Iran Israel

Iran Israel - ख़बरें

  • Bitcoin का प्राइस चढ़ा, ईरान के साथ डील की संभावना का असर 
    पिछले कुछ सप्ताह से बिटकॉइन एक रेंज में ट्रेड कर रहा है। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के लिए 72,000 डॉलर पर महत्वपूर्ण सपोर्ट और लगभग 79,000 डॉलर पर रेजिस्टेंस है। बिटकॉइन के 80,000 डॉलर का लेवल पार करने पर इसमें काफी तेजी आ सकती है। पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से अधिक का हाई लेवल बनाया था। इसके बाद से इसमें लगभग 40 प्रतिशत की गिरावट हुई है।
  • भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
    पिछले सप्ताह दो भारतीय जहाजों पर इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को पार करने की कोशिश में ईरान के सुरक्षा बलों ने फायरिंग की थी। इसके बाद इन जहाजों को वापस लौटना पड़ा था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि पिछले सप्ताह हुई यह घटना क्रिप्टो स्कैम से जुड़ी है। इन रिपोर्ट्स में बताया गया था कि होर्मुज से निकलने के लिए स्कैमर्स ने जहाजों के मालिकों को क्रिप्टो में भुगतान करने को कहा था।
  • Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
    इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 78,275 डॉलर पर था। Ethereum का प्राइस लगभग 2,392 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल का युद्ध शुरू होने के बाद से बिटकॉइन का प्राइस ज्यादातर 65,000 डॉलर से 75,000 डॉलर की रेंज में रहा है। हालांकि, पिछले सप्ताह इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने 78,344 डॉलर के साथ लगभग दो महीने का हाई छुआ था।
  • बिटकॉइन में बड़ी गिरावट, ईरान के होर्मूज को दोबारा बंद करने का पड़ा असर
    पिछले कुछ सप्ताह से बिटकॉइन का प्राइस 76,000 डॉलर से 78,000 डॉलर की रेंज से आगे निकलने में नाकाम हो रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच संघर्षविराम और होर्मूज के खुलने से इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में तेजी आने की संभावना थी। ईरान ने ऑयल ले जा रहे कुछ टैंकर्स को होर्मूज के बंद होने की सूचना दी है। इसके बाद इस समुद्री मार्ग पर बढ़ रहे कई टैंकर्स वापस चले गए हैें।
  • पाकिस्तान ने हटाया क्रिप्टोकरेंसीज से बैन, नए कानून से क्रिप्टो सेगमेंट को मिला कानूनी दर्जा
    नए कानून के तहत, स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने पाकिस्तान वर्चुअल एसेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (PVARA) का गठन किया है। यह अथॉरिटी देश में क्रिप्टोकरेंसीज सहित वर्चुअल एसेट्स से जुड़ी लाइसेंसिंग और निगरानी जैसी एक्टिविटीज के लिए जिम्मेदार होगी। इस कदम से क्रिप्टो और डिजिटल एसेट बिजनेस के लिए कानूनी ढांचा बनाया गया है।
  • क्रिप्टो मार्केट में तेजी, 4 सप्ताह के हाई पर पहुंचा Bitcoin का प्राइस
    मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस 75,000 डॉलर की ओर बढ़ा है। यह पिछले चार सप्ताह में बिटकॉइन का सबसे अधिक प्राइस है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने का संकेत मिलने से मार्केट में तेजी आई है। इस मार्केट में 1.1 अरब डॉलर का इनफ्लो होने की रिपोर्ट है। इससे बहुत सी क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस बढ़े हैं।
  • ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 45 दिनों से ऑनलाइन कनेक्टिविटी से दूर 
    इंटरनेशनल लेवल पर इंटरनेट की स्थिति की निगरानी करने वाले NetBlocks ने बताया है कि ईरान में इंटरनेट शटडाउन ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसके साथ ही NetBlocks ने चेतावनी दी है कि लंबी अवधि तक डिजिटल तौर पर अलग-थलग पड़ने के बड़े मानवीय और आर्थिक परिणाम हो सकते हैं। अमेरिका और इजरायल की ओर से हमले शुरू करने के बाद ईरान में इंटरनेट पर पाबंदियों को लागू कर दिया गया था।
  • होर्मूज से ऑयल टैंकरों को निकलने की इजाजत के लिए क्रिप्टोकरेंसी में फीस लेगा ईरान!
    अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध में दो सप्ताह के संघर्षविराम की घोषणा की है। इसके साथ ही अमेरिका ने Hormuz जलडमरूमध्य में रुकावट नहीं डालने को भी कहा है। हालांकि, इस समुद्री रास्ते को लेकर विवाद का समाधान जल्द होना मुश्किल लग रहा है। ईरान ने होर्मूज स्ट्रेट से निकलने वाले जहाजों के लिए एक नया सिस्टम शुरू करने की जानकारी दी है।
  • भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
    पश्चिम एशिया में संकट का असर भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर हो सकता है। देश से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में लगभग 25 प्रतिशत की कमी होने का अनुमान है। कुछ देशों के वायु क्षेत्र में विमानों की उड़ान पर रोक और अन्य पाबंदियों से एक्सपोर्ट में कमी हो रही है। भारत में असेंबल होने वाले स्मार्टफोन्स के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) एक बड़ा मार्केट है।
  • Bitcoin में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के दम पर तेजी, 73,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
    मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन एक रेंज में ट्रेड कर रहा है। इसके पीछे ईरान पर हो रहे हमले, मैक्रोइकोनॉमिक डिवेलपमेंट्स और क्रूड ऑयल के प्राइसेज में उतार-चढ़ाव जैसे कारण हैं। हालांकि, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से फंड लगाने और मार्केट सेंटीमेंट में कुछ सुधार होने से बिटकॉइन में मजबूती आई है।
  • ईरान में बिटकॉइन माइनिंग को तबाह कर सकते हैं इजरायल के हमले
    इजरायल ने ईरान के एनर्जी सेक्टर के कुछ हिस्सों पर हमले किए हैं। इससे बिटकॉइन माइनिंग के लिए इलेक्ट्रिसिटी उपलब्ध कराने वाले पावर ग्रिड में रुकावट आ सकती है। ईरान में लगभग सात लाख क्रिप्टो से जुड़ी मशीनें ऑपरेट की जाती हैं और इनके लिए नेशनल ग्रिड से सब्सिडी पर मिलने वाली लगभग 2,000 मेगावॉट इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल किया जाता है।
  • Bitcoin ने पकड़ी रफ्तार, 70,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
    मिडल ईस्ट में तनाव कम होने और क्रूड ऑयल के प्राइसेज में कमी से क्रिप्टो मार्केट में सेंटीमेंट कुछ मजबूत हुआ है। पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से अधिक का पीक लेवल बनाया था। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर बिटकॉइन का प्राइस 70,000 डॉलर के लेवल से ऊपर रहता है तो यह 71,000-73,000 डॉलर के रेजिस्टेंस की ओर बढ़ सकता है।
  • क्रिप्टो मार्केट पर इजरायल-ईरान युद्ध की मार, बिटकॉइन का प्राइस 1 प्रतिशत गिरा
    मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में एक प्रतिशत से अधिक का नुकसान था। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस घटे हैं। इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर लगभग 1,01,200 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में एक प्रतिशत की गिरावट थी। Ether का प्राइस लगभग 2,240 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana, BNB, Cardano और XRP के प्राइस घटे हैं।
  • क्रिप्टो मार्केट पर इजरायल-ईरान के तनाव की मार, बिटकॉइन का प्राइस 3 प्रतिशत गिरा
    इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस 2.70 प्रतिशत से अधिक गिरकर लगभग 1,04,670 डॉलर पर था। इस सप्ताह की शुरुआत में बिटकॉइन ने 1,10,000 डॉलर का लेवल पार किया था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग नौ प्रतिशत का नुकसान था। Ether का प्राइस लगभग 2,510 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana, Polkadot, Cardano, Monero, Stellar और XRP के प्राइस गिरे हैं।
  • ईरान में इंटरनेट फ्रीडम की शुरुआत, WhatsApp पर हटा बैन
    ईरान ने बताया है कि वह इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर लगे बैन को हटाएगा। इसके साथ ही Google Play को भी ऑपरेट करने की अनुमति दी जाएगी। ईरान को कई वर्षों से आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। परमाणु कार्यक्रम को बंद नहीं करने के कारण अमेरिका सहित बहुत से पश्चिमी देशों ने इस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »