Apple के लिए तीसरा सबसे बड़ा मार्केट भारत, iPhone 16 की जोरदार सेल्स

देश के स्मार्टफोन मार्केट में जुलाई-सितंबर के दौरान iPhones का वैल्यू के लिहाज से मार्केट शेयर लगभग 28 प्रतिशत का रहा है

Apple के लिए तीसरा सबसे बड़ा मार्केट भारत, iPhone 16 की जोरदार सेल्स

कंपनी की सेल्स में भारत की हिस्सेदारी में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है

ख़ास बातें
  • देश में कंपनी ने अपने रिटेल स्टोर्स को भी बढ़ाया है
  • हाल ही में एपल ने iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया था
  • भारत में पिछले वित्त वर्ष में एपल की सेल्स लगभग 9 अरब डॉलर की रही थी
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में Apple के iPhones की भारत में बिक्री तेजी से बढ़ी है। एपल ने देश में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ाया है। इस अमेरिकी डिवाइसेज मेकर के लिए वॉल्यूम के लिहाज से भारत तीसरा सबसे बड़ा मार्केट हो गया है। देश में कंपनी ने अपने रिटेल स्टोर्स को भी बढ़ाया है। 

मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint Research के मंथली स्मार्टफोन ट्रैकर के अनुसार, देश के स्मार्टफोन मार्केट में जुलाई-सितंबर के दौरान iPhones का वैल्यू के लिहाज से मार्केट शेयर लगभग 28 प्रतिशत का रहा है। हाल ही में एपल ने iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया था। नई आईफोन सीरीज के लिए कंपनी को मजबूत डिमांड मिल रही है। स्मार्टफोन्स की प्रीमियम रेंज में डिमांड बढ़ने के कारण पिछली तिमाही में देश का स्मार्टफोन मार्केट अपनी सबसे अधिक तिमाही मार्केट वैल्यू तक पहुंचा है। इसके पीछे फेस्टिव सीजन में डिमांड का बढ़ना और नए लॉन्च प्रमुख कारण हैं। 

भारत से स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट भी बढ़ रहा है। इस एक्सपोर्ट मे्ं एपल और दक्षिण कोरिया की Samsung की बड़ी हिस्सेदारी है। कंपनी की  iPhone 17 सीरीज की भी देश में मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। इसके लिए एपल के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स Foxconn और Tata Group की फैक्टरियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। नई आईफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air शामिल हैं। 

देश में पिछले वित्त वर्ष में एपल की सेल्स लगभग 9 अरब डॉलर की रही थी। इससे एपल के आईफोन के साथ ही आईपैड जैसे फ्लैगशिप डिवाइसेज की डिमांड बढ़ने का संकेत मिला है। इस वर्ष मार्च तक एपल का रेवेन्यू एक वर्ष पहले के 8 अरब डॉलर से लगभग 13 प्रतिशत बढ़ा है। एपल की सेल्स में आईफोन्स की बड़ी हिस्सेदारी है। इसके MacBook कंप्यूटर्स की डिमांड भी बढ़ रही है। एपल की सेल्स में भारत की हिस्सेदारी में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है। कंपनी को चीन जैसे अपने कुछ बड़े मार्केट्स में सेल्स के बढ़ने की धीमी दर जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी की सप्लायर फॉक्सकॉन की हैदराबाद की फैक्टरी में AirPods की मैन्युफैक्चरिंग की कैपेसिटी को दोगुना करने की भी योजना है। हाल ही में इस फैक्टरी में AirPods की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की गई थी। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  15. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »