आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की कीमत लॉन्च से पहले लीक

आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की कीमत लॉन्च से पहले लीक
विज्ञापन
ऐप्पल ने यह जानकारी सार्वजनिक कर दी है कि अगले आईफोन मॉडल को 7 सिंतबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके बावजूद हैंडसेट को लेकर जानकारियां सार्वजनिक होने का सिलसिला थम नहीं रहा। नई जानकारी हैंडसेट की कीमत को लेकर आई है। इसके अलावा एक बार फिर स्पेस ब्लैक कलर वेरिएंट की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।

फोनरडार ने दावा किया है कि उन्हें आईफोन 7 के 32 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत की जानकारी मिली है। चीन में आईफोन 7 की कीमत क्रमशः 5,288 चीनी युआन (करीब 53,100 रुपये), 6,088 चीनी युआन (करीब 61,200 रुपये) और 7,088 चीनी युआन (करीब 71,300 रुपये) होगी। आईफोन 7 प्लस की कीमत क्रमशः 6,088 चीनी युआन (करीब 61,200 रुपये), 6,888 चीनी युआन (करीब 69,200 रुपये) और 7,888 चीनी युआन (करीब 79,300 रुपये) होने का दावा किया गया है।
 
iphone7_htech_leak

जापानी वेबसाइट माकोटकारा पर अगले आईफोन के सभी कलर वेरिएंट के सिम ट्रे की झलक देखने को मिली है। अन्य कलर वेरिएंट के साथ स्पेस ब्लैक कलर वेरिएंट भी नज़र आ रहा है। हालांकि, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐप्पल स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट को फिलहाल बंद नहीं करने जा रही है।
 
Apple_Space_Black

ध्यान रहे कि इस इवेंट में ऐप्पल के नए आईफोन मॉडल, ऐप्पल वॉच 2 को लॉन्च किए जाने के साथ आईओएस 10 के रोल आउट की जानकारी मिलने की उम्मीद है। कयास लगाए जा रहे है कि ऐप्पल ने सारे बड़े बदलाव को अगले साल के लिए रोक लिया है जब वह अपनी 10वीं सालगिरह मनाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »