इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है
इस स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Itel ने चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में Itel Super 26 Ultra को लॉन्च किया है। अफोर्डेबल रेंज में लाए गए इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7300 का इस्तेमाल हुआ है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े Circle to Search जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 18 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Itel Super 26 Ultra का प्राइस, उपलब्धता
इस स्मार्टफोन की बांग्लादेश में एक रिटेलर की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। Itel Super 26 Ultra के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस BDT 19,990 (लगभग 14,900 रुपये) और 8 GB + 256 GB वेरिएंट का BDT 21,990 (लगभग 15,900 रुपये) का है। इसे Gold, Beige, Grey और Blue कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
Itel Super 26 Ultra के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर 6nm Unisoc T7300 दिया गया है। Itel Super 26 Ultra की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए NFC, Wi-Fi, Bluetooth और अप्लायंसेज को कंट्रोल करने के लिए इंफ्रारेड (IR) ट्रांसमिटर के विकल्प है। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े Circle to Search जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें Itel का AI असिस्टेंट Sola भी है। Itel Super 26 Ultra की 6,000 mAh की बैटरी 18 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 6.8 mm की है। हाल ही में भारत में Itel A90 Limited Edition को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन के 3 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 6,399 रुपये और 4 GB + 64 GB वेरिएंट का 6,899 रुपये का है। इसे स्पेस टाइटेनियम, ऑरेरा ब्लू और स्टारलिट ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च