• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • फोन लेने के लिए जेब नहीं होगी ढीली, Rs 10 हजार से कम में ये हैं टॉप स्मार्टफोन!

फोन लेने के लिए जेब नहीं होगी ढीली, Rs 10 हजार से कम में ये हैं टॉप स्मार्टफोन!

10,000 रुपये के अंदर अब सिर्फ बेसिक फोन नहीं, बल्कि दमदार 5G स्मार्टफोन तक मिल रहे हैं। Samsung, Motorola, Infinix और Tecno जैसे ब्रांड अब इस बजट सेगमेंट में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसी खूबियां दे रहे हैं।

फोन लेने के लिए जेब नहीं होगी ढीली, Rs 10 हजार से कम में ये हैं टॉप स्मार्टफोन!
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M07/ Samsung Galaxy F07 दोनों लगभग एक समान हैं
  • लिस्ट में HMD Vibe,Moto G06 Power, Itel Zeno 20 और Infinix Hot 60i शामिल
  • Tecno Spark Go 5G और AI+ Nova 5G भी 10,000 रुपये के अंदर अच्छे ऑप्शन!
विज्ञापन

10,000 रुपये का स्मार्टफोन सेगमेंट अब सिर्फ “सेंसिबल” नहीं रह गया, बल्कि “स्ट्रैटेजिक” बन गया है क्योंकि ब्रांड्स ने 5G, बड़े डिस्प्ले और हाई-मेगा-पिक्सल कैमरा जैसे बड़े फीचर्स इस रेंज में डालना शुरू कर दिया है। जो लिस्ट नीचे है, वो वही फोन हैं जो सस्ती कीमत में रोजमर्रा के कामों को हैंडल कर सकते हैं। इनमें लम्बी बैटरी, हल्का UI, और रोजमर्रा के टास्क्स के लिए भरोसेमंद प्रोसेसर शामिल हैं। इसलिए हमने डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और बाकी जरूरी स्पेसिफिकेशन्स के हिसाब से आपके लिए कुछ बेस्ट स्मार्टफोन इकट्ठा किए हैं।

Samsung Galaxy M07/ Samsung Galaxy F07

यह वही बजट-फोन है जो 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट देता है। इसमें MediaTek Helio G99 जैसा एंट्री-मिड चिपसेट मिलता है जो रोज के यूज और लाइट गेमिंग के लिए ठीक है। Samsung Galaxy M07 का कैमरा सेटअप 50MP मेन + 2MP सेकंडरी है, जिसके दिन में अच्छे शॉट देने की उम्मीद है। बैटरी 5000mAh है और फोन Android 15 पर चलता है।

Samsung Galaxy F07 भी Galaxy M07 का ऑनलाइन एक्सक्लूसिव भाई है, जिसके स्पेसिफिकेशन्स लगभग एक समान हैं। F07 में भी समान डिस्प्ले, कैमरा सेटअप और बैटरी मिलती है।

HMD Vibe 5G

HMD Vibe 5G 6.67-इंच IPS LCD (720p) और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, प्रोसेसिंग के लिए एक बेसिक 5G-कॉपैटिबल SoC दिया गया है ताकि 5G सपोर्ट वाली कनेक्टिविटी मिले, कैमरा 50MP+2MP डुअल-सेटअप है, 5000mAh बैटरी और Android 15 की टॉपिंग के साथ यह उन यूजर्स के लिए है जिन्हें 5G और क्लीन स्टॉक-लाइक अनुभव चाहिए। 

Moto G06 Power

Moto G06 Power की सबसे बड़ी हाइलाइट 7000mAh बैटरी है जिससे बैकअप एक्स्ट्रा लम्बा मिलता है। डिस्प्ले 6.88-इंच HD+ है और कैमरा 50MP मेन सेंसर है। फोन MediaTek Helio-सीरीज SoC पर चलता है। यह IP64 रेटेड बिल्ड से लैस है और Android 15 के साथ शिप होता है।

Itel Zeno 20

Itel Zeno 20 में 6.6-इंच डिस्प्ले मिलता है। पावर के लिए Unisoc T7100/ऑक्टा-कोर प्लेटफॉर्म मिलता है। RAM 3GB/4GB ऑप्शन और स्टोरेज के 64GB/128GB ऑप्शन हैं। कैमरा 13MP प्राइमरी और 8MP सेल्फी और बैटरी 5000mAh कैपेसिटी है। फोन USB-C पोर्ट के साथ आता है।=

Infinix Hot 60i 5G

6.75-इंच HD+ डिस्प्ले, 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 6400 5G चिपसेट और 50MP मेन रियर कैमरा है इस Infinix Hot 60i 5G की खासियतें। लंबी बैटरी लाइफ के लिए इसमें शामिल है 6000mAh बैटरी।

Tecno Spark Go 5G

Tecno Spark Go 5G 6.74-inch HD+ डिस्प्ले, Dimensity 6400 5G चिपसेट, 50MP प्राइमरी रियर कैमरा और 6000mAh बैटरी मिलती है। फोन Android 15-बेस्ड HIOS के साथ शिप होता है।

AI+ Nova 5G

AI+ Nova 5G 6.7-inch डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 50MP मेन रियर कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 5MP शूटर है। फोन में 5000mAh बैटरी मिलती है। इसमें 6GB/8GB RAM ऑप्शन मिलता है। फोन 5G है और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.75 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6400
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »