बिटकॉइन में जोरदार तेजी, 45,000 डॉलर के निकट पहुंचा प्राइस

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 2.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसका प्राइस लगभग 2,425 डॉलर पर था

बिटकॉइन में जोरदार तेजी, 45,000 डॉलर के निकट पहुंचा प्राइस

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 2.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन के लिए अगले लेवल 45,400 डॉलर और 48,000 डॉलर के हैं
  • Ether का प्राइस लगभग 2,425 डॉलर पर था
  • क्रिप्टो सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ट्रेडिंग पर असर पड़ा है
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में गुरुवार को 3.66 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस 44,000 डॉलर से अधिक पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक दिन में बिटकॉइन का प्राइस 1,693 डॉलर बढ़ा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में तेजी जारी रह सकती है। इसके लिए अगले लेवल 45,400 डॉलर और 48,000 डॉलर के है।  

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 2.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसका प्राइस लगभग 2,425 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसका प्राइस लगभग 64 डॉलर बढ़ा है। इसके अलावा Avalanche, Binance Coin, Solana, Ripple, Tron, Polkadot और Litecoin में प्रॉफिट था। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.31 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.71 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप CoinDCX की रिसर्च टीम ने Gadgets360 को बताया, "पिछले कुछ वर्षों को देखें तो बिटकॉइन के लिए फरवरी सबसे अच्छे महीनों में से एक रहा है। यह कंसॉलिडेशन से बाहर आया है। अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में तेजी है और इन्हें बिटकॉइन में बढ़ोतरी का फायदा मिला है। Ether ने अपनी ऊपरी रेंज को तोड़ा है और यह Ether और इससे जुड़े टोकन्स के लिए एक सकारात्मक संकेत है।" CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क का कहना था, "Solana ब्लॉकचेन में एक दिन पहले कुछ घंटे की रुकावट के बाद SOL में वापसी हुई है।" 

देश में इस सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ग्रोथ पर असर पड़ रहा है। बजट से पहले क्रिप्टो इंडस्ट्री ने केंद्र सरकार से इस सेगमेंट पर टैक्स घटाने के निवेदन किए थे। हालांकि, इंटरिम बजट में फाइनेंस मिनिस्टर Nirmala Sitharaman ने क्रिप्टो सेगमेंट का कोई जिक्र नहीं किया था इससे इस इंडस्ट्री से जुड़े स्टेकहोल्डर्स को निराशा हुई थी। क्रिप्टो इंडस्ट्री को उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार की ओर से पेश किए जाने वाले बजट में इस सेगमेंट के लिए कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। लगभग डेढ़ वर्ष पहले केंद्र सरकार ने प्रत्येक क्रिप्टो ट्रांजैक्शन पर एक प्रतिशत का TDS लगाया था। इसके साथ ही क्रिप्टो से मिलने वाले प्रॉफिट पर 30 प्रतिशत टैक्स लागू किया गया था। क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े स्टेकहोल्डर्स का कहना है कि इससे देश में क्रिप्टो की ट्रेडिंग एक्टिविटीज में कमी हुई है। कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने भी इस सेगमेंट को लेकर रिस्क की चेतावनी दी है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  2. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  3. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  4. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  5. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  6. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  7. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  8. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  9. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  10. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »