• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस लॉन्च से पहले गलती से ऐप्पल की वेबसाइट पर हुए लिस्ट?

आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस लॉन्च से पहले गलती से ऐप्पल की वेबसाइट पर हुए लिस्ट?

आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस लॉन्च से पहले गलती से ऐप्पल की वेबसाइट पर हुए लिस्ट?
ख़ास बातें
  • ऐप्पल बुधवार को नए आईफोन वेरिएंट लॉन्च करेगी
  • ऐप्पल नए आईफोन में 3.5 एमएम पोर्ट खत्म कर सकती है
  • आईफोन 7 प्लस में एक नया डुअल-लेंस कैमरा दिया जा सकता है
विज्ञापन
ऐप्पल के बुधवार को होने वाले इवेंट में चंद घंटे बाकी रह गए हैं। इस इवेंट में कंपनी द्वारा नए आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस, ऐप्पल वॉच 2 के अलावा कई दूसरे प्रोडक्ट पेश करने की उम्मीद है। आज होने वाले इवेंट से पहले ऐप्पल की हॉंगकॉंग की आधिकारिक वेबसाइट पर गलती से हुई एक लिस्टिंग से नए आईफोन के सबसे बड़े रहस्य से पर्दा उठ गया है। एक रेडिट यूज़र ने नए आईफोन की लिस्टिंग को सबसे पहले देखा। ऐप्पल हॉंगकॉंग एक्सेसरी के लिस्टिंग पेज पर 'आईफोन कंपैटिबिलिटी' कैटेगरी में आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को लिस्ट किया गया था।

रेडिट पर एक यूज़र द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर से लिस्ट किए गए नए वेरिएंट के नाम देखे जा सकते हैं। अब शायद ये असमंजस खत्म हो गया है और ऐप्पल द्वारा बुधवार को नए आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को पेश करने की 'पुष्टि' हो चुकी है।
 

हालांकि अब ऐप्पल हॉंगकॉंग की आधिकारिक वेबसाइट की लिस्टिंग को बदल दिया गया है और इसमें आईफोन 7 व आईफोन 7 प्लस का ज़िक्र नहीं है। इसके अलावा इस लिस्टिंग से इशारा मिलता है कि ऐप्पल आईफोन 7 सीरीज़ के साथ ईयरबड बेचने की तैयारी में है। खबरें हैं कि ऐप्पल नए आईफोन में 3.5 एमएम ऑडियो पोर्ट नहीं देगी और इसकी जगह इस फोन में लाइटनिंग ईयरपॉड होगा। ऐप्पल आईफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने तक हमें इंतज़ार करना होगा।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो, ऐप्पल आईफोन 7 में 4.7 इंच और आईफोन 7 प्लस में 5.5 इंच स्क्रीन हो सकता है। आईफोन 7 सीरीज़ में कंपनी का नया ए10 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। ऐप्पल द्वारा नए आईफोन 7 प्लस में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसमें दो 12 मेगापिक्सल के सेंसर होंगे। वहीं आईफोन 7 में 12 मेगापिक्सल का सिर्फ एक सेंसर होगा।

क्यूपर्टिनो की यह कंपनी इस बार 16 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की जगह 32 जीबी वेरिएंट पेश कर सकती है। इसके अलावा कुछ लीक में ऐप्पल द्वारा 256 जीबी वेरिएंट लॉन्च किए जाने की भी उम्मीद है। बात करें कलर की तो ऐप्पल इस बार डीप ब्लू व स्पेस ब्लैक कलर में दो नए वेरिएंट दे सकती है।

नए ऐप्पल आईफोन 7 के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 5,288 चीनी युआन (करीब 53,100 रुपये), 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 6,088 चीनी युआन (करीब 61,200 रुपये) और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 7,088 चीनी युआन (करीब 71,300 रुपये) होगी। इसी तरह आईफोन 7 प्लस की कीमत 6,088 चीनी युआन (करीब 61,200 रुपये), 6,888 चीनी युआन (करीब 69,200 रुपये) और 7,888 चीनी युआन (करीब 79,300 रुपये) होगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »