• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 84 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री Netflix, JioHotstar, Gemini AI बेनिफिट वाला धांसू Jio प्लान

84 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री Netflix, JioHotstar, Gemini AI बेनिफिट वाला धांसू Jio प्लान

यूजर को इसमें Netflix का मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।

84 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री Netflix, JioHotstar, Gemini AI बेनिफिट वाला धांसू Jio प्लान

रिलायंस जियो कंपनी अपने यूजर्स को अफॉर्डेबल प्राइस में कई ऐसे प्लान देती है जो भरपूर डेटा, कॉलिंग और फ्री बेनिफिट्स लेकर आते हैं।

ख़ास बातें
  • इसमें यूजर को डेली बेसिस पर 2GB डेटा मिलता है।
  • प्लान में वैधता तक कुल 168GB डेटा दिया जा रहा
  • इसमें 2 महीने का JioHome सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिया जा रहा है।
विज्ञापन

Jio टेलीकॉम भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी है जो अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के प्रीपेड प्लान पेश करती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में कॉलिंग, डेटा, फ्री OTT वाले कई प्लान शामिल हैं। लेकिन कुछ प्लान एक पूरा पैकेज लेकर आते हैं जो सस्ते में लगभग हर तरह का बेनिफिट देते हैं, फिर चाहे डेली डेटा हो, कॉलिंग हो, या OTT सब्सक्रिप्शन! आज हम आपको जियो के ऐसे ही प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं। यह प्लान कम कीमत में कमाल के बेनिफिट्स देता है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

रिलायंस जियो कंपनी अपने यूजर्स को अफॉर्डेबल प्राइस में कई ऐसे प्लान देती है जो भरपूर डेटा, कॉलिंग और फ्री बेनिफिट्स लेकर आते हैं। ऐसा ही एक प्लान है 1299 रुपये का प्रीपेड प्लान। यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें यूजर को डेली बेसिस पर 2GB डेटा मिलता है। प्लान में वैधता तक कुल 168GB डेटा दिया जा रहा है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने पर भी 64 Kbps की स्पीड से इंटरनेट चलता रहता है। लेटेस्ट जियो प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट भी दिया गया है। इसमें रोजाना 100 SMS भी फ्री मिलते हैं। कंपनी के True 5G के तहत अनलिमिटेड 5G डेटा भी इसमें दिया जा रहा है। योग्य कस्टमर, जिनके एरिया में यह नेटवर्क उपलब्ध है, इसका लाभ उठा सकते हैं। 

Jio Rs 1299 Plan के बेनिफिट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। यूजर को इसमें Netflix का मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। इसमें 2 महीने का JioHome सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिया जा रहा है। साथ ही 50GB फ्री स्टोरेज वाला JioAICloud एक्सेस दिया जा रहा है। इसी के साथ 3 महीने का JioHotstar Mobile/TV सब्सक्रिप्शन भी दिया गया है। वहीं, कंपनी JioTV का एक्सेस भी इसमें दे रही है। AI का जमाना है। इसलिए कंपनी ने इसके साथ AI बेनिफिट भी जोड़ दिया है। 18 साल और उससे ऊपर के यूजर्स को Google Gemini Pro का 18 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन इसमें दिया जा रहा है जिसकी कीमत 35,100 रुपये है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
  2. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
  3. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
  4. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  5. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  6. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  7. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  8. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  9. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  10. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »