एपल के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO), Tim Cook ने बताया है कि दुनिया भर में कंपनी के लगभग 2.5 अरब एक्टिव डिवाइसेज हैं
भारत में पिछले वर्ष कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है
बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Apple ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दुनिया भर में कंपनी के iPhone सहित लगभग 2.5 अरब एक्टिव डिवाइसेज हैं। इन डिवाइसेज में Apple Watch, iPad और कुछ प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के स्मार्टफोन्स और अन्य प्रोडक्ट्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है।
एपल के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO), Tim Cook ने बताया है कि दुनिया भर में कंपनी के लगभग 2.5 अरब एक्टिव डिवाइसेज हैं। पिछले वर्ष की शुरुआत में कंपनी के लगभग 2.35 अरब एक्टिव डिवाइसेज थे। इन डिवाइसेज में आईफोन्स की बड़ी हिस्सेदारी है। कंपनी की सफलता का बड़ा कारण ऐसे प्रोडक्ट्स का एक इकोसिस्टम बनाना है जो आईफोन के साथ कार्य करते हैं। एपल के मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के रिजल्ट की घोषणा करते हुए कुक ने बताया कि कंपनी का रेवेन्यू 143.8 अरब डॉलर का रहा है। इसमें आईफोन का योगदान 85.3 अरब डॉलर का है। यह पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में लगभग 23 प्रतिशत बढ़ा है।
पहली तिमाही में कंपनी को सर्विसेज से 30.01 अरब डॉलर का रिकॉर्ड रेवेन्यू मिला है। इसके अलावा कंपनी के लैपटॉप की Mac रेंज से मिलने वाला रेवेन्यू कुछ घटकर आठ अरब डॉलर से कुछ अधिक का है। Apple Watch से कंपनी को 11.49 अरब डॉलर का रेवेन्यू मिला है। भारत में एपल का रेवेन्यू डबल-डिजिट में बढ़ा है। कंपनी ने बताया है कि वह मुंबई में जल्द ही दूसरा स्टोर खोलेगी। इसके अलावा कंपनी की योजना तमिलनाडु के चेन्नई में एक कॉरपोरेट ऑफिस खोलने की भी है।।
भारत में पिछले वर्ष कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। देश में कंपनी ने आईफोन की लगभग 1.4 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट की है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर नौ प्रतिशत का हो गया है। इससे पिछले वर्ष में यह लगभग सात प्रतिशत का था। भारत में पिछले कुछ वर्षों में एपल की मैन्युफैक्चरिंग में भी बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष लॉन्च की गई एपल की iPhone 17 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके अलावा आईफोन 16 सीरीज की बिक्री भी मजबूत बनी हुई है। कंपनी की बिक्री में बढ़ोतरी के पीछे रिटेल मार्केट में मौजूदगी बढ़ाने और नो-कॉस्ट EMI जैसे फाइनेंसिंग के आसान विकल्प प्रमुख कारण हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब