• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • itel ने भारत में पेश किया A100C स्मार्टफोन, इसमें ब्लूटूथ से होगी कॉलिंग! जानें स्पेसिफिकेशन्स

itel ने भारत में पेश किया A100C स्मार्टफोन, इसमें ब्लूटूथ से होगी कॉलिंग! जानें स्पेसिफिकेशन्स

itel ने फिलहाल A100C की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

itel ने भारत में पेश किया A100C स्मार्टफोन, इसमें ब्लूटूथ से होगी कॉलिंग! जानें स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: itel

itel A100C को चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा

ख़ास बातें
  • Itel A100C लॉन्च, OnePlus 15 जैसा डिजाइन लेकिन बजट यूजर्स के लिए
  • 5000mAh बैटरी, MIL-STD-810H टफनेस और UltraLink फीचर शामिल
  • 6.6 इंच 90Hz डिस्प्ले, Unisoc T7100 प्रोसेसर और 4GB RAM
विज्ञापन

Itel भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन A100C लॉन्च करने वाला है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है, लेकिन कीमत का खुलासा होना अभी बाकी है। स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए लगता है कि स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में कदम रखेगा है, जिसमें 90Hz डिस्प्ले, Android 15 (Go edition) और 5000mAh बैटरी शामिल है। itel ने A100C में बिल्ड के लिए मिलिटरी-ग्रेड सर्टिफिकेशन हासिल करने की बात कही है। इसके अलावा, यह इंफ्रारेड रिमोट सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन का कैमरा मॉड्यूल अपकमिंग OnePlus 15 की याद दिलाता है। हालांकि यहां कुछ अंतर भी है। itel A100C में 8MP मेन रियर सेंसर और फ्रंट में 5MP शूटर मौजूद है।

itel ने फिलहाल A100C की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इसे प्योर ब्लैक, टाइटेनियम गोल्ड, ब्लेज ब्लू और सिल्क ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। आने वाले दिनों में कीमत का खुलासा होने की उम्मीद है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो itel A100C में 6.6 इंच का डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 720×1612 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। यह 8-bit स्क्रीन 400 nits की टिपिकल ब्राइटनेस देती है और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो लगभग 90% है। A100C को Unisoc T7100 octa-core प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है, जो 4GB रैम + 8GB एक्सटेंडेड RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करता है।

कैमरा सेटअप में 8MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन Android 15 (Go edition) पर चलता है, जिसमें Itel OS 15 का लेयर मौजूद है। 5000mAh की बैटरी है, जिसको लेकर दावा है कि यह 32 दिन तक स्टैंडबाय, 27.7 घंटे कॉल, या 8.5 घंटे गेमिंग सपोर्ट कर सकती है। चार्जिंग USB Type-C पोर्ट के जरिए होती है।

Itel ने फोन की टिकाऊपन पर भी खास ध्यान दिया है। A100C MIL-STD-810H मिलिटरी-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है और इसे हाई टेंप्रेचर, ह्यूमिडिटी और 1.22 मीटर की ड्रॉप टेस्ट से पास किए जाने का दावा किया गया है।

itel A100C में UltraLink शामिल है, जो Bluetooth के जरिए Wi-Fi या नेटवर्क कनेक्शन के बिना भी कॉलिंग और मैसेज भेजने की सुविधा देता है। इसके अलावा, Infrared रिमोट सपोर्ट, साइड फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक और DTS ट्यून किया हुआ ऑडियो सिस्टम भी मौजूद है। इसकी मोटाई 8.49mm है।

itel A100C का डिस्प्ले कैसा है?

फोन में 6.6-inch 90Hz डिस्प्ले है, जो 720×1612 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 400 nits ब्राइटनेस और 90% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है।

इसमें कौन सा प्रोसेसर है और RAM कितनी है?

A100C में Unisoc T7100 octa-core प्रोसेसर है, और RAM 4GB + 8GB एक्सटेंडेड RAM के साथ आती है।

बैटरी और चार्जिंग फीचर्स क्या हैं?

5000mAh की बैटरी है, जो 32 दिन स्टैंडबाय, 27.7 घंटे कॉल या 8.5 घंटे गेमिंग सपोर्ट करती है। चार्जिंग USB Type-C के जरिए होती है।

फोन की टिकाऊपन कैसा है?

Itel A100C MIL-STD-810H मिलिटरी-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है और तापमान, ह्यूमिडिटी और 1.22 मीटर ड्रॉप टेस्ट पास कर चुका है।

खास फीचर्स क्या हैं?

UltraLink (Bluetooth कॉल और मैसेज बिना नेटवर्क), Infrared रिमोट सपोर्ट, साइड फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक, और DTS ऑडियो शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »