क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से नीचे

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.63 प्रतिशत घटकर लगभग 2.65 लाख करोड़ डॉलर का था। इस मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी लगभग 60 प्रतिशत की है

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से नीचे

इस मार्केट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ी है

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 79,600 डॉलर पर था
  • Solana, XRP, Cardano और Solana सहित कई क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस घटे हैं
  • क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी लगभग 60 प्रतिशत की है
विज्ञापन

अमेरिका में इनफ्लेशन में बढ़ोतरी के बाद फेडरल रिजर्व की कड़ी पॉलिसी की आशंका से क्रिप्टो मार्केट में गुरुवार को गिरावट थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस घटकर 80,000 डॉलर से नीचे ट्रेड कर रहा था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में भी गिरावट थी। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 79,600 डॉलर पर था। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में हाल ही में 81,000 डॉलर का लेवल पार करने के बाद गिरावट हुई है। Ethereum का प्राइस घटकर लगभग 2,256 डॉलर पर था। इसके अलावा Solana, XRP, Cardano और Solana सहित कई क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस घटे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.63 प्रतिशत घटकर लगभग 2.65 लाख करोड़ डॉलर का था। इस मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी लगभग 60 प्रतिशत की है। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अमेरिका में इनफ्लेशन बढ़ने का क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ा है। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump और चीन के प्रेसिडेंट Xi Jinping के बीच बातचीत से किसी स्पष्ट दिशा का संकेत मिलने का भी मार्केट को इंतजार है। ट्रंप और जिनपिंग के बीच बातचीत के सकारात्मक नतीजे से बिटकॉइन का प्राइस 83,000 डॉलर के रेजिस्टेंस को तोड़ सकता है। हालांकि, इस लेवल को पार करने में नाकाम रहने पर इसका प्राइस 78,500 डॉलर से नीचे जा सकता है। 

बिटकॉइन की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर Strategy ने अपने क्रिप्टोकरेंसी के रिजर्व को बढ़ाया है। इस एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर ने पिछले सप्ताह 535 बिटकॉइन खरीदने के लिए लगभग 4.3 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट किया है। Strategy (पहले MicroStrategy) ने बताया है कि चार मई से 10 मई के बीच प्रति बिटकॉइन लगभग 80,340 डॉलर के औसत प्राइस पर यह खरीदारी की गई है। इसके साथ इस अमेरिकी कंपनी के पास कुल 8,18,869 बिटकॉइन हो गए हैं। इन बिटकॉइन को लगभग 61.86 अरब डॉलर में खरीदा गया है। इसके लिए प्रति बिटकॉइन लगभग 75,540 डॉलर का औसत प्राइस चुकाया गया है। Strategy ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह में 3,273 बिटकॉइन खरीदे थे। इससे पहले Strategy ने 34,164 बिटकॉइन की खरीदारी लगभग 2.54 अरब डॉलर में की थी। इस खरीदारी के लिए प्रति बिटकॉइन लगभग 74,395 डॉलर का औसत प्राइस दिया गया था। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »