Iphone Camera

Iphone Camera - ख़बरें

  • Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस लैपटॉप में 14.2 इंच Liquid Retina XDR OLED डिस्प्ले (3,024 x 1,964 पिक्सल्स) 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 254 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। नए MacBook Pro में एपल का M6 चिप दिया गया है। इस चिप में 12-कोर CPU कॉम्प्लेक्स है। इसमें डुअल 16-कोर Neural Engine भी है।
  • iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
    एपल के iPhone 18e में 6.12 इंच LTPS OLED डिस्प्ले 60 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। iPhone 17e में 6.1 इंच का डिस्प्ले है। iPhone 18e में एपल का A20 चिप दिया जा सकता है। iPhone 17e में A19 चिप है। आगामी आईफोन में 9 GB का RAM हो सकता है। इस स्मार्टफोन में एपल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) फीचर्स के लिए सपोर्ट हो सकता है।
  • Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
    नए iPad Mini में 12 मेगापिक्सल का Center Stage फ्रंट कैमरा है। इस टैबलेट के रियर में 12 मेगापिक्सल का कैमरा वाइड सेंसर के साथ दिया गया है। यह iPadOS 27 पर चलता है। इसमें Apple Intelligence फीचर्स और Siri AI के लिए सपोर्ट है। नए iPad Mini की 18.9 Wh लिथियम-पॉलिमर बैटरी 35 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
    इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 2,99,900 रुपये, 512 GB वाले वेरिएंट का 3,24,900 रुपये, 1 TB वाले वेरिएंट का 3,74,900 रुपये और 2 TB वाले वेरिएंट का प्राइस 4,49,900 रुपये का है। iPhone Duo को Star White और Night Sky कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा पार्टनर रिटेलर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।
  • भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
    भारत में पिछले फाइनेंशियल ईयर में एपल का ऑपरेशंस से रेवन्यू 1,03,853 करोड़ रुपये का रहा है। यह इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना में लगभग 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। देश के स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Samsung का पिछले फाइनेंशियल ईयर में स्मार्टफोन्स से रेवेन्यू लगभग 1.4 प्रतिशत घटकर लगभग 81,472 करोड़ रुपये का है।
  • iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
    इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7.6 इंच नेनो टेक्स्चर के साथ प्राइमरी सुपर रेटीना XDR फोल्डिंग डिस्प्ले और 5.4 इंच सुपर रेटीना XDR आउटर डिस्प्ले दिया गया है। इसकी दोनों स्क्रीन ProMotion टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। इसमें A20 प्रो चिपसेट है। यह iOS 27.1 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल फ्यूजन प्राइमरी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है।
  • Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
    Oppo Reno X में 16:9 की आस्पेक्ट रेशो के साथ टैबलेट जैसा वाइड डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। Oppo Reno X का मुकाबला Apple के iPhone Duo, Samsung Galaxy Z Fold 8 और Xiaomi 18 Fold से हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
  • Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
    एपल को इस स्मार्टफोन की जोरदार डिमांड मिलने का अनुमान है। इस वजह से इसका बड़ा स्टॉक तैयार किया जा सकता है। अगले वर्ष मार्च में इस स्मार्टफोन को iPhone 18e के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में कंपनी का A20 चिपसेट हो सकता है। iPhone 18 में 6.3 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है।
  • कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
    दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के हाथ में नीले रंग का स्मार्टफोन दिखाई दिया, जिसके बाद उनके फोन को लेकर चर्चा शुरू हो गई। फोन के रंग और साइज को देखते हुए इसके iPhone 17 Pro या iPhone 17 Pro Max होने की संभावना जताई जा रही है। इनमें Pro Max वेरिएंट होने की संभावना अधिक मानी जा रही है। iPhone 17 Pro Max की भारत में शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये है। इसमें 48MP के तीन रियर कैमरे, Face ID और Stolen Device Protection जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, राहुल गांधी के फोन के मॉडल की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
  • Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
    एमेजॉन की सेल में Apple के iPhone 16 को 89,900 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 72,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में एपल का A18 चिपसेट दिया गया है। इसमें Samsung Galaxy S25 Ultra को 1,29,999 रुपये के वास्तविक प्राइस की तुलना में 84,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया गया है।
  • iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
    iPhone Air 2 की थिकनेस लगभग 5.2 mm की हो सकती है। यह iPhone Air की तुलना में 0.4 mm की कमी है। आमतौर पर कम थिकनेस वाले स्मार्टफोन्स में कम कैपेसिटी वाली बैटरी दी जाती है। हालांकि, एपल इस स्मार्टफोन के लिए ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी पर कार्य कर रही है। iPhone Air 2 में लगभग 3,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। iPhone Air में 3,149 mAh की बैटरी थी।
  • Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
    Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में Apple iPhone 15 पर बड़ी डील मिल रही है। फोन की सेल कीमत ₹67,999 रखी गई है, जबकि बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस का फायदा लेने पर इसकी प्रभावी कीमत ₹63,999 तक पहुंच सकती है। कुछ पात्र ग्राहकों के लिए अतिरिक्त कार्ड कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर के साथ कीमत ₹61,599 तक जाने की जानकारी भी सामने आई है। iPhone 15 में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले, A16 Bionic चिप, 48MP मुख्य कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन को IP68 रेटिंग भी मिली है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Apple iPhone 16 पर खास डील रिवील हो गई है। सेल के दौरान iPhone 16 के 128GB मॉडल की इफेक्टिव कीमत ₹71,999 होगी। इस कीमत में बैंक और अन्य लागू ऑफर्स शामिल हैं। ग्राहकों को SBI क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त छूट के साथ Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से 5% कैशबैक का फायदा मिलेगा। No Cost EMI और Exchange Bonus जैसे विकल्प भी उपलब्ध होंगे। iPhone 16 में 6.1 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले, Apple A18 चिपसेट, 48MP मुख्य कैमरा और IP68 रेटिंग मिलती है।
  • Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
    vivo X300 FE को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन का एमआरपी यूं तो 1,09,999 रुपये है। लेकिन Flipkart पर फोन 18 प्रतिशत छूट के साथ लिस्ट किया गया है। जिसके बाद फोन के 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये रह जाती है। लेकिन इसे कंपनी ने और अधिक सस्ता खरीदने का ऑफर भी दिया है।
  • Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
    एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग डिमांड से कम हो सकती है। एपल की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया है कि सितंबर के मध्य तक iPhone Duo की असेंबली यील्ड 60 प्रतिशत से कुछ की थी। एपल के क्वालिटी से जुड़े कड़े स्टैंडर्ड्स के कारण इस स्मार्टफोन की असेंबली लाइन को यील्ड बढ़ाने में छह महीने लग सकते हैं।

Iphone Camera - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »