iQOO 15R में मिलेगा 50 मेगापिक्सल Sony LYT कैमरा, जल्द होगा भारत में लॉन्च
आगामी स्मार्टफोन में 7,600 mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि देश में यह इस बैटरी कैपेसिटी के साथ सबसे स्लिम स्मार्टफोन है। iQOO 15R की थिकनेस 7.9 mm की होगी। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। इसका डिजाइन बड़ी बैटरी के बावजूद हाथ में हल्का लगने के लिए बनाया गया है। iQOO 15R को 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।