OPPO Reno7 सीरीज के प्राइस और फीचर्स लॉन्चिंग से एक दिन पहले आए सामने!

ऑफ‍िशियल लॉन्च से पहले एक ई-कॉमर्स वेबसाइट ने रेनो 7 डिवाइसेज के रेंडर और स्‍पेसिफ‍िकेशंस का खुलासा कर दिया है।

OPPO Reno7 सीरीज के प्राइस और फीचर्स लॉन्चिंग से एक दिन पहले आए सामने!

Reno7 SE को चीन में किसी भी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्‍ट नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन 6.43-इंच FHD + AMOLED डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है।

ख़ास बातें
  • JD.com ने नए रेनो फोन्‍स के फीचर और दाम लिस्‍ट किए हैं
  • रेनो 7 प्रो और रेनो 7 इस सीरीज के टॉप मॉडल हो सकते हैं
  • कैमरों और प्रोसेसर के अलावा डि‍जाइन से भी दम दिखाएगी यह सीरीज
विज्ञापन
ओपो की नई स्‍मार्टफोन सीरीज ओपो रेनो 7 कल यानी 25 नवंबर को चीन में रिलीज होने वाली है। इस सीरीज को लेकर अबतक कई दावे किए जा चुके हैं, जिनमें फोन के कैमरों और डिजाइन को लेकर लिखा गया है। अब ऑफ‍िशियल लॉन्च से पहले एक ई-कॉमर्स वेबसाइट ने रेनो 7 डिवाइसेज के रेंडर और स्‍पेसिफ‍िकेशंस का खुलासा कर दिया है। 25 नवंबर को लॉन्च होने जा रही रेनो 7 सीरीज में क्‍या कुछ खास होने वाला है, इसकी पूरी डिटेल  JD.com ने देने की कोशिश की है।  

OPPO Reno7 Pro में यह है खास !
वेबसाइट के मुताबिक, OPPO Reno7 Pro और Reno7 इस सीरीज के टॉप-एंड फोन हैं। OPPO Reno7 Pro में में राउंडेड कॉर्नर्स के साथ एक चौकोर-आउट डिजाइन है, जो iPhone 13 से मिलता है। JD की लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि फोन की थिकनेस 7.45 mm है। फोन के बैक साइड में राउंडेड ऐज के साथ एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। यह डिवाइस तीन कलर वैरिएंट- स्टार रेन विश, डॉन गोल्ड और स्टारी नाइट ब्लैक में खरीदी जा सकेगी।
बात करें फटॉग्रफी की, तो Reno7 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सैमसंग के GN5 सेंसर के साथ मिलता है। इसके अलावा 64 मेगापिक्सल का ओमनीविजन OV64B अल्ट्रावाइड लेंस और एक 13 मेगापिक्सल का सैमसंग S5K3M5 टेलीफोटो लेंस फ‍िट किया गया है। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जिसमें Sony का IMX709 कैट आई लेंस है।
Reno7 Pro में FHD+ रेजॉलूशन के साथ 6.55 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 1200 मैक्स प्रोसेसर की ताकत दी गई है, जिसे 12GB रैम और 264GB इंटरनल स्‍टोरेज का साथ मिलता है। कुछ और फीचर्स की बात करें, तो फोन एंड्रॉयड 11 पर चलता है। इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर इसमें दिया गया है। बैटरी 4500mAh की है, जो 65W की फास्ट-चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है।

OPPO Reno7 के अनुमानित फीचर्स
डिजाइन के मामले में यह फोन अपने प्रो मॉडल जैसा ही होगा। डिस्‍प्‍ले भी प्रो वैरिएंट वाला ही दिया जाएगा, लेकिन रिफ्रेश रेट 90Hz तक मिलेगा। Reno7 प्रो की तरह ही OPPO Reno7 भी तीन कलर ऑप्‍शन में उपलब्‍ध होगा।
फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर, 16 मेगापिक्सल का Sony IMX481 अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस दिया गया है। सेल्‍फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का है, जिसमें सोनी IMX615 सेंसर है। ओपो रेनो 7 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट से लैस किया गया है। इस डिवाइस के 8जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम+256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम+256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट JD.com पर लिस्‍ट हैं। रेनो 7 में 4500mAh की बैटरी होगी, जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

OPPO Reno7 SE की खूबियां !
Reno7 SE को चीन में किसी भी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्‍ट नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन 6.43-इंच FHD + AMOLED डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। फोन में 64 मेगापिक्सल के ओमनीविजन OV64B प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस मिल सकता है। सेल्‍फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का होगा। मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 920 प्रोसेसर से इस फोन के लैस होने की उम्‍मीद है। यह 8GB+128GB और 8GB+256GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्‍शन में आ सकता है। 4390mAh की बैटरी से इसे लैस किया जा सकता है, जो 65W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

OPPO Reno7 सीरीज के ये हो सकते हैं दाम 
Oppo Reno7 के 8GB+128GB वैरिएंट के दाम 3,499 युआन (करीब 40,705 रुपये) और 12GB+256GB वैरिएंट के दाम CNY 3,999 (करीब 46,550 रुपये) से शुरू होने की उम्मीद है। Oppo Reno7 Pro के 8GB+256GB वैरिएंट के दाम 4,299 युआन (50,042 रुपये) से शुरू हो सकते हैं और 12GB+256GB वैरिएंट की कीमत 5,299 युआन (करीब 61,678 रुपये) तक जा सकती है। Reno7 SE 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत लगभग 2,699 युआन (31,421 रुपये) होने के संकेत हैं, जबकि 12GB+256GB मॉडल की कीमत लगभग 2,999 युआन (34,908 रुपये) होगी।



 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good battery life
  • Solid industrial design
  • Bright and vivid display
  • Snappy overall performance
  • Decent cameras for stills
  • Stereo speakers
  • कमियां
  • Recorded video could be better
  • Specs not entirely competitive
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 1200
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo, Oppo Reno 7 Pro, Oppo Reno 7, Oppo Reno 7 SE, price, launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »