Humanoid Robot

Humanoid Robot - ख़बरें

  • Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
    चीन की रोबोटिक्स कंपनी Unitree ने Superman नाम का नया ह्यूमैनॉइड रोबोट पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह रोबोट बिना रन-अप के करीब 2 मीटर ऊंची छलांग लगा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 12.66 मीटर प्रति सेकंड बताई गई है, जो करीब 45.6kmph होती है। कंपनी के मुताबिक, यह रफ्तार इंसानों की सबसे तेज दर्ज स्प्रिंट स्पीड से भी ज्यादा है। Superman की लेग लेंथ 0.85 मीटर बताई गई है और इसे तीन महीने से थोड़ा ज्यादा समय में तैयार किया गया है। हालांकि, इन आंकड़ों का अभी स्वतंत्र रूप से सत्यापन नहीं हुआ है।
  • अब किराने की दुकान चलाएगा AI रोबोट, इंसानों की तरह करेगा बात!
    Hong Kong जल्द ही अपना पहला Humanoid Robot द्वारा संचालित रिटेल स्टोर शुरू करने जा रहा है। Hung Hom Waterfront पर बनने वाला यह 24x7 स्टोर "Xiao Gai" नाम के रोबेट की मदद से ग्राहकों को सर्विस देगा। रोबोट ग्राहकों से बातचीत कर सकेगा, प्रोडक्ट्स दिखाएगा और खरीदारी में सहायता करेगा। यह प्रोजेक्ट Embodied AI टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जिसमें AI को फिजिकल सिस्टम्स और रोबोट्स में इस्तेमाल किया जाता है। Hong Kong सरकार इसे AI के प्रैक्टिकल यूज को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम मान रही है और शहर में AI डेवलपमेंट को लेकर कई नई पहल भी की जा रही हैं।
  • AI रोबोट लेंगे मजदूरों की जगह! फैक्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट में बिना रुके किया काम, देखें वीडियो
    Figure AI ने ह्यूमेनॉइड रोबोट को पूरी 8 घंटे की वेयरहाउस शिफ्ट में काम करवाने का दावा किया है। यानी असल दुनिया के फैक्ट्री कामों में अब रोबोट्स जल्द ही इंसानों की जगह ले सकते हैं। रोबोट कंपनी के Helix-02 AI सिस्टम पर चलता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह डिलीवरी पैकेज को एक मूविंग बेल्ट पर रख रहा है।
  • लड़खड़ाया, टकराया, फिर भी जीता - Honor के रोबोट ने तोड़ा इंसानों का वर्ल्ड रिकॉर्ड!
    बीजिंग में आयोजित ह्यूमनॉइड रोबोट हाफ मैराथन में “Lightning” नाम के रोबोट ने 50 मिनट 26 सेकंड में रेस पूरी कर इंसानों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। यह रोबोट Honor कंपनी ने बनाया है, जिसने हाल ही में रोबोटिक्स सेक्टर में कदम रखा है। इस इवेंट में 100 से ज्यादा रोबोट्स ने हिस्सा लिया और टॉप 3 सभी “Lightning” मॉडल रहे। रेस में ऑटोनॉमस और रिमोट कंट्रोल रोबोट्स दोनों शामिल थे। इस तरह के इवेंट्स को रोबोट्स की बैटरी, मोटर और सॉफ्टवेयर टेस्ट करने का प्लेटफॉर्म भी माना जा रहा है।
  • रोबोट हुआ बेकाबू, रेस्टोरेंट में तोड़ी टेबल और प्लेट, बर्तनों को नीचे फेंका और फिर नाचने लगा
    ह्यूमनॉइड रोबोट को इंसानों की जगह काम करने के लिए तैयार किया जा रहा है, लेकिन कई बार रोबोट मुश्किल खड़ी कर देते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रोबोट रेस्टोरेंट के अंदर बेकाबू हो गया। रोबोट को प्लेटों को तोड़ते हुए, बर्तनों को गिराते हुए और टॉपस्टिक्स को हवा में उछालते देखा जा सकता है।
  • दुनिया का पहला रोबोट गिरफ्तार? महिला को डराया, जानें फिर पुलिस ने क्या किया
    ह्यूमनॉइड रोबोट को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। चीन के मकाऊ में रोबोट ने कथित तौर पर एक 70 वर्षीय महिला को डरा दिया था। महिला पटाने में लोक येउंग फा युएन आवासीय परिसर के पास टहल रही थी। जब महिला अपना फोन देख रही थी तभी Unitree G1 मॉडल का रोबोट अचानक महिला के पीछे आ कर रुक गया। रोबोट को देखते ही महिला घबरा गई और उस पर जोर से चिल्लाई।
  • ह्यूमनॉइड रोबोट बनाएंगे BMW की इलेक्ट्रिक कारें, फैक्ट्री में काम हुआ शुरू
    BMW की इलेक्ट्रिक कारों के निर्माण में अब रोबोट मदद करेंगे। फैक्ट्री में उपयोग होने वाले रोबोट का नाम AEON है। इस रोबोट की लंबाई करीबन 1.65 मीटर और वजन लगभग 60 किलोग्राम है। यह रोबोट पहियों का उपयोग करके चलता है, जिससे यह फैक्ट्री के फर्श पर आसान और तेजी से ट्रैवल कर सकता है। BMW इस रोबोट का इस्तेमाल बैटरी असेंबली, स्क्रू कसने और हाई-वोल्टेज EV बैटरी में उपयोग होने वाले पार्ट्स को मैनेज करने जैसे कार्यों में मदद के लिए कर रही है।
  • आ गया अनोखा AI रोबोट, बिना इंसानी मदद के पूरे घर की सफाई करेगा, रसोई को भी संभालेगा
    Figure AI अमेरिका की एक AI रोबोटिक्स कंपनी है जो ऑटोनोमस, जनरल पर्पज वाले ह्यूमनॉइड रोबोट तैयार करती है। Helix 02 आसानी से रसोई में डिशवॉशर को अनलोड और रीलोड कर सकता है। इस टास्क को रोबोट सिर्फ 4 मिनट में कर सकता है और यह पूरी तरह से ऑटोनोमस होता है, जिसमें चलना, ऑपरेट करना और बैलेंस करना शामिल है।
  • चीनी रोबोट डांस और कठिन मार्शल आर्ट कला से कर रहे हैरान, देखें वीडियो
    चीन में रोबोट के परफॉर्मेंस का वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें रोबोट्स ग्रुप डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो चीनी ब्रॉडकास्टर सीसीटीवी द्वारा हाल ही में आयोजित 2026 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का है। यह इवेंट चीन के यिवू शहर में आयोजित किया गया। मगर इस बार यह वार्षिक कार्यक्रम सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना, क्योंकि इस दौरान चीनी कंपनियों ने अपने सबसे बेहतरीन ह्यूमनॉइड रोबोट को इसमें शोकेस किया।
  • दुनिया का पहला इंसान जैसा रोबोट, चेहरे के भाव के साथ आंखों से आखें मिलाएगा, चलने में 92% इंसान जैसा
    चीन में एक ऐसा रोबोट तैयार किया गया है जो कि इंसानों की तरह चलता है, आई कॉन्टैक्ट बनाए रखता है और चेहरे से भाव प्रकट करता है। चीनी सोशल मीडिया पर इस रोबोट की वीडिया आने के बाद तेजी से चर्चा हो रही है, जहां रोबोट की क्षमताओं को दिखाया गया है। रोबोटिक्स कंपनी ड्रॉइडअप ने शंघाई में मोया नाम के इस रोबोट को पेश किया है।
  • धूप-धूल में नहीं खड़ा होगा इंसान, चीन का ट्रैफिक संभालेगी रोबोट पुलिस
    AiMOGA Robotics ने चीन के वुहू शहर में Intelligent Police Unit R001 नाम का ह्यूमनॉइड ट्रैफिक रोबोट तैनात किया है। यह रोबोट ट्रैफिक सिग्नल्स, रोड मॉनिटरिंग और बिहेवियरल रिमाइंडर्स जैसे कामों में पुलिस की मदद करेगा। R001 को ट्रैफिक आइलैंड पर लगाया गया है, जहां यह स्टैंडर्ड हैंड सिग्नल्स देकर ट्रैफिक फ्लो बनाए रखने में सहयोग करता है। कंपनी के मुताबिक, इसका मकसद ऑन-ग्राउंड पुलिसकर्मियों का बोझ कम करना और ह्यूमन-रोबोट कोलैबोरेशन को रियल कंडीशंस में टेस्ट करना है।
  • IIT फेस्ट में Dhurandhar फिल्म के पॉपुलर गाने पर नाचा रोबोट, वीडियो हुआ वायरल
    IIT Bombay Techfest 2025 में इस हफ्ते एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब एक ह्यूमनॉयड रोबोट ने फिल्म धुरंधर के वायरल ट्रैक FA9LA पर स्टेज पर डांस किया। अरबी बीट्स पर रोबोट की सिंक्रोनाइज्ड मूवमेंट्स और बैलेंस ने वहां मौजूद स्टूडेंट्स और टेक एंथूजियास्ट्स को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर इस परफॉर्मेंस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। टेकफेस्ट में दिखा यह डेमो रोबोटिक्स और पॉप-कल्चर के बढ़ते मेल को दिखाता है, जहां एडवांस टेक्नोलॉजी अब एंटरटेनमेंट का भी हिस्सा बनती जा रही है।
  • पहियों पर चलने वाला रोबोट! Unitree ने लॉन्च किया G1-D रोबोट, ऐसे करता है काम
    Unitree Robotics की ओर से पहला पहियों वाला रोबोट लॉन्च किया गया है। कंपनी ने नया G1-D रोबोट मॉडल पेश किया है जो रियल वर्ल्ड में आपके कामों में हाथ बँटा सकता है। कंपनी का कहना है कि यह एडवांस डेटा कलेक्शन और मॉडल ट्रेनिंग के लिए डिजाइन किया गया है। यह दो वर्जन में पेश किया गया है जिसमें स्टैंडर्ड और फ्लैगशिप मॉडल शामिल हैं।
  • रूस का पहला ह्यूमनॉइड स्टेज पर गिर पड़ा, लोग बोलें 'वोडका ज्यादा हो गई', सोशल मीडिया पर छाए Memes
    रूस का पहला ह्यूमनॉइड रोबोट AIdol, जो देश की AI उपलब्धियों को दिखाने के लिए लॉन्च किया गया था, अपने पहले डेमो में ही फेल हो गया। मॉस्को में आयोजित इवेंट के दौरान यह मशीन स्टेज पर डगमगाती हुई पहुंची और हाथ हिलाते हुए संतुलन खोकर गिर पड़ी। कंपनी Idol के CEO व्लादिमिर वितुखिन ने इसे “कैलिब्रेशन गलती” बताया और कहा कि रोबोट अभी टेस्ट फेज में है।
  • आ गया Neo ह्यूमनॉइड रोबोट, घर में सफाई से लेकर करेगा रसोई के काम, जानें कितनी है कीमत
    1X टेक्नोलॉजीज ने अपने रोबोट Neo की बुकिंग शुरू कर दी है। Neo रोबोट की कीमत 20,000 डॉलर (लगभग 17,71,880 रुपये) है। इस रोबोट को 1X की ऑफिशियल वेबसाइट पर $200 (लगभग 17,735 रुपये) में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है जो कि पूरी तरह से रिफंडेबल है। Neo में टेंडन ड्रिवन एक्ट्यूएटर्स दिया गया है। इसकी बॉडी 3D लैटिस पॉलीमर है। इसकी लंबाई 1.68 मीटर और इसका वजन करीब 30 किलोग्राम है।

Humanoid Robot - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »