• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Nord 6 होगा 9000mAh की विशाल बैटरी के साथ पेश, लॉन्च से पहले जानें किन फीचर्स से होगा लैस

OnePlus Nord 6 होगा 9000mAh की विशाल बैटरी के साथ पेश, लॉन्च से पहले जानें किन फीचर्स से होगा लैस

OnePlus भारतीय बाजार में OnePlus Nord 6 के साथ अपनी Nord लाइनअप में विस्तार करने की तैयारी कर रहा है।

OnePlus Nord 6 होगा 9000mAh की विशाल बैटरी के साथ पेश, लॉन्च से पहले जानें किन फीचर्स से होगा लैस

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Turbo 6 में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Turbo 6 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट है।
  • OnePlus Turbo 6 में 16GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज है।
  • OnePlus Turbo 6 में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है।
विज्ञापन

OnePlus भारतीय बाजार में OnePlus Nord 6 के साथ अपनी Nord लाइनअप में विस्तार करने की तैयारी कर रहा है। वनप्लस का आगामी स्मार्टफोन पहले से ही कई रीजन में अप्रूवल पा चुका है। इसके अलावा TDRA, GCF और SIRIM जैसे विभिन्न सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आ चुका है। अब हाल ही में OnePlus ने अपनी Turbo 6 सीरीज को चीनी बाजार में लॉन्च किया है, जिसमें OnePlus Turbo 6 और Turbo 6V शामिल हैं। दोनों ही डिवाइस मिड रेंज सेगमेंट में आए हैं, जिनमें  सबसे बड़ी खूबी के तौर पर 9,000mAh की बैटरी दी गई है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि वनप्लस इन स्पेसिफिकेशंस के साथ भारत और ग्लोबल स्तर पर Turbo 6 और Turbo 6V पर बेस्ड OnePlus Nord 6 और Nord CE 6 को लेकर आ सकता है। आइए OnePlus के Nord स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

GSMArena की रिपोर्ट के अनुसार, Nord 6 मलेशिया में SIRIM, यूएई में GCF और TDRA समेत कई ग्लोबल सर्टिफिकेशन पा चुका है, जिससे सुझाव मिलता है कि OnePlus Nord 6 ग्लोबल स्तर पर लॉन्च होने की तैयारी कर रहा है। OnePlus ने अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं की है। हालांकि, OnePlus ने पहले कई बार अपनी टर्बो सीरीज को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में रीब्रांडेड स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है, जिसमें सिर्फ थोड़ा बहुत बदलाव हुआ।

OnePlus Nord 6 कब होगा पेश

जैसे कि OnePlus Nord 6 अब तक कई रीजन में अप्रूवल पा चुका है, जिससे पता चलता है कि कुछ हफ्तों या महीने में इसको लेकर कंपनी आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर सकती है। OnePlus Nord 5 बीते साल जुलाई में लॉन्च किया गया था, लेकिन इस साल यह स्मार्टफोन जल्दी पेश होने की उम्मीद है।

OnePlus Nord 6 Specifications (Expected)

OnePlus Nord 6 चीनी बाजार में लॉन्च हुए OnePlus Turbo 6 पर बेस्ड होगा। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा, जिससे यह बाजार में मौजूदा नॉर्ड लाइनअप में सबसे पावरफुल डिवाइस होगा। इस फोन में 16GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। OnePlus का आगामी स्मार्टफोन Android 16 के साथ आएगा। Turbo 6 में 6.78 इंच की फुल HD+ फ्लैक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1272x2772 पिक्सल, 60Hz से 165Hz रिफ्रेश रेट, 450ppi पिक्सल डेंसिटी और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

कैमरा सेटअप के लिए इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए Turbo 6 में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग से लैस किया गया है। Turbo 6 में 9,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 80W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 162.46 मिमी, चौड़ाई 77.45 मिमी,मोटाई 8.50 मिमी और वजन 217 ग्राम है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »