Internet Prices

Internet Prices - ख़बरें

  • Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
    Whirlpool Luxuriem 4 Door Refrigerator के साथ Whirlpool की नई टेक्नोलॉजी आई है। रेफ्रिजरेटर 645 लीटर, 651 लीटर और 654 लीटर कैपेसिटी में आते हैं। इस रेंज की भारत में शुरुआत ₹98,000 से होती है। इस रेफ्रिजरेटर रेंज में Whirlpool का खास आईफ्रेश सेंसर इंजन मिलता है जो कि डायरेक्ट क्रिस्पर ड्रावर में दिया गया है।
  • Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
    Xiaomi ने चीन में Mijia Shoe Washer 3KG पेश की है। यह खास मशीन जूतों की सफाई के लिए बनाई गई है और इसमें एक बार में 2 से 4 जोड़ी जूते धोने का दावा किया गया है। मशीन में 8 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिनमें 20 मिनट का Quick Wash मोड भी शामिल है। इसमें पानी के बहाव और तीन लेयर वाले ब्रश की मदद से जूतों की सफाई की जाती है। चीन में इसकी सामान्य कीमत 1,299 युआन है, जबकि क्राउडफंडिंग के दौरान इसे 799 युआन में पेश किया जाएगा। फिलहाल भारत में लॉन्च की जानकारी नहीं है।
  • Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
    Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया सिक्योरिटी कैमरा लॉन्च किया है जो कि Smart Camera C401 के नाम से आता है। कंपनी ने इसमें 2.5K नाइट विजन का सपोर्ट दिया है। यानी दिन के अलावा रात में भी यह क्लियर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसमें 4MP का लेंस लगा है जिसमें 360 डिग्री व्यू रिकॉर्ड होता है।
  • eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
    eMudhra डिजिटल ट्रस्ट, साइबर सुरक्षा कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने ग्लोबल डिजिटल सर्टिफिकेट बिजनेस को बंद करने जा रही है। इसका कारण कंपनी के साथ हाल ही में हुई एक बड़ी सुरक्षा चूक को बताया गया है। eMudhra के आठ इंटरमीडिएट सर्टिफिकेट से जुड़ी प्राइवेट कीज (private keys) असुरक्षित पाई गईं थीं।
  • Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
    इन TWS ईयरबड्स मं 11 mm डायनैमिक वूफर्स और 6 mm ट्वीटर्स Hi-Res ऑडियो वायरलेस और स्पैटियल ऑडियो के लिए सपोर्ट के साथ हैं। ये SBC और LHDC जैसे कई ऑडियो कोडेक्स को सपोर्ट करते हैं। इन ईयरबड्स में डीप, मीडियम और लाइट मोड्स सहित विभिन्न सेटिंग्स के साथ एक्टिव नॉयस कैंसलेशन है। Oppo का दावा है कि ये ईयरबड्स सामान्य नॉयस के 99.8 प्रतिशत को ब्लॉक कर सकते हैं।
  • इस दिवाली लेना चाहते हैं बिग-स्क्रीन का मजा? BenQ के CEO ने बताया इस कीमत पर मिलेगा एक अच्छा Projector
    इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री पर कंपोनेंट्स की कॉस्ट बढ़ने और सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों के कारण प्रेशर के बावजूद, BenQ को देश में पिछले वर्ष की तुलना में मजबूत ग्रोथ दिख रही है। इस वर्ष कंपनी का टारगेट लगभग 1,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल करने का है। BenQ को बिजनेस-टु-बिजनेस (B2B) और बिजनेस-टु-कंज्यूमर (B2C) सेगमेंट्स से ग्रोथ मिल रही है।
  • Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
    Honor ने मार्केट में दो नए पावरबैंक Honor Life के नाम से लॉन्च किए हैं। कंपनी के ये पावरबैंक 10,000mAh और 20,000mAh कैपिसिटी के साथ आते हैं। दोनों ही मॉडल्स में ब्रेडेड USB-C केबल मिलती है। यह पावरबैंक के साथ ही अटैच रहती है इसलिए चार्जिंग केबल अलग से कैरी करने की जरूरत नहीं है। दोनों ही में रेड कलर दिया गया है और बीच में काले रंगे पट्टे बनाए गए हैं।
  • JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
    JUST CORSECA ने आज भारत में अपने दो नए स्मार्ट प्रोजेक्टर्स JUST CORSECA JC STUDIOX और JC STUDIOX PRO लॉन्च कर दिए हैं। JC STUDIOX (JST 830) की कीमत ₹6,999 और JC STUDIOX PRO (JST 832) की कीमत ₹10,999 है। JC STUDIOX एंड्रॉयड 11 पर काम करता है और JC STUDIOX PRO एंड्रॉयड 12 पर काम करता है।
  • Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
    Tata Play ने लाइव टीवी चैनल एक्सेस के साथ Tata Play Smart ऐप को लॉन्च कर दिया है। यह ऐप डाउनलोड करने के बाद यूजर्स को DTH सर्विस, केबल कनेक्शन या फिर किसी भी पेड TV सर्विस की जरूरत नहीं होगी। Play Smart के होम प्लान की कीमत ₹199 प्रति माह से शुरू होती है। यह ऐप अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल और तेलुगु जैसी भाषा में काम करती है।
  • Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
    Dell ने आज भारतीय Dell Pro Essential 14 और Dell Pro Essential 15 को लॉन्च किया है। इन लैपटॉप में 14 इंच और 15 इंच की डिस्प्ले मिलती है। Pro Essential 14 में Intel Core Series 3 चिपसेट और Essential 15 में AMD Ryzen 200 सीरीज दी गई है। डेल के ये लैपटॉप MIL-810H स्टैंडर्ड के साथ आते हैं। इन लैपटॉप में EPEAT गोल्ड क्लाइमेट+ और एनर्जी स्टार जैसे सर्टिफिकेशन दिया गया है।
  • Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    Apple HomeView में 7 इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले True Tone और 500 निट्स के ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें स्टेनलेस स्टील के हिंज के जरिए कनेक्टेड डोम्ड स्पीकर बेस है। एपल का दावा है कि इस हिंज से यूजर्स को टेबलटॉप पर व्युइंग के लिए डिस्प्ले को टिल्ट करने की सुविधा मिलती है। इस स्मार्ट डिस्प्ले का इंटरफेस डिवाइस से यूजर की दूरी के आधार पर दिखाई गई इनफॉर्मेशन को एडजस्ट कर सकता है।
  • XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
    XElectron ने आज भारत में नया डिजिटल फोटो फ्रेम XElectron 15.6-inch Large Digital Photo Frame लॉन्च किया है। इसकी कीमत ₹11,990 है, लेकिन यह फेस्टिव ऑफर में ₹10,990 हो जाती है। यह डिवाइस को XElectron की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट Amazon पर खरीदा जा सकता है। यह 1 साल की मैन्युफैक्चरिंग वारंटी के साथ आती है।
  • BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
    मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में BSNL का रेवेन्यू लगभग 10 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का पहली तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू 4,418 करोड़ रुपये का रहा है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह लगभग 4,017 करोड़ रुपये का था। हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि कंज्यूमर मोबिलिटी और एंटरप्राइज बिजनेस सेगमेंट से कंपनी को ग्रोथ मिली है।
  • पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
    Portronics ने भारत में Zeno L Mini वायरलेस लेग मसाजर लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 2,849 रुपये रखी गई है। इस डिवाइस में एयर कंप्रेशन तकनीक दी गई है, जो पैरों के आसपास नियंत्रित दबाव बनाकर मसाज करती है। इसमें Calf, Thigh, Upper Arm, Forearm, Recovery और Targeted समेत 6 मसाज मोड मिलते हैं। यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा प्रेशर चुन सकते हैं। इसमें 2,000mAh की बैटरी और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसे एक बार चार्ज करने पर 75 मिनट तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
    रिलायंस जियो ने अपने प्रॉपराइटरी प्री-6G स्टैक और Giga MIMO Radio को प्रदर्शित करने के साथ 6G के लिए अपनी तैयारी का संकेत दिया है। बड़ी संख्या में मोबाइल सब्सक्राइर्स रखने वाली इस कंपनी ने बताया कि 2030 में इन सर्विसेज के लिए इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स को फाइनल किए जाने के बाद 6G सर्विसेज को लॉन्च करने वाले शुरुआती देशों में भारत शामिल हो सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »