• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • AI रोबोट्स ने खेला फुटबॉल मैच, किसी मूवी से कम नहीं था पूरा मंजर

AI रोबोट्स ने खेला फुटबॉल मैच, किसी मूवी से कम नहीं था पूरा मंजर

ये कि सभी रोबोट्स में एडवांस्ड विज़ुअल सेंसर लगे हुए थे, जो 65 फीट तक बॉल की पहचान 90% एक्यूरेसी के साथ कर सकते हैं।

AI रोबोट्स ने खेला फुटबॉल मैच, किसी मूवी से कम नहीं था पूरा मंजर

Photo Credit: via CGTN

ये मैच बिलकुल ह्यूमन-फ्री था, पूरी तरह ऑटोनॉमस

ख़ास बातें
  • पहली बार बिना इंसान के रोबोट्स ने खुद खेला 3v3 फुटबॉल मैच
  • मैच में गिरने पर खुद उठे AI रोबोट्स, कुछ को स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा
  • फाइनल में Tsinghua University की टीम ने 5-3 से जीत दर्ज की
विज्ञापन
बीजिंग में एक ऐतिहासिक मैच हुआ, जहां Tsinghua University, China Agricultural University और Beijing Information Science & Technology University की टीमें "रोबो लीग" 3v3 फुटबॉल टूर्नामेंट में सामने आई, लेकिन खिलाड़ियों में इंसान नहीं, बल्कि AI-पावर्ड ह्यूमनॉइड रोबोट्स थें। ये मैच बिलकुल ह्यूमन-फ्री था, पूरी तरह ऑटोनॉमस, जिसमें मनुष्यों द्वारा कोई कंट्रोल नहीं शामिल नहीं था।

चाइना ग्लोबल की रिपोर्ट के मुताबिक, ये कि सभी रोबोट्स में एडवांस्ड विज़ुअल सेंसर लगे हुए थे, जो 65 फीट तक बॉल की पहचान 90% एक्यूरेसी के साथ कर सकते हैं। साथ ही ये गिरने पर खुद उठ सकते हैं। हालांकि कुछ को फील्ड से बाहर स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा, जो असली मैच जैसा लगने में मदद करता है।

मुख्य टूर्नामेंट फाइनल में Tsinghua University की टीम 'THU Robotics' ने 'Mountain Sea' (China Agricultural University) को हराते हुए 5-3 से जीत हासिल की। रोबोट्स ने दो-पहले 10 मिनट वाले सिलसिले में खेला और कुछ खास रणनीतियों में शानदार परफॉर्म किया, जैसे पास, शूटिंग और सेलिब्रेशन (हाथ उठाने जैसे जेस्चर)।

रिपोर्ट आगे बताती है कि Dou Jing, टूर्नामेंट के आयोजक और Shangyicheng (Beijing) टेक्नोलॉजी ग्रुप के एक्जीक्यूटिव ने बताया कि यह AI और इंडस्ट्रीयल कन्वर्जेंस का बड़ा उदाहरण है, साथ ही ये व्यावहारिक प्रयोग के लिए एक महत्वपूर्ण विंडो खोलता है।

Booster Robotics के संस्थापक Cheng Hao ने भी कहा कि स्पोर्ट्स जैसे कन्फ्रंटेशन और कोलैबरेशन के सीनारियो में रोबोट्स की क्षमता को टेस्ट करने का यह आदर्श मौका था - साथ ही इसमें शक्ति के बीच प्रतिस्पर्धा और सुरक्षा दोनों देखी गईं ।

यह रोमांचक मैच World Humanoid Robot Games 2025 का प्रीव्यू भी था, जो बीजिंग में August 15-17 को आयोजित होने जा रहा है
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »