• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Volkswagen की एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार मार्च में होगी पेश, जानें कितनी होगी कीमत

Volkswagen की एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार मार्च में होगी पेश, जानें कितनी होगी कीमत

Volkswagen की ओर से एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट को मार्च 2025 में पेश किया जाएगा।

Volkswagen की एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार मार्च में होगी पेश, जानें कितनी होगी कीमत

Volkswagen की ओर से एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट को मार्च 2025 में पेश किया जाएगा।

ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक स्मॉल कार फैमिली में मॉड्यूलर इलेक्ट्रिक ड्राइव प्लेटफॉर्म
  • इसमें सबसे पहला और नया मॉडल ID.2all का प्रोडक्शन वर्जन होगा
  • एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार को कंपनी 2027 में लॉन्च करेगी
विज्ञापन
Volkswagen अपनी एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार से मार्च में पर्दा उठाने वाली है। यह कार फिलहाल एक कॉन्सेप्ट के रूप में पेश की जाएगी। वहीं, इसके प्रोडक्शन मॉडल को कंपनी 2027 में दुनिया के सामने रख सकती है। कहा जा रहा है कि इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 20 हजार यूरो यानी लगभग 18.15 लाख रुपये हो सकती है। आइए जानते हैं इस कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार के बारे में और क्या होगा खास। 

Volkswagen की ओर से एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट को मार्च 2025 में पेश किया जाएगा। यह कार 18 लाख रुपये के लगभग कीमत में लॉन्च की जा सकती है। हालांकि 2027 से पहले यह मार्केट में उपलब्ध नहीं होगी। कंपनी इसी के साथ ID.2all के प्रोडक्शन वर्जन पर भी काम कर रही है। खबर है कि ID.2all के साथ ही एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार और आने वाले सभी इलेक्ट्रिक मॉडल नई इलेक्ट्रिक स्मॉल कार फैमिली का हिस्सा होंगे। इन्हें Volkswagen Group के Brand Group Core के अंतर्गत डेवलप किया जाएगा। 

कंपनी का कहना है कि इलेक्ट्रिक युग में कम लागत वाली एंट्री लेवल मोबिलिटी को आगे लाना कंपनी की भविष्य की योजना की आधारशिलाओं में से एक है। इलेक्ट्रिक स्मॉल कार फैमिली में मॉड्यूलर इलेक्ट्रिक ड्राइव प्लेटफॉर्म का पहले से ज्यादा उन्नत वर्जन इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें सबसे पहला और नया मॉडल ID.2all का प्रोडक्शन वर्जन होगा। कंपनी इसे 2026 में लॉन्च करेगी। यह कंपनी की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक स्मॉल कार होगी। इसका बेस प्राइस 25 हजार यूरो (लगभग 22.69 लाख रुपये) हो सकता है। 

बैटरी चालित इलेक्ट्रिक व्हीकल की ID. फैमिली को कंपनी ने 2019 में लॉन्च किया था। उसके बाद से Volkswagen ने दुनियाभर में 13.50 लाख से ज्यादा ID. व्हीकल बेचे हैं। इनमें 5 लाख तो ID.3. व्हीकल्स की संख्या बताई गई है। पिछले साल कंपनी ने 3.83 लाख ऑल इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचे थे। कंपनी ने अपना पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल ID.UNYX जुलाई 2024 में लॉन्च किया था। इस स्पोर्टी कूप एसयूवी की कीमत 209,000 युआन (लगभग 25.11 लाख रुपये) से शुरू होती है और यह तीन वेरिएंट में आती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »