Amazon Great Republic Day Sale: Lava, Samsung और कई ब्रांड्स के बजट स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स

इस सेल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है

Amazon Great Republic Day Sale: Lava, Samsung और कई ब्रांड्स के बजट स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स

इस सेल में Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत का कैशबैक उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • इस सेल में बहुत सी प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट दिया जा रहा है
  • इसमें कस्टमर्स को बैंक डिस्काउंट और कैशबैक के बेनेफिट भी मिल सकते हैं
  • एमेजॉन के Rewards Gold मेंबर को इस सेल मे पांच प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा
विज्ञापन

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon की Great Republic Day Sale शुरू हो गई है। इस सेल में बहुत सी प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें कस्टमर्स को बैंक डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर के बेनेफिट भी मिल सकते हैं। इस सेल में अफोर्डेबल सेगमेंट में स्मार्टफोन्स को भी कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। इनमें Samsung, Poco, Redmi और Lava जैसे प्रमुख ब्रांड्स के 4G और 5G स्मार्टफोन शामिल हैं। 

एमेजॉन की सेल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत का कैशबैक उपलब्ध है। इस सेल में एमेजॉन के Rewards Gold मेंबर्स को पांच प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। हालांकि, इन डिस्काउंट और कैशबैक के साथ कुछ नियम और शर्तें भी हैं। 

इस सेल में Redmi A4 5G को 10,999 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 8,299 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.88 इंच HD+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है। Redmi A4 5G की 5,160 mAh की बैटरी 18 W चार्जिंग  को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा मिलता दिया गया है। एमेजॉन की सेल में Samsung Galaxy M06 5G को 12,499 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 8,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस सेल में Itel Zeno 20 Max को 8,299 रुपये के रिटेल प्राइस की तुलना में 5,799 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। 

Lava Bold N1 5G को 9,999 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 7,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Realme Narzo 80 Lite 4G को 8,999 रुपये के बजाय 7,899 रुपये में खरीदने का मौका है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »