारों में भी देगी L2 सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी!
    चीन ऑटोनोमस ड्राइविंग (Self-Driving) टेक्नोलॉजी को अपनाने में तेजी ला रहा है। एक रिपोर्ट का कहना है कि 2024 में लगभग 15 मिलियन (1.5 करोड़) नई कारों में कम से कम Level 2 (L2) सेल्फ-ड्राइविंग क्षमताएं होंगी। 2025 तक, देश में बिकने वाली दो-तिहाई नई कार मॉडल्स में L2 या इससे एडवांस ऑटोमेशन होने की उम्मीद है। व्हीकल मैन्युफैक्चरर तेजी से डेवलप हो रहे मार्केट में प्रतिस्पर्धी में लीड बनाने के लिए एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (ADAS) का लाभ उठा रहे हैं। 2024 में, चीन के ऑटो इंडस्ट्री ने कथित तौर पर साल-दर-साल 5.5% की वृद्धि देखी, जिसमें कुल 22.9 मिलियन व्हीकल की डिलीवरी की गई।
  • Bitcoin ने बनाया रिकॉर्ड हाई, 3 वर्ष बाद पार किया 69,000 डॉलर का लेवल
    हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्रिप्टोकरेंसी जैसी उभरती हुई टेक्नोलॉजीज से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग की जरूरत बताई थी
  • बिटकॉइन का प्राइस 51,000 डॉलर से ज्यादा, Ether में भी प्रॉफिट
    दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 0.78 प्रतिशत बढ़ा है। इसका प्राइस लगभग 2,907 डॉलर पर था। देश में क्रिप्टो सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ग्रोथ पर असर पड़ रहा है
  • बिटकॉइन में जोरदार तेजी, 45,000 डॉलर के निकट पहुंचा प्राइस
    बजट से पहले क्रिप्टो इंडस्ट्री ने केंद्र सरकार से इस सेगमेंट पर टैक्स घटाने के निवेदन किए थे। हालांकि, इंटरिम बजट में फाइनेंस मिनिस्टर Nirmala Sitharaman ने क्रिप्टो सेगमेंट का कोई जिक्र नहीं किया था
  • बिटकॉइन ने पार किया 42,800 डॉलर से ज्यादा का लेवल, 1 दिन में प्राइस 344 डॉलर बढ़ा
    Ripple, USD Coin, Chainlink, Tron, Wrapped Bitcoin और Litecoin में तेजी थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.25 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.64 लाख करोड़ डॉलर पर था

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »