Apple का iPhone 17e जल्द हो सकता है लॉन्च, MagSafe चार्जिंग का मिल सकता है फीचर

एपल की योजना आगामी स्मार्टफोन में C1X मॉडेम का भी इस्तेमाल करने की है। पिछले वर्ष लॉन्च किए गए कंपनी के कम थिकनेस वाले iPhone Air में यह मॉडेम दिया गया था

Apple का iPhone 17e जल्द हो सकता है लॉन्च, MagSafe चार्जिंग का मिल सकता है फीचर

पिछले वर्ष iPhone 16e को लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • iPhone 16e के समान आगामी स्मार्टफोन में सिंगल रियर कैमरा हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन की चार्जिंग को लेकर बड़ा अपग्रेड किया जा सकता है
  • iPhone 17e में MagSafe चार्जिंग का फीचर हो सकता है
विज्ञापन

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने पिछले वर्ष iPhone 16e को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन का अगला वर्जन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। iPhone 17e का डिजाइन iPhone 16e के समान हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एपल की योजना iPhone 17e को 19 फरवरी को लॉन्च करने की है। iPhone 16e के समान आगामी स्मार्टफोन में सिंगल रियर कैमरा हो सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की चार्जिंग को लेकर बड़ा अपग्रेड किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि iPhone 17e में MagSafe चार्जिंग का फीचर हो सकता है, जिससे यह फास्ट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। iPhone 16e में सिर्फ Qi स्टैंडर्ड पर वायरलेस चार्जिंग के लिए 7.5 W पर सपोर्ट था। iPhone 17e में 25 W तक चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। 

एपल की योजना आगामी स्मार्टफोन में C1X मॉडेम का भी इस्तेमाल करने की है। पिछले वर्ष लॉन्च किए गए कंपनी के कम थिकनेस वाले iPhone Air में यह मॉडेम दिया गया था। कंपनी का दावा है कि यह C1 मॉडेम की तुलना में दोगुनी फास्ट नेटवर्किंग स्पीड उपलब्ध करा सकता है। हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि एपल जल्द ही iPhone 17e की बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर सकती है। इस स्मार्टफोन में डायनैमिक आइलैंड मिल सकता है। यह iPhone 16e के डिजाइन की तुलना में अपग्रेड होगा। iPhone 16e में नॉच डिजाइन दिया गया था। नए स्मार्टफोन में पिछले वर्जन के समान 60 Hz का रिफ्रेश रेट हो सकता है।़

पिछले वर्ष फरवरी में भारत में लॉन्च किए गए iPhone 16e में 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR (1,170x2,532 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 60 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। iPhone 16e में 8 GB का RAM है। भारत में इस स्मार्टफोन के 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को 59,900 रुपये, 256 GB को 69,900 रुपये और 512 GB वाले वेरिएंट का 89,900 रुपये के प्राइस पर लॉन्च किया गया था। iPhone 16e को व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में 3 nm A18 चिपसेट है। यह स्मार्टफोन iOS 18 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। iPhone 16e की 3,961 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड और 7.5 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »