इस टैबलेट में बड़ा डिस्प्ले मिलता है जो 12.6 इंच का है। यह 2.4K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है।
Photo Credit: Oppo
Oppo Pad 6 F Lite Edition टैबलेट 12.6 इंच के 2.4K डिस्प्ले से लैस होकर आता है।
Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट को कंपनी ने लेटेस्ट टैबलेट के रूप में पेश कर दिया है। इस टैबलेट में बड़ा डिस्प्ले मिलता है जो 12.6 इंच का है। यह 2.4K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। टैबलेट आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉय 17 के साथ आता है। लो ब्लू लाइट के लिए टैबलेट के अंदर TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिलता है। टैबलेट के अंदर बड़े डिस्प्ले के साथ ही बड़ी बैटरी भी मिलती है। यह 11,000mAh बैटरी के साथ आता है। साथ ही कंपनी ने 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स विस्तार से।
Oppo Pad 6 F Lite Edition को कंपनी ने रोमानिया में लॉन्च किया है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर यह लिस्ट किया गया है। हालांकि प्राइसिंग से पर्दा अभी नहीं उठाया गया है। टैबलेट फ्रॉस्ट सिल्वर कलर में आता है। खरीद के लिए यह अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
Oppo Pad 6 F Lite Edition टैबलेट 12.6 इंच के 2.4K डिस्प्ले से लैस होकर आता है। रिजॉल्यूशन 2400 x 1600 पिक्सल का है। आस्पेक्ट रेश्यो 3:2 का है। इसमें 229ppi की पिक्सल डेंसिटी दी गई है। 720 निट्स की पीक ब्राइटनेस का दावा इसके लिए किया गया है। टैबलेट में 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। टैबलेट में MediaTek Helio G200-Ultra प्रोसेसर लगा है। साथ में 4GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज इसमें दी गई है। टैबलेट आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉय 17 के साथ आता है। लो ब्लू लाइट के लिए टैबलेट के अंदर TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिलता है।
कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में 8MP कैमरा दिया गया है। फ्रंट में कंपनी ने 5MP का कैमरा दिया है। टैबलेट 11,000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होकर आता है। इसमें 10W रीवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज में यह 16.2 घंटे का वीडियो प्ले बैकअप दे सकता है। टैबलेट को फुल चार्ज होने में 129 मिनट का समय लगता है। यह IP42 रेटिंग से लैस किया गया है। इसमें साउंड के लिए चार स्पीकर लगे हैं। टैबलेट की मोटाई 6.52mm बताई गई है। इसका वजन 618 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ