• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • राजधानी में होगी ऑड ईवन व्हीकल रूल की वापसी, पॉल्यूशन पर लगाम लगाने की कवायद

राजधानी में होगी ऑड-ईवन व्हीकल रूल की वापसी, पॉल्यूशन पर लगाम लगाने की कवायद

इस रूल में इसमें वैकल्पिक दिनों पर ऑड या ईवन नंबर्स के साथ समाप्त होने वाले रजिस्ट्रेशन के साथ व्हीकल्स को सड़क पर लाने की अनुमति होगी

राजधानी में होगी ऑड-ईवन व्हीकल रूल की वापसी, पॉल्यूशन पर लगाम लगाने की कवायद

यह रूल्स रूल 13 नवंबर से 20 नवंबर तक लागू होगा

ख़ास बातें
  • पिछली बार इस रूल को 2019 में लागू किया गया था
  • इसका उद्देश्य व्हील्स से होने वाले पॉल्यूशन को घटाना है
  • कुछ व्हीकल्स को इस रूल से छूट मिलती है
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से भारी एयर पॉल्यूशन से जूझ रही दिल्ली में चार वर्ष के बाद ऑड-ईवन व्हीकल रूल को लागू किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एयर पॉल्यूशन बहुत अधिक बढ़ जाने की वजह से इस रूल को दिवाली के बाद से लागू किया जाएगा। राजधानी में वीकेंड पर AQI वीकेंड पर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया था। 

ऑड-ईवन रूल 13 नवंबर से 20 नवंबर तक लागू होगा। पिछली बार इस रूल को 2019 में लागू किया गया था। इसका उद्देश्य व्हीकल्स से होने वाले पॉल्यूशन को घटाना है। इसमें वैकल्पिक दिनों पर ऑड या ईवन नंबर्स के साथ समाप्त होने वाले रजिस्ट्रेशन के साथ व्हीकल्स को सड़क पर लाने की अनुमति होगी। दिल्ली के एनवायरमेंट मिनिस्टर, गोपाल राय ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, "दिल्ली में 13-20 नवंबर तक ऑड-ईवन स्कीम लागू की जाएगी। इससे व्हीकल्स से होने वाले इमिशन को घटाने में आसानी हो सकती है।" इससे पहले राय ने केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को पत्र लिखकर राजधानी में ऐसे व्हीकल्स की एंट्री पर रोक लगाने का निवेदन किया था जो BS6 नॉर्म्स का पालन नहीं करते। 

इस रूल के तहत, रजिस्ट्रेशन प्लेट पर अंतिम नंबर ईवन रखने वाले टू-व्हीलर्स और कारों को एक दिन और ऑड नंबर वाले व्हीकल्स को दूसरे दिन सड़कों पर लाने की अनुमति होती है। हालांकि, कुछ व्हीकल्स को इस रूल से छूट मिलती है। इनमें इमरजेंसी व्हीकल्स, VVIP व्हीकल्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स शामिल हैं। हालांकि, ऐसा कोई विशेष डेटा उपलब्ध नहीं है जिससे यह पता चल सके कि इस रूल से पॉल्यूशन के लेवल को घटाने में मदद होती है। 

दिल्ली और इसके आसपास के शहरों में एयर क्वालिटी खराब होने का बड़ा कारण हरियाणा और पंजाब में खेतों में फसल की कटाई के बाद पराली जलाना है। इससे पहले कुछ जानकारों ने दलील दी थी कि ऑड-ईवन रूल से पॉल्यूशन को घटाने में ज्यादा मदद नहीं होती। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की लगभग चार वर्ष पहले हुई एक स्टडी में पाया गया था कि ऑड-ईवन से पहले और बाद में पॉल्यूशन का लेवल कुछ कम हुआ था लेकिन इसके पीछे कोई बड़ा कारण नहीं था। दुनिया भर में कुछ देशों के बड़े शहरों में में पॉल्यूशन पर लगाम लगाने के लिए इस रूल को लागू किया जाता है। इनमें बीजिंग, पेरिस, मेक्सिको सिटी और रोम जैसे शहर शामिल हैं।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  2. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  10. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »