e-Aadhaar कैसे करें डाउनलोड, कैसे करें इस्तेमाल, ये है पूरी प्रक्रिया

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार को ज्यादा सरल बनाते हुए e-Aadhaar की पेशकश करता है।

e-Aadhaar कैसे करें डाउनलोड, कैसे करें इस्तेमाल, ये है पूरी प्रक्रिया

Photo Credit: Gadgets 360

e-Aadhaar आपके आधार कार्ड का एक पासवर्ड प्रोटेक्टेड पीडीएफ वर्जन है।

ख़ास बातें
  • e-Aadhaar आपके आधार कार्ड का एक पासवर्ड प्रोटेक्टेड पीडीएफ वर्जन है।
  • e-Aadhaar को UIDAI द्वारा डिजिटल साइन किया जाता है।
  • e-Aadhaar फिजिकल आधार कार्ड के बराबर ही काम करता है।
विज्ञापन

आज के डिजिटल युग में किसी दस्तावेज की फिजिकल कॉपी लेकर जाने का विकल्प पुराना हो गया है, क्योंकि ई-कॉपी और डिजिटल कॉपी के जरिए दस्तावेज को स्मार्टफोन,टैबलेट और लैपटॉप आदि में रखा जा सकता है। भारत में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार को ज्यादा सरल बनाते हुए e-Aadhaar की पेशकश की हुई है। e-Aadhaar एक पासवर्ड प्रोटेक्टेड इलेक्ट्रॉनिक कॉपी होती है, जिसका उपयोग आप प्रमाणीकरण के लिए कर सकते हैं। डिजिटल आधार का उपयोग पहचान और पते के प्रूफ के तौर पर किया जा सकता है। अगर आप बैंक में अकाउंट खुलवाने जा रहे हैं, टिकट बुक कर रहे हैं या फिर सरकारी कार्य कर रहे हैं तो ई-आधार हर जगह काम आता है और आपको आधार की कॉपी जेब में रखकर घूमने की भी जरूरत नहीं है। ई-आधार को आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है और उपयोग किया जा सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

e-Aadhaar क्या है?

e-Aadhaar आपके आधार कार्ड का एक पासवर्ड प्रोटेक्टेड पीडीएफ वर्जन है। ई-आधार को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा डिजिटल साइन किया जाता है, जिससे यह फिजिकल आधार कार्ड के बराबर ही काम करता है और देश भर में हर जगह पहचान प्रमाण के तौर पर उपयोग किया जा सकता है। ई-आधार में सभी जरूरी जानकारी जैसे कि आधार नंबर, फोटो, इंस्टेंट वेरिफिकेशन के लिए क्यूआर कोड और जनसांख्यिकीय विवरण शामिल होता है। आपको बता दें कि ई-आधार एक फाइल पासवर्ड से सुरक्षित है। पासवर्ड का फॉर्मेट आपके नाम के पहले चार अक्षर (बड़े अक्षरों में) + जन्म वर्ष है।  जैसे कि अगर आपका नाम Deepak Gupta है और आपका जन्म वर्ष 1994 है तो पासवर्ड DEEP1994 होगा।

ई-आधार कैसे करें डाउनलोड:

ऑप्शन 1: UIDAI वेबसाइट के जरिए

  • सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • उसके बाद 'डाउनलोड आधार' विकल्प पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको अपना आधार नंबर, एनरोलमेंट आईडी (EID) या वर्चुअल आईडी (VID) दर्ज करना है।
  • उसके बाद आपको स्क्रीन पर नजर आ रहे कैप्चा कोड को दर्ज करना है।
  • अब आपको सेंड ओटीपी ऑप्शन पर क्लिक करना है जो कि आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
  • सबसे आखिर में आपको फोन पर प्राप्त हुआ ओटीपी दर्ज करना है और अपना ई-आधार पीडीएफ डाउनलोड करना है।

ऑप्शन 2: mAadhaar ऐप के जरिए

  • सबसे पहले आपको अपने फोन में गूगल प्ले या एप्पल ऐप स्टोर से mAadhaar ऐप डाउनलोड करना है।
  • अब आपको अपना आधार विवरण दर्ज करना है और लॉग इन करना है।
  • फिर आपको डाउनलोड आधार ऑप्शन का चयन करना है।
  • उसके बाद आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करके प्रमाणीकरण करना है।
  • अब आपको अपने ई-आधार की पीडीएफ कॉपी सेव करनी है।
     

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Aadhaar, UIDAI, mAadhaar app
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  5. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  6. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  7. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  8. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  10. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »