6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Huawei Mate 70 Air, जानें प्राइस स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 7 इंच फुल HD+ (1,320 × 2,760 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है

6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Huawei Mate 70 Air, जानें प्राइस स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Huawei

इस स्मार्टफोन की क्वाड रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 7 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
  • यह Huawei के HarmonyOS 5.1 पर चलता है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 10.7 मेगापिक्सल का कैमरा है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Huawei ने Huawei Mate 70 Air को लॉन्च किया है। यह Apple के iPhone Air को टक्कर दे सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की थिकनेस iPhone Air से कुछ अधिक की है लेकिन इसमें बड़ी बैटरी और बेहतर कैमरा दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन की क्वाड कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 

Huawei Mate 70 Air का प्राइस, उपलब्धता

इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 4,199 (लगभग 52,200 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 4,699 (लगभग 58,400 रुपये), 16 GB + 256 GB का CNY 4,699 (लगभग 58,400 रुपये) और 16 GB RAM + 512 GB वेरिएंट का CNY 5,199 (लगभग 64,700 रुपये) का है। Huawei Mate 70 Air को Feathered White, Silver Brocade, Gold और Obsidian Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए चीन में प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

Huawei Mate 70 Air के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 7 इंच फुल HD+ (1,320 × 2,760 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। यह Huawei के HarmonyOS 5.1 पर चलता है। इस स्मार्टफोन के 16 GB के RAM वाले वेरिएंट में Kirin 9020A चिपसेट दिया गया है, जबकि अन्य वेरिएंट्स में Kirin 9020B चिपसेट है। Huawei Mate 70 Air को एक स्लिम स्लामफोन के तौर पर पेश किया गया है। इसकी थिकनेस 6.6 mm की है। यह एपल के iPhone Air को टक्कर दे सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर क्वाड कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 1.5 मेगापिक्सल का मल्टी-स्पेक्ट्रल कलर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 10.7 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi, NFC, GPS, BeiDou और  USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Huawei Mate 70 Air में 6,500 mAh की बैटरी 66 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सेंसर्स के तौर पर ग्रेविटी सेंसर, ई-कम्पास, एंबिएंट लाइट सेंसर, गायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी लाइट सेंसर और फ्लिकर सेंसर दिए गए हैं।   
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »