Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!

फोन 120x तक जूम को सपोर्ट कर सकता है। इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा आने की बात कही गई है।

Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!

Realme 17 Ultra के लॉन्च से पहले फोन के स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। (सांकेतिक फोटो)

ख़ास बातें
  • इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा आने की बात कही गई है।
  • फोन क्वालकॉम के दमदार चिपसेट से लैस होकर आ सकता है।
  • फोन में 165Hz का हाई रिफ्रेश रेट लीक हुआ है।
विज्ञापन

Realme 17 Ultra के लॉन्च से पहले फोन के स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। फोन का लॉन्च जल्द ही मार्केट में देखने को मिल सकता है। इसके अंदर 2K तक रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में 165Hz का हाई रिफ्रेश रेट लीक हुआ है। फोन 120x तक जूम को सपोर्ट कर सकता है। इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा आने की बात कही गई है। इसके अलावा फोन में विशाल बैटरी सुझाई गई है जो 9000mAh की हो सकती है। फोन क्वालकॉम के दमदार चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। आइए जानते हैं Realme 17 Ultra के लॉन्च से पहले सभी खास बातें। 

Realme 17 Ultra फोन का लॉन्च जल्द ही मार्केट में देखने को मिल सकता है। जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। फोन में 1.5K या 2K तक रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले आ सकता है। फोन में 165Hz का हाई रिफ्रेश रेट बताया गया है। फोन में क्वालकॉम का Snapdragon चिपसेट आने की बात कही गई है। फोन एंड्रॉयड 17 आधारित ColorOS 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 12GB रैम बताई गई है और 512GB तक स्टोरेज मिल सकती है। 

इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा आने की बात कही गई है। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोन 120x तक जूम को सपोर्ट कर सकता है। 120fps पर यह 4K वीडियो शूट कर सकता है। फोन के अंदर कूलिंग फैन भी होगा। इसमें 9000mAh की विशाल बैटरी बताई गई है। यह 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। यह फुल मेटल बिल्ड में आ सकता है। फोन को कंपनी सिल्वर और रेड कलर में लॉन्च कर सकती है। 

टिप्स्टर ने पोस्ट में फोन का मॉडल नम्बर RMX5341 बताया है। टिप्स्टर के अनुसार यह फोन कंपनी का पहला ऐसा फोन होगा जो नम्बर सीरीज में Ultra मॉनिकर के साथ लॉन्च होने जा रहा है। हालांकि लॉन्च डेट को लेकर अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन जल्द ही फोन को लेकर कोई घोषणा सामने आ सकती है। फोन रियलमी 17 सीरीज का हाई एंड वेरिएंट बनकर आ सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
  2. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
  3. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
  4. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  5. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  6. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  7. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  8. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  9. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  10. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »