Apple आखिरकार 2026 में अपने डिवाइस की शुरुआत करने जा रहा है।
Photo Credit: Apple
iPhone 16e में 48 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Apple आखिरकार 2026 में अपने डिवाइस की शुरुआत करने जा रहा है। टेक दिग्गज ने घोषणा की है कि वह 4 मार्च को एक स्पेशल इवेंट आयोजित करेगा। हालांकि, यह एप्पल के अन्य इवेंट की तरह कंपनी के हेडक्वार्टर में नहीं होगा, बल्कि यह तीन अलग-अलग शहर जैसे कि न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई में आयोजित होगा। इस इवेंट में कथित तौर पर किफायती MacBook पेश होगा, जबकि अन्य डिवाइस भी दस्तक दे सकते हैं। आइए एप्पल के आगामी इवेंट और उसमें पेश होने वाले डिवाइसेज के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कंपनी ने चुनिंदा मीडियापर्सन को स्पेशल Apple एक्सपीरियंस के लिए इन्वाइट भेजा है। इन्वाइट में एप्पल लोगो को एक नए 3D थीम में दिखाया गया है, जिसमें ग्लास की लेयर से तैयार आकृति है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, इन्वाइट में Apple लोगो में वही कलर उपयोग किए गए हैं जिनका इस्तेमाल कंपनी किफायती MacBook की टेस्टिंग के लिए कर रही है, जिसमें लाइट ग्रीन, येल्लो और ब्लू शामिल है।
एप्पल इवेंट कब होगा आयोजित
इन्वाइट में बताया गया है कि Apple का इवेंट 4 मार्च, 2026 को सुबह 9 बजे ET समय (शाम 7:30 बजे भारतीय समय) पर स्पेशल एक्सीपीरियंस इवेंट पर आयोजित होगा। यह इवेंट न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई में एक साथ आयोजित होगा। इसके अलावा यूजर्स Apple के आधिकारिक यूट्यूब चैनल या आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इसकी लाइवस्ट्रीम भी देख सकेंगे।
iPhone 17e
टेक दिग्गज इस इवेंट में नया ई-सीरीज आईफोन iPhone 17e लेकर आ सकती है। अफवाह है कि 4 मार्च को पेश होने वाले आईफोन में iPhone 16e के मुकाबले में कई अपग्रेड होंगे। इसमें A19 चिपसेट, मैगसेफ सपोर्ट और फ्रंट में स्लिम बेजल आ सकते हैं। वहीं कैमरा सेटअप और डिस्प्ले पर मौजूद नॉच पहले जैसे रह सकते हैं।
iPad Air
Apple अपना नया आईपैड iPad Air लेकर आ सकती है, जिसमें M4 चिपसेट दिया जा सकता है। आगामी टैबलेट का डिजाइन और फीचर्स काफी हद तक पिछले मॉडल जैसे रहने की संभावना है। iPad Air के साथ Apple 12वीं जेन का iPad भी लॉन्च हो सकता है, जिसमें A18 चिपसेट दिया जाएगा।
MacBook
Apple कथित तौर पर इस इवेंट में अपना किफायती MacBook लेकर आ सकता है। इस किफायती MacBook में A18 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। इस लैपटॉप में 12.9 इंच की LCD डिस्प्ले मिलेगी। यह लैपटॉप ब्लू, येल्लो और पिंक कलर में भी आ सकता है। MacBook के अलावा Apple M5 Pro और M5 Max चिपसेट के साथ MacBook Pro भी दस्तक दे सकता है। आगामी MacBook की कीमत अमेरिका में करीबन $599 (लगभग 54,000 रुपये) हो सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत