Jio 5g

Jio 5g - ख़बरें

  • प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
    टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए रूल्स के तहत, टेलीकॉम कंपनियों को 28 दिन के टैरिफप्लान के बजाय कस्टमर्स के लिए 30 दिन के रिचार्ज के विकल्प की पेशकश करनी होगी। इस बदलाव का मतलब है कि 30 दिन के रिचार्ज प्लान को चुनने वाले यूजर्स को एक वर्ष में 12 बार रिचार्ज करना होगा। प्रीपेड यूजर्स को 28 दिन के साइकल में इससे एक बार ज्यादा रिचार्ज करना होता है।
  • Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
    Vodafone Idea 365 दिन यानी कि पूरे 1 साल की वैधता के साथ ₹3749 में एक प्रीपेड प्लान प्रदान करता है। इस प्रीपेड प्लान में रोजाना 4G और 5G दोनों ही स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट प्रदान किया जाता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है। इसमें डेली 100 एसएमस भी मिलते हैं। हालांकि, इसमें अन्य बंडल फायदे नहीं दिए जाते हैं।
  • ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
    Jio ने चुनिंदा प्रीपेड यूजर्स के लिए ₹51 का True Unlimited 5G Upgrade ऑफर दिया है। इस ऐड-ऑन के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा के अलावा 3GB 4G डेटा भी मिलता है। हालांकि, यह कोई अलग से मिलने वाला सामान्य रिचार्ज प्लान नहीं है और इसका फायदा लेने के लिए यूजर के पास पहले से योग्य बेस प्लान होना जरूरी है। ₹51 वाले ऑफर की वैधता मौजूदा बेस प्लान के साथ जुड़ी रहती है। इसके लिए 5G फोन और Jio True 5G नेटवर्क की उपलब्धता भी जरूरी है। जानें कौन से यूजर्स इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
  • भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
    भारत में 5G नेटवर्क में बहुत बड़ा बदलाव अगले महीने से देखने को मिल सकता है। सरकार इलेक्ट्रोमेग्नेटिक फील्ड लिमिट (EMF) को अगले महीने से बढ़ाने जा रही है। इसके लिए नए नियम सितंबर से लागू हो जाएंगे। सरकार चाहती है कि भारत में मोबाइल नेटवर्क ग्लोबल स्टैंडर्ड के अनुसार चले। EMF लिमिट को से कम टावर्स के रहते भी बड़े क्षेत्र में 5G की बेहतर कवरेज मिल पाएगी।
  • सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
    भारत के तेजी से बढ़ते Satellite Communication Market में Singtel भी एंट्री की तैयारी कर रही है। सिंगापुर की टेलीकॉम कंपनी ने अपनी भारतीय इकाई Singapore Telecom India के जरिए सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाएं शुरू करने के लिए FDI मंजूरी मांगी है। कंपनी सरकारी और निजी क्षेत्र के ग्राहकों को सैटेलाइट आधारित कनेक्टिविटी देने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, Singtel करीब 36-38 GEO सैटेलाइट वाले नेटवर्क के जरिए सेवाएं देने पर काम कर रही है और सैटेलाइट नेटवर्क को 4G और 5G नेटवर्क से जोड़ने की तकनीक पर भी काम हो रहा है। भारत में Starlink, Jio, OneWeb और Amazon भी इस बाजार में सक्रिय हैं।
  • BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
    मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में BSNL का रेवेन्यू लगभग 10 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का पहली तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू 4,418 करोड़ रुपये का रहा है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह लगभग 4,017 करोड़ रुपये का था। हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि कंज्यूमर मोबिलिटी और एंटरप्राइज बिजनेस सेगमेंट से कंपनी को ग्रोथ मिली है।
  • Jio, Airtel यूजर्स को 5G के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे? क्या है 5G नेटवर्क स्लाइसिंग, कैसे होगी लागू, TRAI ने पेश किए सुझाव
    Jio, Airtel जैसी कंपनियां जल्द ही यूजर्स को 4G, 5G के लिए अलग-अलग प्लान्स की पेशकश कर सकती हैं। दरअसल काफी समय से टेलीकॉम कंपनियां 5जी नेटवर्क स्लाइसिंग (5G Network Slicing) को लागू करने की जल्दी में थीं। अब टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने 5G नेटवर्क स्लाइसिंग में सर्विस क्वालिटी के लिए एक रेगुलेटरी फ़्रेमवर्क प्रस्तावित किया है।
  • BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
    टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया कि BSNL को कंज्यूमर मोबिलिटी और एंटरप्राइज बिजनेस सेगमेंट से ग्रोथ मिली है, जबकि कंज्यूमर फिक्स्ड-एक्सेस सेगमेंट में मामूली बदलाव हुआ है। उन्होंने बताया कि कंपनी के रेवेन्यू में 400 करोड़ रुपये से कुछ अधिक की बढ़ोतरी हुई है। सिंधिया ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी बढ़ा है।
  • 20GB तक एक्स्ट्रा डेटा चाहिए? Jio के इन 5 प्लान्स में मिल रहे हैं कई बेनिफिट्स
    Reliance Jio ने अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स के साथ अतिरिक्त डेटा बेनिफिट्स की पेशकश की है। 459, 495, 545, 749 और 899 रुपये वाले प्लान्स में रोज मिलने वाले डेटा के अलावा 5GB से 20GB तक अतिरिक्त डेटा दिया जा रहा है। इनमें कई प्लान्स में Google Gemini Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन, JioHotstar Mobile, JioGames, FanCode और JioAICloud जैसे फायदे भी शामिल हैं। अगर आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं या AI और OTT बेनिफिट्स चाहते हैं, तो ये प्लान आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
  • अपने इलाके में कैसे चेक करें 5G नेटवर्क आ रहा है या नहीं? ऑनलाइन हो जाएगा सारा काम
    अगर आपको किसी खास इलाके में 5G नेटवर्क कवरेज चेक करना है तो आपको उस जगह पर मौजूद होना होगा जो कि मुमकिन नहीं है। इसलिए कंपनी के खास पोर्टल्स के जरिए ऑनलाइन 5G नेटवर्क कवरेज चेक करने आपको मदद मिलेगी। ये ऑनलाइन पोर्टल्स सब्सक्राइबर्स के लिए इंटरैक्टिव कलर-कोडेड मैप्स की सुविधा प्रदान करते हैं। वैसे तो आप सीधे अपने फोन पर सिग्नल कितना मजबूत है यह देख सकते हैं, लेकिन आपके फोन पर दिखने वाले नेटवर्क बार अक्सर पूरी जानकारी नहीं देते हैं।
  • Bharti Airtel ने नए सब्सक्राइबर्स की रेस में Reliance Jio को दी मात
    देश में पिछले महीने टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या 0.42 प्रतिशत बढ़कर लगभग 134.3 करोड़ हो गई है। दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने मई में 29.8 लाख सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है। इनमें 29.26 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स और 53,809 फिक्स्ड लाइन सब्सक्राइबर्स हैं। रिलायंस जियो के नेटवर्क पर पिछले महीने लगभग 22.55 लाख सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं।
  • कॉल और SMS के लिए कम प्राइस वाले प्लान नहीं पेश करेंगी टेलीकॉम कंपनियां! 
    Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने केवल वॉयस और SMS वाले प्लान पर आपत्ति जताई है। TRAI के प्रपोजल में कहा गया था कि टेलीकॉम कंपनियों को कॉलिंग, मैसेजिंग और डेटा उपलब्ध कराने वाले प्लांस की सभी वैलिलिटी अवधि के लिए इस प्रकार के टैरिफ प्लान की पेशकश करनी होगी। टेलीकॉम कंपनियों ने TRAI से टैरिफ के डिजाइन में हस्तक्षेप नहीं करने का निवेदन किया है।
  • 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
    भारतीय टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले कुछ महीनों में अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की कीमतों में काफी बढ़ोत्तरी की है जिसका सिलसिला अभी भी जारी है। ऐसे में यूजर्स के लिए 365 दिनों की वैधता वाले प्लान अक्सर फायदेमंद साबित होते हैं। इनमें डेली बेसिस पर पर्याप्त डेटा मिलता है, साथ में अनलिमिटिड कॉलिंग और साथ ही फ्री ओटीटी या एंटरटेनमेंट का फायदा भी मिलता है।
  • Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
    Vodafone Idea अपने ग्राहकों के लिए 365 दिनों की वैधता वाला सबसे धांसू प्लान पेश करती है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से 3999 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 2GB डेटा मिलता है। यूजर को 365 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है।
  • 365 दिनों तक 912GB से ज्यादा डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, FREE Gemini AI के साथ Jio का जबरदस्त प्लान!
    Jio, Airtel, Vodafone Idea जैसी कंपनियां देश के अधिकतर सब्सक्राइबर्स समेटे हुए हैं। पिछले कुछ महीनों में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्लान्स की कीमतें काफी बढ़ा दी हैं। कुछ प्लान्स में डेटा बेनिफिट हट गया है तो कई में समान बेनिफिट्स के लिए टैरिफ बढ़ा दिया गया है।

Jio 5g - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »