कितने क्रिएटिव हैं आप? वैज्ञानिकों ने तैयार किया अनोखा टेस्ट!

किसी व्यक्ति के बारे में ये पता लगाना कि असल में उसका दिमाग कितना क्रिएटिव है, ये बहुत मुश्किल काम है।

कितने क्रिएटिव हैं आप? वैज्ञानिकों ने तैयार किया अनोखा टेस्ट!

किसी व्यक्ति के बारे में ये पता लगाना कि असल में उसका दिमाग कितना क्रिएटिव है, ये बहुत मुश्किल काम है।

ख़ास बातें
  • टेस्ट के माध्यम से क्रिएटिव लेवल का पता लगाया जा सकता है।
  • यह तरीका डाइवरजेंट एसोसिएशन टास्क (DAT) कहलाता है।
  • यह एक कंप्यूटर एल्गोरिदम के माध्यम से होता है।
विज्ञापन
कोई इन्सान जन्म से ही क्रिएटिव यानी रचनात्मक हो सकता है, और कुछ इन्सान क्रिएटिविटी डेवलप भी करने की कोशिश करते हैं। लेकिन किसी व्यक्ति के बारे में ये पता लगाना कि असल में उसका दिमाग कितना क्रिएटिव है, ये बहुत मुश्किल काम है। वैज्ञानिक कहते हैं कि क्रिएटिविटी को मापना बहुत पेचीदा काम है। क्योंकि इसमें दिमाग की कॉग्निटिव प्रोसेस, पर्सनलिटी के गुण, और आसपास का वातावरण भी भूमिका निभाता है। इसलिए क्रिएटिविटी किसी व्यक्ति के अंदर पाया जाने वाला एकल गुण नहीं है, और न ही इसे आसानी से मापा जा सकता है, यह कई प्रक्रियाओं का एक कॉम्बिनेशन है। 

यहां पर नई रिसर्च एक बड़ा दावा करती है। ScienceAlert के अनुसार, एक ऐसा टेस्ट डिजाइन किया गया है जिसके माध्यम से क्रिएटिव लेवल का पता लगाया जा सकता है। आप भी अगर इस टेस्ट को आजमाकर देखना चाहते हैं तो इस प्रोजेक्ट पेज पर विजिट कर सकते हैं। यह तरीका डाइवरजेंट एसोसिएशन टास्क (DAT) कहलाता है। इसमें लोगों से 10 noun यानी संज्ञा पूछे जाते हैं जो कि मतलब में एक दूसरे से काफी अलग हैं। जैसे बिल्ली और किताब, यहां पर बिल्ली के पास अगर कुत्ता लिखा होता तो यह ज्यादा अर्थपूर्ण लगता। लेकिन बिल्ली और किताब का दूर दूर तक कोई संबंध नहीं है। 

तो इस तरह से व्यक्ति जो दो अलग अलग शब्द लेकर आता है उन्हें जांचा जाता है कि इनके बीच में कितनी दूरी है। यह एक कंप्यूटर एल्गोरिदम के माध्यम से होता है। रिसर्च में इसी तरीके का इस्तेमाल शोधकर्ताओं ने किया जिसमें 8914 इच्छुक लोगों ने भाग लिया। शोधकर्ताओं को इसके अच्छे नतीजे मिले और वे कुछ हद तक व्यक्ति की क्रिएटिविटी को मापने में कामयाब रहे। शोधकर्ताओं ने कहा है कि क्रिएटिव लोग ज्यादा भिन्न विचार पैदा करने में सक्षम हैं। 

शोध निष्कर्ष निकालता है कि किसी शब्द के उलट दूसरा शब्द अधिक दूर तक ले जाने में क्रिएटिव लोग सक्षम पाए गए हैं। यह बात शोधकर्ताओं ने 2021 में प्रकाशित पेपर में कही है। यानी दो भिन्न भिन्न शब्दों के बीच अर्थ संबंधी दूरी को मापकर किसी की सोच के बारे में कहा जा सकता है कि यह कितनी दूर तक जा सकती है और वह व्यक्ति कितना क्रिएटिव हो सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp Plus क्या है और पैसे देकर क्या मिलेगा खास? जानें सभी प्रीमियम फीचर्स
  2. Pause Point: स्मार्टफोन पर टाइम बर्बाद नहीं होने देगा Google का यह नया फीचर! जानें कैसे करता है काम
  3. Huawei की 10,000mAh से ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  4. Oppo Find X9s, Find X9 Ultra हो रहे 21 मई को लॉन्च, 200MP कैमरा,7050mAh बैटरी के साथ गजब के फीचर्स
  5. Oppo Reno 16F 5G के लॉन्च की तैयारी, GCF पर हुई लिस्टिंग
  6. Vivo Y60 लेटेस्ट स्मार्टफोन 6500mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Android को पर्सनल AI एजेंट बनाने की तैयारी में Google, आपकी पूरी डिजिटल लाइफ संभालेगा!
  8. Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट
  9. 55, 65, 75 और 85 इंच डिस्प्ले वाला Sony BRAVIA 3 II भारत में लॉन्च, घर पर मिलेगा सिनेमा जैसा फील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट
  2. Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Pause Point: स्मार्टफोन पर टाइम बर्बाद नहीं होने देगा Google का यह नया फीचर! जानें कैसे करता है काम
  4. Google Chrome या Safari में अपना ब्राउजिंग डाटा कैसे करें साफ, ये है आसान तरीका
  5. WhatsApp Plus क्या है और पैसे देकर क्या मिलेगा खास? जानें सभी प्रीमियम फीचर्स
  6. Oppo Reno 16F 5G के लॉन्च की तैयारी, GCF पर हुई लिस्टिंग
  7. लैपटॉप में भी मिलेगा Android जैसा एक्सपीरियंस, Googlebook हुआ ऑफिशियल
  8. Vivo Y60 लेटेस्ट स्मार्टफोन 6500mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  9. Android को पर्सनल AI एजेंट बनाने की तैयारी में Google, आपकी पूरी डिजिटल लाइफ संभालेगा!
  10. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Motorola का पहला फोल्डेबल फोन Razr Fold लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »