बिटकॉइन में जोरदार उछाल, इस वर्ष प्राइस पहली बार 33,000 डॉलर से ज्यादा

इस वर्ष यह पहली बार है कि जब इसका प्राइस 33,623 डॉलर पर पहुंचा है। बिटकॉइन ने इसके साथ 16 महीने का हाई लेवल छुआ है

बिटकॉइन में जोरदार उछाल, इस वर्ष प्राइस पहली बार 33,000 डॉलर से ज्यादा

पिछले एक दिन में बिटकॉइन का प्राइस 3,356 डॉलर बढ़ा है

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन ने 16 महीने का हाई लेवल छुआ है
  • पिछले एक दिन में Ether के प्राइस में लगभग 125 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है
  • कुछ देशों में रेगुलेटर्स क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बना रहे हैं
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में मंगलवार को 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इस वर्ष यह पहली बार है कि जब इसका प्राइस 33,623 डॉलर पर पहुंचा है। बिटकॉइन ने इसके साथ 16 महीने का हाई लेवल छुआ है। अमेरिका में सिक्योरिटीज मार्केट के रेगुलेटर की ओर से बिटकॉइन ETF के लिए स्वीकृति मिलने की संभावना इसमें तेजी का बड़ा कारण है। पिछले एक दिन में बिटकॉइन का प्राइस 3,356 डॉलर बढ़ा है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 7.61 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस लगभग 1,813 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में Ether के प्राइस में लगभग 125 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा Avalanche, Polkadot, Stellar, Monero,  Ripple, Cardano, Litecoin और Polygon के भी प्राइसेज बढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 8.57 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.27 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। 

Bloomberg के ETF एनालिस्ट, Eric Balchunas ने X (पहले Twitter) पर एक पोस्ट में बताया है कि BlackRock से iShares Bitcoin Trust को अमेरिका में Depository Trust एंड Clearing Corporation की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इससे कई क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज बढ़ रहे हैं। हाल ही में बिटकॉइन से जुड़ी CoinTelegraph की एक भ्रामक पोस्ट X पर आने के बाद इसका प्राइस 30,000 डॉलर की ओर बढ़ा था। इसके बाद BlackRock और अन्य एंटिटीज के तुरंत इस दावे को गलत बताने से CoinTelegraph को गलत जानकारी देने के लिए माफी मांगनी पड़ी थी। 

बिटकॉइन ने पिछले वर्ष लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल छुआ था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई थी। इससे इनवेस्टर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। कुछ क्रिप्टो फर्मों के दिवालिया होने से भी मार्केट में गिरावट आई थी। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उनका कहना था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टो के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। कुछ देशों में रेगुलेटर्स इस सेगमेंट के लिए रूल्स बना रहे हैं। इससे इस मार्केट में स्कैम के मामलों पर लगाम लग सकती है और इनवेस्टर्स का भरोसा भी मजबूत हो सकता है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Surge, Bitcoin, Purchase, Market, Ether, Resistance, Increase, Solana, Levels, Prices

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »