Apple जल्द लॉन्च कर सकती है iPad Mini 7, कंपनी के स्टोर्स में घटा iPad Mini 6 का स्टॉक

कंपनी के अगले महीने होने वाले इवेंट में iPhone 16 सीरीज के अलावा नई Apple Watch और AirPods Pro को भी लॉन्च किया जा सकता है। इस इवेंट में iPad mini 7 को भी लाया जा सकता है

Apple जल्द लॉन्च कर सकती है iPad Mini 7, कंपनी के स्टोर्स में घटा iPad Mini 6 का स्टॉक

इस टैबलेट में Apple Intelligence फीचर्स भी दिए जा सकते हैं

ख़ास बातें
  • एपल के बहुत से स्टोर्स पर iPad mini 6 का स्टॉक कम रह गया है
  • इस टैबलेट का नया वर्जन जल्द लॉन्च किया जा सकता है
  • iPad mini 6 में A15 Bionic प्रोसेसर दिया गया है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का वार्षिक लॉन्च इवेंट 9 सितंबर को होना है। इसमें iPhone 16 सीरीज के अलावा नई Apple Watch और  AirPods Pro को भी लॉन्च किया जा सकता है। इस इवेंट में iPad mini 7 को भी लाया जा सकता है। कंपनी ने iPad mini को तीन वर्ष से अपडेट नहीं किया है। 

Bloomberg के एनालिस्ट Mark Gurman ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि एपल के बहुत से स्टोर्स पर iPad mini 6 का स्टॉक कम रह गया है। इससे संकेत मिल रहा है कि इस टैबलेट का नया वर्जन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसमें Apple Intelligence फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। iPad mini 6 में A15 Bionic प्रोसेसर दिया गया है। इसके 256 GB स्टोरेज वाले Wi-Fi वेरिएंट का प्राइस 64,900 रुपये का है। 

एपल की नई आईफोन सीरीज में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हो सकते हैं। कंपनी की इन स्मार्टफोन्स की नौ करोड़ से अधिक यूनिट्स बनाने की योजना है। हाल ही में The Elec की रिपोर्ट में बताया गया था कि नई स्मार्टफोन सीरीज में आईफोन 16 की लगभग 2.45 करोड़ यूनिट्स, iPhone 16 Plus की लगभग 58 लाख यूनिट्स, iPhone 16 Pro की 2.66 करोड़ यूनिट्स और iPhone 16 Pro Max की लगभग 33.2 करोड़ यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग हो सकती है। यह पिछले वर्ष लॉन्च की गई iPhone 15 सीरीज की तुलना में कुछ अधिक है। 

इससे पहले AppleInsider की ओर से ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो में iPhone 16 सीरीज की कैमरा यूनिट्स और एक्शन बटन को लीक किया गया था। इससे यूजर्स कैमरा ऑन करने या वीडियो लेने जैसे एक्शन कर सकेंगे। यह दाएं कोने के नीचे हो सकता है। इस DSLR जैसे बटन से स्टॉक ऐप में जूम इन और आउट किया जा सकेगा। इन स्मार्टफोन्स की डमी यूनिट्स के वीडियो में iPhone 16 और iPhone 16 Plus दोनों में डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इनमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.6 अपार्चर और 2x तक जूम के साथ है। इसके अलावा अल्ट्रा-वाइड कैमरा f/2.2 अपार्चर के साथ दिया गया है। वर्टिकल तरीके से लगी कैमरा यूनिट दिख रही है। इस सीरीज के iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें एक वाइड कैमरा, अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Light, ergonomic design
  • Great performance for gaming and entertainment
  • Bigger display is great for comics, magazines
  • Very polished iPadOS app ecosystem
  • Works great with Apple Pencil (2nd gen)
  • कमियां
  • No 3.5mm audio socket
  • Top-end variants are expensive
  • Apple’s ecosystem is too restrictive for some
डिस्प्ले8.30 इंच
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2266x1488 पिक्सल
ओएसआईपैडओएस 15
स्टोरेज64 जीबी
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  2. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
  3. ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
  4. iPhone से एंड्रॉयड में WhatsApp चैट कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया
  5. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा
  8. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
  9. Lava Bold N2 Pro 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ 31 मार्च को लॉन्च
  10. Lenovo के 60 घंटे चलने वाले ईयरबड्स, चार्जिंग केस में मिलता है डिस्प्ले, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »