• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • Amazon के रोबोट... इंसान को रिप्लेस कर आपके दरवाजे पर डिलीवर करेंगे ऑर्डर!

Amazon के रोबोट... इंसान को रिप्लेस कर आपके दरवाजे पर डिलीवर करेंगे ऑर्डर!

Amazon फिलहाल Unitree G1 नाम के ह्यूमनॉइड रोबोट्स का इस्तेमाल कर रहा है, जिसकी कीमत लगभग $16,000 (लगभग 13 लाख रुपये) है।

Amazon के रोबोट... इंसान को रिप्लेस कर आपके दरवाजे पर डिलीवर करेंगे ऑर्डर!

Photo Credit: Reuters

Amazon फिलहाल Unitree G1 नाम के ह्यूमनॉइड रोबोट्स का इस्तेमाल कर रहा है

ख़ास बातें
  • Amazon फिलहाल Unitree G1 नाम के ह्यूमनॉइड रोबोट्स का इस्तेमाल कर रहा है
  • इसकी कीमत लगभग $16,000 (लगभग 13 लाख रुपये) है
  • ये रोबोट दो पैरों और दो हाथों के साथ इंसानों जैसी मूवमेंट कर सकते हैं
विज्ञापन
डोरस्टेप डिलीवरी का सीन अब जल्द ही पूरी तरह बदल सकता है। Amazon अब ऐसे ह्यूमनॉइड रोबोट्स पर काम कर रहा है जो सीधे डिलीवरी वैन से “कूदकर” बाहर आएंगे और पैकेज यूजर के दरवाजे तक पहुंचाएंगे। यह रोबोट टेस्टिंग अभी अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में चल रही है, जहां उन्हें ‘ह्यूमनॉइड पार्क' नाम की एक खास जगह में ट्रेनिंग दी जा रही है। कंपनी का कहना है कि ये रोबोट Amazon के Rivian इलेक्ट्रिक वैन के साथ इंटीग्रेट होंगे और फिलहाल इसे एक एक्सपेरिमेंट के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि यह एक्सपेरिमेंट इस ओर इशारा करता है कि भविष्य में डिलीवरी जॉब्स पूरी तरह ऑटोमेशन की तरफ जा सकते हैं।

Amazon फिलहाल Unitree G1 नाम के ह्यूमनॉइड रोबोट्स का इस्तेमाल कर रहा है, जिसकी कीमत लगभग $16,000 (लगभग 13 लाख रुपये) है। द गार्डियन की रिपोर्ट कहती है कि ये रोबोट दो पैरों और दो हाथों के साथ इंसानों जैसी मूवमेंट करने में सक्षम हैं। इन्हें खास इस तरीके से प्रोग्राम किया गया है कि ये वैन से उतरकर बिना इंसानी मदद के पैकेज उठा सकें और उसे ग्राहकों तक डिलीवर कर सकें। इन रोबोट्स को ऐसी जगहों पर भी टेस्ट किया जा रहा है जहां बाधाएं हों, ताकि ये रियल वर्ल्ड कंडीशन में डिलीवरी की ट्रेनिंग ले सकें।

रिपोर्ट आगे बताती है कि Amazon ने इस टेस्टिंग को लेकर यह भी क्लियर किया है कि अभी ये टेक्नोलॉजी पायलट फेज में है और इससे मौजूदा ड्राइवर्स की जॉब पर तुरंत कोई असर नहीं पड़ेगा। कंपनी के मुताबिक, जब तक रोबोट पूरी तरह सक्षम नहीं हो जाते, तब तक डिलीवरी वैन को ह्यूमन ड्राइवर्स ही ऑपरेट करेंगे।

कंपनी का फोकस अब सिर्फ वेयरहाउस ऑटोमेशन तक सीमित नहीं रह गया है। पहले जहां Amazon ने ह्यूमनॉइड रोबोट्स को वेयरहाउस में ट्रायल के तौर पर इस्तेमाल किया था, अब वही टेक्नोलॉजी लास्ट माइल डिलीवरी में भी लाई जा रही है। यह Amazon की लॉजिस्टिक्स में लागत घटाने और स्पीड बढ़ाने की लॉन्ग-टर्म स्ट्रैटजी का हिस्सा है।

वर्तमान में Amazon के पास कथित तौर पर अमेरिका में करीब 2.75 लाख डिलीवरी ड्राइवर्स हैं और ग्लोबली यह संख्या 15 लाख से अधिक है। ऐसे में अगर यह ह्यूमनॉइड टेक्नोलॉजी स्केल होती है, तो आने वाले समय में डिलीवरी इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon, Amazon Humanoid, HUmanoid roBOt
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »