Bitcoin ने बनाया रिकॉर्ड हाई, 3 वर्ष बाद पार किया 69,000 डॉलर का लेवल

Ether के प्राइस में मामूली नुकसान था। यह लगभग 3,498 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक दिन में इसका प्राइस 48 डॉलर घटा है

Bitcoin ने बनाया रिकॉर्ड हाई, 3 वर्ष बाद पार किया 69,000 डॉलर का लेवल

क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी बढ़ गई है

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का पिछला हाई तीन वर्ष पहले लगभग 69,000 डॉलर का था
  • Ether के प्राइस में मामूली नुकसान था
  • देश में क्रिप्टो सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ग्रोथ पर असर पड़ा है
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने बुधवार को 69,200 डॉलर का रिकॉर्ड हाई बनाया है। हालांकि, इसके बाद इसमें छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई और यह लगभग 63,705 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी बढ़ गई है। बिटकॉइन का पिछला हाई तीन वर्ष पहले लगभग 69,000 डॉलर का था। 

Ether के प्राइस में मामूली नुकसान था। यह लगभग 3,498 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक दिन में इसका प्राइस 48 डॉलर घटा है। इसके अलावा Tether, Binance Coin, Solana, Ripple, Cardano, Polkadot और Tron, Litecoin, Stellar और Elrond में गिरावट थी। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.47 लाख करोड़ डॉलर पर था। CoinDCX के मार्केट्स डेस्क ने कहा, "Ether का प्राइस 3,800 डॉलर तक पहुंचने के बाद लगभग 3,200 तक गिरा है। प्रॉफिट बुकिंग से बहुत से ऑल्टकॉइन्स के प्राइसेज घटे हैं।" 

क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन में लगभग एक महीने की तेजी और नया हाई बनाने के बाद गिरावट होना सामान्य है। बिटकॉइन स्पॉट ETF की वॉल्यूम और इंटरेस्ट रेट में कटौती के पूर्वानुमान से बिटकॉइन में तेजी जारी नहीं रही है क्योंकि एक अरब डॉलर से अधिक की बिकवाली की गई है।"  

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्रिप्टोकरेंसी जैसी उभरती हुई टेक्नोलॉजीज से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग की जरूरत बताई थी। अमेरिका में सिक्योरिटीज रेगुलेटर SEC की ओर से बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) को स्वीकृति मिलने के बाद  पिछले कुछ सप्ताह से क्रिप्टो मार्केट में तेजी है। हालांकि, देश में क्रिप्टो सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ग्रोथ पर असर पड़ा है। पिछले महीने पेश हुए बजट से पहले क्रिप्टो इंडस्ट्री ने केंद्र सरकार से इस सेगमेंट पर टैक्स घटाने के निवेदन किए थे। हालांकि, इंटरिम बजट में फाइनेंस मिनिस्टर Nirmala Sitharaman ने क्रिप्टोकरेंसीज का कोई जिक्र नहीं किया था। इससे इस इंडस्ट्री से जुड़े स्टेकहोल्डर्स को निराशा हुई थी। सरकार ने लगभग डेढ़ वर्ष पहले प्रत्येक क्रिप्टो ट्रांजैक्शन पर एक प्रतिशत का TDS लगाया था। इसके साथ ही क्रिप्टो से मिलने वाले प्रॉफिट पर 30 प्रतिशत का टैक्स लागू किया गया था। कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने भी इस सेगमेंट को लेकर चेतावनी दी है। 

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Solana, Levels, Market, Bitcoin, Selling, Investors, Demand, Ether, Prices
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »