13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ itel A90 Limited Edition लॉन्च, जानें सबकुछ

itel ने भारतीय बाजार में itel A90 Limited Edition लॉन्च कर दिया है।

13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ itel A90 Limited Edition लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: itel

itel A90 Limited Edition में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

ख़ास बातें
  • itel A90 Limited Edition में 6.6 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • itel A90 Limited Edition में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • itel A90 Limited Edition में Unisoc T7100 प्रोसेसर है।
विज्ञापन

itel ने भारतीय बाजार में itel A90 Limited Edition लॉन्च कर दिया है। मई में कंपनी ने itel A90 लॉन्च किया था, जिसका ड्यूराबल लिमिटेड वर्जन अब आ गया है। यह 7 हजार रुपये से कम कीमत वाली कैटेगरी का पहला स्मार्टफोन है जो MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन से लैस है। वहीं इस फोन में IP54 रेटिंग भी है जो कि धूल, पानी और गिरने से सुरक्षा प्रदान करती है। इसका आकर्षक कैमरा ग्रिड स्टाइलिश लुक को और बेहतर बनाता है। यहां हम आपको itel A90 लिमिटेड एडिशन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

itel A90 Limited Edition Price

itel A90 Limited Edition के 3GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,399 रुपये और 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,899 रुपये है। यह स्मार्टफोन स्पेस टाइटेनियम, स्टारलिट ब्लैक और ऑरेरा ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए भारत में रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।

itel A90 Limited Edition Specifications & Features

itel A90 Limited Edition में 6.6 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस फोन में नोटिफिकेशन, बैटरी स्टेटस और कॉल के क्विक एक्सेस के लिए डायनामिक बार दिया गया है। वहीं अतिरिक्त सिक्योरिटी के लिए इंटीग्रेटेड साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। A90 Limited Edition में Unisoc T7100 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB RAM है, जिसे वर्चुअली 8GB रैम है और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो A90 Limited Edition के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, डीटीएस पावर स्पीकर, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी-सी पोर्ट शामिल है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 गो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14 Go
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »