जियो का 3599 रुपये का प्लान एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है। इसमें यूजर को असीमित वॉइस कॉल करने की सुविधा दी गई है।
Jio अपने ग्राहकों के लिए लम्बी वैधता वाले प्लान्स में कई खास प्लान पेश करती है।
रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने कई प्रीपेड प्लान्स के अंदर अपडेट किया है। कंपनी के ये नए प्लान कुछ नए बेनिफिट्स अपने साथ लेकर आते हैं जिससे यूजर को किफायती प्राइस में एक परफेक्ट रीचार्ज प्लान का ऑप्शन मिल जाता है। हाल ही में जियो ने अपने लॉन्ग टर्म वैलिडिटी प्लान्स को भी अपडेट किया है। आज हम जियो के 365 दिनों वाले एक खास प्लान के बारे में आपको बताएंगे जो एक ही बार के रीचार्ज में सालभर के लिए यूजर को हर तरह से टेंशन फ्री कर देता है।
रिलायंस जियो का 365 दिनों वाला सबसे धांसू प्लान
Jio अपने ग्राहकों के लिए लम्बी वैधता वाले प्लान्स में एक खास प्लान पेश करती है। यह प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। MyJio ऐप के माध्यम से, या फिर जियो अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे एक्टिवेट करवाया जा सकता है। प्लान की कीमत 3599 रुपये है जिसमें यूजर को ढेर सारे बेनिफिट कंपनी ने दिए हैं। सबसे पहले तो इसकी वैधता आती है जो पूरे 365 दिनों की है। डेली बेसिस पर कंपनी प्लान में 2.5GB डेटा दे रही है। प्लान के तहत कंपनी वैधता तक कुल 912.5GB डेटा देती है जो यूजर की हर तरह की इंटरनेट जरूरतों को पूरा करता है।
Free बेनिफिट्स की भरमार
जियो का 3599 रुपये का प्लान एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है। इसमें यूजर को असीमित वॉइस कॉल करने की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही डेली बेसिस पर 100SMS भी कंपनी फ्री दे रही है। प्लान में कई और खास बेनिफिट्स मुफ्त दिए गए हैं। इसमें JioHome का 2 महीने का फ्री ट्रायल यूजर को दिया गया है जो नए कनेक्शन पर मिलता है। इसके साथ ही जियोहॉटस्टार का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, प्लान के साथ 50GB की JioAICloud की फ्री स्टोरेज मिल रही है।
Pro Google Gemini Free एक्सेस
इस प्लान के साथ एक और खास बेनिफिट कंपनी ने दिया है। रीचार्ज प्लान में Pro Google Gemini Free दिया जा रहा है जिसकी कीमत 35100 रुपये है। प्लान 18 साल और उससे ऊपर के यूजर्स के लिए है। इस तरह से जियो का 3599 रुपये का प्लान बेनिफिट्स की बहार लेकर आता है जिसमें अनगिनत फायदे यूजर्स को दिए जा रहे हैं। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप जियो अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत