Israel

Israel - ख़बरें

  • Bitcoin में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के दम पर तेजी, 73,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
    मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन एक रेंज में ट्रेड कर रहा है। इसके पीछे ईरान पर हो रहे हमले, मैक्रोइकोनॉमिक डिवेलपमेंट्स और क्रूड ऑयल के प्राइसेज में उतार-चढ़ाव जैसे कारण हैं। हालांकि, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से फंड लगाने और मार्केट सेंटीमेंट में कुछ सुधार होने से बिटकॉइन में मजबूती आई है।
  • ईरान में बिटकॉइन माइनिंग को तबाह कर सकते हैं इजरायल के हमले
    इजरायल ने ईरान के एनर्जी सेक्टर के कुछ हिस्सों पर हमले किए हैं। इससे बिटकॉइन माइनिंग के लिए इलेक्ट्रिसिटी उपलब्ध कराने वाले पावर ग्रिड में रुकावट आ सकती है। ईरान में लगभग सात लाख क्रिप्टो से जुड़ी मशीनें ऑपरेट की जाती हैं और इनके लिए नेशनल ग्रिड से सब्सिडी पर मिलने वाली लगभग 2,000 मेगावॉट इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल किया जाता है।
  • Bitcoin ने पकड़ी रफ्तार, 70,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
    मिडल ईस्ट में तनाव कम होने और क्रूड ऑयल के प्राइसेज में कमी से क्रिप्टो मार्केट में सेंटीमेंट कुछ मजबूत हुआ है। पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से अधिक का पीक लेवल बनाया था। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर बिटकॉइन का प्राइस 70,000 डॉलर के लेवल से ऊपर रहता है तो यह 71,000-73,000 डॉलर के रेजिस्टेंस की ओर बढ़ सकता है।
  • Microsoft के इजरायली सेना के साथ बिजनेस के विरोध में कंपनी के इंजीनियर ने दिया इस्तीफा
    पिछले महीने कंपनी ने गाजा में हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले वर्कर्स के खिलाफ कड़ा कदम उठाने का फैसला किया था। कंपनी के प्रेसिडेंट, Brad Smith ने यह स्पष्ट किया था कि ऑफिस के अंदर गाजा से जुड़े प्रदर्शनों में शामिल होने वाले वर्कर्स को बर्खास्त किया जाएगा। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने गुरुवार को घोषणा की थी कि इजरायल और हमास शांति से जुड़ी योजना के पहले चरण के लिए सहमत हो गए हैं।
  • गाजा में हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले वर्कर्स को बाहर करेगी Microsoft
    कंपनी ने कहा कि वह मानवाधिकारों को लेकर प्रतिबद्ध है। माइक्रोसॉफ्ट इन दावों की पड़ताल कर रही है कि उसकी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल फिलिस्तीन के लोगों की निगरानी के लिए किया जा रहा है। इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट एक नया सिस्टम भी तैयार कर रही जिससे उसके वर्कर्स ऐसी आशंकाओं की रिपोर्ट कर सकेंगे जो कंपनी की टेक्नोलॉजी के किसी क्लाइंट की ओर से गलत इस्तेमाल से जुड़ी हैं।
  • क्रिप्टो मार्केट पर इजरायल-ईरान युद्ध की मार, बिटकॉइन का प्राइस 1 प्रतिशत गिरा
    मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में एक प्रतिशत से अधिक का नुकसान था। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस घटे हैं। इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर लगभग 1,01,200 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में एक प्रतिशत की गिरावट थी। Ether का प्राइस लगभग 2,240 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana, BNB, Cardano और XRP के प्राइस घटे हैं।
  • क्रिप्टो मार्केट पर इजरायल-ईरान के तनाव की मार, बिटकॉइन का प्राइस 3 प्रतिशत गिरा
    इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस 2.70 प्रतिशत से अधिक गिरकर लगभग 1,04,670 डॉलर पर था। इस सप्ताह की शुरुआत में बिटकॉइन ने 1,10,000 डॉलर का लेवल पार किया था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग नौ प्रतिशत का नुकसान था। Ether का प्राइस लगभग 2,510 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana, Polkadot, Cardano, Monero, Stellar और XRP के प्राइस गिरे हैं।
  • देश का डिफेंस एक्सपोर्ट एक दशक में 10 गुणा बढ़कर 21,000 करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ
    भारत से मिलिट्री इक्विपमेंट खरीदने में अमेरिका का पहला स्थान है। देश से ऑपरेट कर रही बोइंग,, कमिंस टेक्‍नॉलजीज, एवेंटेल जैसी कंपनियों के प्रोडक्‍ट्स अमेरिका को सप्‍लाई किए जा रहे हैं। इनमें बुलेट प्रूफ जैकेट, हेलमेट, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स इक्विपमेंट शामिल हैं। इजरायल भी भारत से मिलिट्री इक्विपमेंट खरीदने में आगे है और इस लिस्ट में यह दूसरे स्थान पर है।
  • ईरान में इंटरनेट फ्रीडम की शुरुआत, WhatsApp पर हटा बैन
    ईरान ने बताया है कि वह इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर लगे बैन को हटाएगा। इसके साथ ही Google Play को भी ऑपरेट करने की अनुमति दी जाएगी। ईरान को कई वर्षों से आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। परमाणु कार्यक्रम को बंद नहीं करने के कारण अमेरिका सहित बहुत से पश्चिमी देशों ने इस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं।
  • ट्रंप के क्रिप्टो वेंचर पर लगा आंतकवादियों से जुड़े प्लेटफॉर्म के साथ टाई-अप का आरोप
    अमेरिका में चुनाव से पहले ट्रंप और उनके मिडल-ईस्ट के राजदूत और बिलिनेयर, Steve Witkoff ने World Liberty Financial को लॉन्च किया था। डीसेंट्रलाइज्ड ब्लॉकचेन Tron से जुड़े नेटवर्क ने पिछले महीने World Liberty Financial में लगभग तीन करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की जानकारी दी थी। इजरायल का आरोप है कि Tron का इस्तेमाल मिडल-ईस्ट के आतंकवादी संगठन करते हैं।
  • ईरान के सुप्रीम लीडर का खमेनी का X पर बंद हुआ एकाउंट, इजरायल को दी थी धमकी
    हाल ही में इजरायल ने ईरान पर एक बड़ा हमला भी किया था। फलस्तीन ईरान के सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei ने इजरायल को सबक सिखाने की चेतावनी दी है। हालांकि, सोशल मीडिया मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर खमेनी का हिब्रू भाषा में एकाउंट निलंबित कर दिया गया है। खमेनी के इस सोशल मीडिया एकाउंट पर केवल दो पोस्ट्स के बाद रोक लग गई है।
  • क्‍या है THAAD डिफेंस सिस्‍टम? अमेरिका ने इस्राइल को दिया, बिना विस्‍फोटक खत्‍म कर देता है दुश्‍मन की मिसाइल
    अमेरिका ने अपना सबसे एडवांस मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम इस्राइल को दिया है। THAAD का पूरा नाम है ‘टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस’। ये सिस्‍टम किसी भी देश को, दुश्‍मन की शॉर्ट, मीडियम और इंटरमीडिएट रेंज वाली बैलिस्टिक मिसाइलों से बचा सकता है। ये हमारे वायुमंडल के अंदर और बाहर से आने वाली मिसाइलों को ट्रैक कर सकता है। दुश्‍मन की मिसाइल खत्‍म करने के लिए ये विस्‍फोटक के बजाए गतिज यानी kinetic एनर्जी का इस्‍तेमाल करता है।
  • फतह-2, गदर, इमाद… Iran की 3 मिसाइलों के बारे में जानें सबकुछ
    जब से ईरान ने इस्राइल पर 180 से ज्‍यादा मिसाइलें दागी हैं, पूरी दुनिया में इसकी चर्चा है। इस्राइल पर हमले के लिए ईरान ने कई बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्‍तेमाल किया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें इमाद, गदर और फतह-2 शामिल थीं। इमाद एक मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी मैक्सिमम रेंज 1700 किमी. है। वहीं, गदर अपने साथ हजार किलो वॉरहेड ले जा सकती है। फतह 2 तो साउंड की स्‍पीड से तेज दौड़ती है।
  • Iran vs Israel : इस्राइल के पास कितने एयर डिफेंस सिस्‍टम? कैसे काम करती है उनकी टेक्‍नॉलजी? जानें
    ईरान ने मंगलवार की रात 181 मिसाइलों और ड्रोन्‍स से इस्राइल को टार्गेट किया। इस्राइल को बचाया उसके एयर डिफेंस सिस्‍टमों ने, जिनमे आयरन डोम, डेव‍िड स्लिंग और एरो सिस्‍टम प्रमुख है। आयरन डोम 4 से 70 किलोमीटर की दूरी से आने वाली मिसाइलों को रोकता है। डेव‍िड स्लिंग का काम है 300 किलोमीटर तक दूरी से आने वाली मिसाइलों को रोकना। एरो सिस्‍टम रोक सकता है 2400 किमी. दूर से आने वाली मिसाइलों को।
  • सेमीकंडक्टर्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए टाटा ग्रुप ने किया Analog Devices के साथ टाई-अप
    केंद्र सरकार की ओर से भी सेमीकंडक्टर की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। Tata group ने अमेरिकी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरर Analog Devices के साथ टाई-अप किया है। Tata Electronics ने गुजरात के धोलेरा में लैबोरेटरी बनाने के लिए 11 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। Analog Devices के साथ यह एग्रीमेंट Tata Electronics, Tata Motors और Tejas Networks ने किया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »