आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस अमेरिका में 16 सितंबर से मिलेगा
  • आईफोन 7 प्लस में 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा होंगे
  • इनमें नए ए10 फ्यूज़न चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है
विज्ञापन
टेक्नोलॉजी कंपनी ऐप्पल ने आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस से पर्दा उठा लिया है। दोनों ही स्मार्टफोन को सेन फ्रांसिसको में आयोजित एक इवेंट में पेश किया गया। आईफोन के लेटेस्ट मॉडल के डिज़ाइन में बदलाव किया गया है। ये दो नए कलर वेरिएंट ब्लैक, जेट (ग्लॉसी) ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। इसके अलावा गोल्ड, सिल्वर और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट भी उपलब्ध होगा।

कंपनी ने जानकारी दी है  कि अमेरिका में आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की प्री-ऑर्डर बुकिंग 9 सितंबर से शुरू होगी। इन्हें 16 सितंबर से उपलब्ध कराया जाएगा। भारत में ये स्मार्टफोन 7 अक्टूबर को लॉन्च किए जाएंगे।

आईफोन 7 की कीमत 649 डॉलर (करीब 43,100 रुपये) से शुरू होगी। यह कीमत 32  जीबी वेरिएंट की है। वहीं, आईफोन 7 प्लस स्मार्टफोन का 32 जीबी वेरिएंट घरेलू मार्केट में 749 डॉलर (करीब 49,700 रुपये) में मिलेगा। ज्ञात हो कि ऐप्पल के लेटेस्ट आईफोन का शुरुआती मॉडल 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। यूज़र को अब दोनों ही मॉडल में 32 जीबी, 128 जीबी  और 256 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलेगा।


आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस में एक नया डिजाइन किया हुआ होम बटन दिया गया है। ये दोनों ही डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस फ़ीचर से लैस ऐप्पल के पहले फोन होंगे।

कंपनी ने कैमरा डिपार्टमेंट में भी सुधार किया है। आईफोन 7 अब ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर के साथ आएगा। इसमें एफ/1.8 अपर्चर लेंस वाला 12 मेगापिक्सल का सेंसर है और साथ में मौजूद है क्वाड-एलईडी ट्रू टोन फ्लैश। 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि नई इमेज प्रोसेसिंग तकनीक  की मदद से कैमरा बेहतर और ज्यादा तेजी से तस्वीरें लेगा।

आईफोन 7 प्लस में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें 56 एमएम टेलीफोटो लेंस है और दूसरा वाइड एंगल लेंस। बड़ा आईफोन 2X  ऑप्टिकल ज़ूम से लैस होगा।

नए आईफोन मॉडल 25 फीसदी ब्राइट डिस्प्ले के साथ आएंगे। आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस में नए ए10 फ्यूज़न 64-बिट क्वाड कोर चिप का इस्तेमाल किया गया है। आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस में स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। ये पुराने मॉडल की तुलना में दोगुना पावरफुल आवाज़ देंगे।

उम्मीद के मुताबिक, आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस से हेडफोन जैक को हटा दिया गया है। इसका मतलब है कि आम ईयरफोन इनके साथ नहीं काम करेंगे। ऐप्पल ऑडियो के लिए लाइटनिंग पोर्ट का इस्तेमाल करेगी।  नए आईफोन मॉडल लाइटनिंग ईयर पॉड और लाइटनिंग टू 3.5 एमएम ऑडियो एडप्टर के साथ आएंगे।

ऐप्पल ने नए एयरपॉड्स भी लॉन्च किए हैं। हालांकि, इसे आईफोन मॉडल के साथ नहीं दिया जाएगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Best-in-class performance
  • Good battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • कमियां
  • Low light camera performance not best in class
डिस्प्ले4.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए10 फ्यूज़न
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता1960 एमएएच
ओएसआईओएस 10
रिज़ॉल्यूशन750x1334 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Dual camera
  • Excellent battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • कमियां
  • Low light camera performance not best in class
  • Expensive
  • Ungainly
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए10 फ्यूज़न
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता2900 एमएएच
ओएसआईओएस 10
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPhone 7 Launched
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor की Windsor EV हुई महंगी, जानें प्राइस में हुई कितनी बढ़ोतरी
  2. 80W पावर आउटपुट वाला Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. जब पृथ्वी पर लगातार 20 लाख साल बरसे थे बादल! क्या है कार्नियन इवेंट? जानें
  4. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  5. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  6. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  7. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  8. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  9. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  10. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »