Itel

Itel - ख़बरें

  • Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
    Amazon Great Indian Festival 2026 और Flipkart Big Billion Days 2026 की Early Bird Deals में ₹10 हजार से कम कीमत वाले चार स्मार्टफोन सामने आए हैं। Amazon की लिस्ट में itel Zeno 100 Lite ₹7,199, Lava Bold N4 Lite ₹7,649 और Lava Bold N2 5G ₹8,729 में मिल रहे हैं। वहीं Flipkart की Early Bird Deal में Boltt Evo की कीमत ₹8,999 है। इन फोन्स में 5,000mAh से लेकर 6,000mAh तक की बैटरी, 120Hz तक डिस्प्ले और कुछ मॉडल्स में 5G कनेक्टिविटी मिलती है। दोनों सेल की मुख्य शुरुआत अक्टूबर में होगी।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 से पहले स्मार्टफोन्स की Early Bird Deals सामने आ गई हैं। इस लिस्ट में itel Zeno 100 Lite सबसे सस्ता फोन है, जिसकी ऑफर कीमत ₹7,199 है। इसके बाद Lava Bold N4 Lite ₹7,649, Lava Bold N2 ₹8,729 और Tecno Pop X 5G ₹14,249 में मिलेगा। वहीं iQOO Z10 Lite 5G की कीमत ₹15,999 बताई गई है। लिस्ट में सबसे महंगा iQOO Neo 10 है, जिसकी Early Bird कीमत ₹41,999 है। Amazon की Great Indian Festival Sale 8 अक्टूबर से शुरू होगी और इस दौरान कई बैंक और दूसरे ऑफर्स भी मिलेंगे।
  • itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
    itel ने भारत में नया फीचर फोन itel ACE 4 Shine लॉन्च किया है। ACE 4 की कीमत 1,059 है। यह फीचर फोन बिक्री के लिए itel के ऑफलाइन स्टोर पार्टरन्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन के मामले में इस फोन को ब्लैक, मैजिक ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है। ACE 4 Shine में 1.77 इंच की QQVGA डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 128×160 पिक्सल है। इस फोन में UNISOC SC6533G चिपसेट दिया गया है।
  • 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
    Itel ने भारत में अपना बजट स्मार्टफोन itel A300C लॉन्च किया है। itel A300C के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹10,999 है। यह स्मार्टफोन बिक्री के ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। कंपनी फोन के साथ पहले 100 दिनों के अंदर फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी प्रदान करती है। A300C में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1612 पिक्सल है। यह फोन 2.2GHz ऑक्टा कोर UNISOC T7100 चिपसेट से लैस किया गया है।
  • itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
    itel Zeno 300 का लॉन्च भारत में टीज कर दिया है। Amazon India ने फोन के लिए एक समर्पित माइक्रोसाइट पर फोन को लिस्ट किया है। फोन का मेन हाइलाइट इसकी बैटरी होगी जो कि 6000mAh की रहने वाली है। फोन के साथ कंपनी फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट भी दे सकती है। फोन के अंदर रियर साइड में दो कैमरा मिलने वाले हैं। इसके साथ में फ्लैश भी होगा।
  • Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस फीचर फोन में 2.4 इंच QVGA डिस्प्ले दिया गया है। इसमें F20 2-इन-1 स्पीकर सिस्टम है, जो स्पीकर म्यूजिक प्लेबैक, FM रेडियो और कॉल्स के लिए हाई-वॉल्यूम ऑडियो उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें King Talker वॉयस असिस्टेंट है। इस फोन की थिकनेस 13.4 mm की है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ उपलब्ध है।
  • itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
    itel ने आज भारत में नया म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन itel Muzik 450L पेश किया है। Muzik 450L की शुरुआती कीमत ₹1,659 है। इस फोन के साथ कंपनी फ्री बैक कवर प्रदान करती है। इसके अलावा यह फोन 1 साल तक की काउंटर रिप्लेसेबल गारंटी के साथ आता है। Muzik 450L में 2.4 इंच की QVGA डिस्प्ले दी गई है। इसमें कनेक्टिविटी और एंटरटेनमेंट के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ब्लूटूथ और रिकॉर्डिंग के साथ वायरलेस एफएम दिया गया है। इस फोन में VGA कैमरा दिया गया है।
  • itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
    itel ने आज भारत में नया रग्ड फीचर फोन itel Tough पेश कर दिया है। itel का यह फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। वहीं यह 2 मीटर ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ भी आता है। इसके अलावा इस फोन के साथ फ्री डस्ट और शॉकप्रूफ सिलिकॉन केस मिलता है। इसमें डेडिकेटेड एग्री बटन दिया गया है जो कि सरकारी हेल्पलाइन तक वन-टच एक्सेस देता है।
  • HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
    HMD 106 2G फोन बिना किसी फालतू फीचर वाला एक साधारण मोबाइल डिवाइस है। यह खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो फोन को केवल कॉल करने और टेक्स्ट मैसेज भेजने के लिए रखना चाहते हैं। यह 1.8 इंच के LCD डिस्प्ले से लैस किया गया है। फोन में 4MB RAM है और 8MB ROM दी गई है। यह स्टोरेज को बढ़ाने के लिए 32GB तक के microSD कार्ड को सपोर्ट करता है।
  • बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
    PhonePe ने भारत के फीचर फोन यूजर्स के लिए UPI 123Pay सर्विस लॉन्च की है। इसकी मदद से बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी फीचर फोन से UPI पेमेंट किया जा सकेगा। यह सेवा SMS आधारित तकनीक पर काम करती है और मोबाइल नंबर या UPI ID के जरिए पैसे भेजने के साथ QR कोड से भुगतान की सुविधा भी देती है। कैमरा वाले फीचर फोन में QR कोड स्कैन करके पेमेंट किया जा सकता है। यूजर्स बैंक बैलेंस और लेनदेन की जानकारी भी देख सकेंगे। Nokia, HMD, Lava और Itel के चुनिंदा फीचर फोन में यह सुविधा पहले से उपलब्ध होगी।
  • Cheapest 5G Phones in India 2026: भारत के सबसे सस्ते 5G फोन्स की लिस्ट, फीचर्स भी हैं दमदार!
    10,000 रुपये के बजट में 5G स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। इस लिस्ट में Tecno Pop 9 5G, Lava Yuva 5G, Lava Bold N1 5G, OPPO A5x 5G और Itel A95 5G शामिल हैं। इन फोन में 5G कनेक्टिविटी के साथ अलग-अलग फीचर्स मिलते हैं। Tecno और OPPO के फोन में 120Hz डिस्प्ले दिया गया है, जबकि कुछ मॉडल 50MP कैमरा के साथ आते हैं। बैटरी की बात करें तो OPPO A5x 5G में 6,000mAh बैटरी मिलती है। वहीं Lava और Itel के मॉडल में 128GB तक स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।
  • Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
    अगर आपका बजट ₹1,500 से कम है और आप स्मार्टफोन की जगह फीचर फोन खरीदना चाहते हैं, तो बाजार में कुछ अच्छे विकल्प मौजूद हैं। Jio Bharat V4 और Jio Bharat V3 जैसे फोन 4G कनेक्टिविटी और UPI पेमेंट की सुविधा देते हैं। वहीं Nokia 105 4G में 4G के साथ वायरलेस FM रेडियो मिलता है। itel Ace 3 Heera में Type-C चार्जिंग और वायरलेस FM का सपोर्ट है। Karbonn K1 4G में 2MP कैमरा मिलता है, जबकि Snexian Guru GT 4G में 2,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यहां इन सभी फोन की कीमत और खास फीचर्स जानें।
  • HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
    HMD की ओर से नया फोन HMD 102 4G Pro लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन जाहिर तौर पर प्रो स्पेसिफिकेशंस के साथ आने वाला है जिसमें इसका LCD 2.0 इंच डिस्प्ले भी शामिल है। फोन में बड़ी बैटरी मिलने वाली है और इसमें चार्जिंग के लिए USB-C का सपोर्ट होगा।
  • itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
    itel ने भारत में अपने होम अप्लायंस पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए नई वॉशिंग मशीन लॉन्च की हैं, जिसमें itel WM105SA, itel WM095SA और itel WM080SA शामिल है। itel WM105SA की कीमत ₹12,699 है। वहीं itel WM095SA की कीमत ₹12,099 और itel WM080SA की कीमत ₹9,999 है। itel WM105SA की कैपेसिटी 10.5 किलो है। वहीं itel WM095SA की कैपेसिटी 9.5 किलो है। और itel WM080SA की कैपेसिटी 8 किलो है।
  • ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
    itel ने भारत में अपना नया Ace 3 Heera फीचर फोन लॉन्च किया है। इसकी कीमत 949 रुपये रखी गई है। कंपनी का कहना है कि अब उसके पूरे फीचर फोन पोर्टफोलियो में Type-C चार्जिंग मिलती है। Ace 3 Heera में 1000mAh बैटरी, AI Battery Optimization, Super Battery Mode, Bluetooth, Wireless FM Radio, Auto Call Recording और King Talker Voice Assistant जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में microSD कार्ड के जरिए 32GB तक स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है और इसमें 200 कॉन्टैक्ट सेव करने की सुविधा भी मिलती है।

Itel - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »