iQOO 15R में मिलेगा 50 मेगापिक्सल Sony LYT कैमरा, जल्द होगा भारत में लॉन्च

iQOO 15R में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 का इस्तेमाल किया जाएगा। इसे AnTuTu बेंचमार्क टेस्टिंग में 35 लाख प्वाइंट से ज्यादा का स्कोर मिला है

iQOO 15R में मिलेगा 50 मेगापिक्सल Sony LYT कैमरा, जल्द होगा भारत में लॉन्च

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 होगा

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT कैमरा होगा
  • कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन में Origin Island होने का भी टीजर दिया है
  • भारत iQOO 15R को 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन भारत में इस महीने लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने iQOO 15R के कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। यह iQOO 15 सीरीज में शामिल होगा। इस स्मार्टफोन में 7,600 mAh की बैटरी दी जाएगी। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। 

देश में iQOO की यूनिट के CEO, Nipun Marya ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में यूजर्स को इस स्मार्टफोन का छिपा हुआ फीचर खोजने के लिए कहा है। iQOO 15R के स्क्वेयर शेप वाले कैमरा आइलैंड में टेक्स्ट की एक लाइन है जिससे यह पुष्टि हो रही है कि इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT कैमरा होगा। कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन में Origin Island होने का भी टीजर दिया है। यह अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के iPhone में मौजूद Dynamic Island के जैसा है। इसमें यूजर्स को नोटिफिकेशंस और कुछ कंट्रोल मिलेंगे। 

iQOO 15R में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 का इस्तेमाल किया जाएगा। इसे AnTuTu बेंचमार्क टेस्टिंग में 35 लाख प्वाइंट से ज्यादा का स्कोर मिला है। आगामी स्मार्टफोन में 7,600 mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि देश में यह इस बैटरी कैपेसिटी के साथ सबसे स्लिम स्मार्टफोन है। iQOO 15R की थिकनेस 7.9 mm की होगी। इसका डिजाइन बड़ी बैटरी के बावजूद हाथ में हल्का लगने के लिए बनाया गया है। iQOO 15R को 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का प्राइस 55,000 रुपये से कम हो सकता है। 

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। OpenCL टेस्ट में इसे 7,687 प्वाइंट का स्कोर मिला है। इस स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में 6.85 इंच की Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन, 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। iQOO 15 की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  7. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  8. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  9. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »