Human

Human - ख़बरें

  • NASA के चांद मिशन में एस्ट्रोनॉट्स के हाथ में होगा खास बैंड, जानें कैसे करेगा काम
    NASA का Artemis II मिशन 2 अप्रैल 2026 को लॉन्च होने वाला है, जो Apollo के बाद पहला crewed deep-space मिशन होगा। इस मिशन में चार astronauts चांद के आसपास यात्रा करेंगे। खास बात यह है कि इस बार “Archer” स्टडी के तहत astronauts रिस्टबैंड पहनेंगे, जो उनकी नींद, स्ट्रेस, मूवमेंट और टीमवर्क से जुड़ा डेटा रिकॉर्ड करेंगे। कंपनी के मुताबिक यह रिसर्च भविष्य के Moon और Mars मिशन के लिए अहम साबित हो सकती है, क्योंकि इससे डीप स्पेस में इंसानों के व्यवहार और हेल्थ पर पड़ने वाले असर को समझने में मदद मिलेगी।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया AI वाला स्मार्ट AC, लोगों के हिसाब से बदलेगा कूलिंग, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में नया Mijia Air Conditioner Human Sensing Wind 1.5HP लॉन्च किया है। यह स्मार्ट एयर कंडीशनर डुअल मिलिमीटर वेव रडार के साथ आता है, जो कमरे में मौजूद लोगों की पोजिशन और मूवमेंट को पहचानकर एयरफ्लो को अपने आप एडजस्ट कर सकता है। कंपनी के मुताबिक यह सिस्टम लोगों की दिशा के अनुसार कूलिंग को बदल सकता है और कमरे में कोई न होने पर एनर्जी सेविंग मोड में चला जाता है। AC में AI आधारित कंट्रोल, Xiaomi HyperOS सपोर्ट और Mi Home ऐप के जरिए स्मार्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • AI बनाम इंसान पर Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू और OpenAI के CEO आमने-सामने, जानें पूरा मामला
    OpenAI के CEO Sam Altman ने भारत में एक इवेंट के दौरान कहा कि एडवांस AI मॉडल को ट्रेन करने में लगने वाली ऊर्जा को इंसान को शिक्षित करने में लगने वाले दशकों के संसाधनों के संदर्भ में देखना चाहिए। उन्होंने क्लीन एनर्जी पर ध्यान देने की बात कही। इस बयान पर Zoho के फाउंडर Sridhar Vembu ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी की तुलना इंसान से नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने Big Tech कंपनियों को East India Company जैसा बताते हुए टेक्नोलॉजी के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई।
  • India AI Impact Summit 2026: भारत में इस जगह बनेगी पहली 'AI सिटी'
    India AI Impact Summit के दौरान Bharat1.AI ने बेंगलुरु में Humanity First AI City बनाने का विजन पेश किया है। इस पहल का पहला चरण B1 AI Superpark होगा, जो सरजापुर में 5 लाख वर्ग फुट के कैंपस के रूप में विकसित किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक यहां 10,000 से ज्यादा AI रिसर्चर और इनोवेटर के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। फोकस Agentic और Physical AI सिस्टम्स को रियल वर्ल्ड कंडीशंस में टेस्ट करने पर रहेगा। इस परियोजना को अगले 36 महीनों में सिटी स्केल AI टेस्टबेड के रूप में विस्तार देने की योजना है।
  • AI दे रहा है इंसानों को काम, इस वेबसाइट पर टास्क के बदले मिलेगा पैसा!
    RentAHuman.ai नाम का नया प्लेटफॉर्म ऑटोमेशन की पारंपरिक सोच को बदल रहा है। यह एक ऐसा मार्केटप्लेस है, जहां AI एजेंट्स उन कामों के लिए इंसानों को हायर कर सकते हैं, जिन्हें डिजिटल सिस्टम खुद पूरा नहीं कर पाते। इसमें फिजिकल वेरिफिकेशन, इवेंट अटेंडेंस, डिलीवरी और ऑन-साइट टास्क जैसे काम शामिल हैं। इंसानों को सीधे और तेज भुगतान मिलता है, जबकि AI एजेंट्स को रियल वर्ल्ड में काम करवाने का आसान तरीका मिलता है। लॉन्च के कुछ ही दिनों में इस प्लेटफॉर्म को बड़ी संख्या में साइनअप मिले हैं।
  • Moltbook: 14 लाख AI एजेंट मिलकर उड़ा रहे इंसानों का मज़ाक, AI की इस दुनिया में इंसानों की 'नो एंट्री!'
    Moltbook एक नव-निर्मित नेटवर्क प्लेटफॉर्म है जो केवल AI एजेंट्स के लिए बना है। यहां पर AI एजेंट्स अपने विचार साझा करते हैं, विषयों पर बातचीत करते हैं, एक दूसरे के साथ इंटरेक्ट करते हैं, लेकिन इंसानों के लिए यहां कोई परमिशन नहीं दी गई है। आप केवल बैठकर इनकी बातचीत को देख सकते हैं।
  • 150 साल तक जी सकेगा इंसान! नई स्टडी पर एक्सपर्ट्स का जवाब
    क्या यह संभव है कि मनुष्य 150 साल तक जी सके? और सिर्फ जीना ही नहीं, एक स्वस्थ लम्बा जीवन! वैज्ञानिकों के लिए यह बहस का विषय है कि आदमी 150 साल तक जीवित रह सकता है या नहीं? एक जर्नल में 150 साल की आयु को संभव बनाना एक काल्पनिक विचार कहा गया है। लेकिन वहीं, कुछ शोधकर्ता कह रहे हैं कि मनुष्य दीर्घ आयु के संबंध में एक बड़ी उपलब्धि पाने के कगार पर है।
  • कबूतरों में लगा दी चिप! ड्रोन की तरह होंगे रिमोट से कंट्रोल
    रूसी कंपनी Neiry ने कबूतरों को ड्रोन की तरह इस्तेमाल करने का सफल टेस्ट किया है। इन कबूतरों के दिमाग में इलेक्ट्रॉड फिट किए गए जो कि उनकी पीठ पर लगी कंट्रोल यूनिट से जुड़े हुए थे। यह कंट्रोल यूनिट पूरी तरह से सोलर पावर पर चलती है। यानी कबूतर हवा में उड़ेंगे और सूर्य की रोशनी से कंट्रोल यूनिट को पावर मिलती रहेगी। इस चिप से वैज्ञानिक उनकी दिशा को कंट्रोल कर सकते हैं। यानी कबूतरों का रिमोट कंट्रोल अब इंसानों के हाथ में होगा
  • OpenAI के सीईओ की इंसान का दिमाग पढ़ने की तैयारी, एलन मस्क को मिलेगी सीधी टक्कर
    OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन एक सीक्रेट स्टार्टअप Merge Labs पर काम कर रहे हैं जो कि बिना किसी सर्जरी के इंसानी दिमाग को कंप्यूटर से कनेक्ट करेगा। यह एक नॉन-इंवेसिव ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) तैयार कर रहा है जो साउंड वेव्स और मैग्नेटिक फील्ड का उपयोग करके इंसान के विचारों को समझने का काम करेगा। ऑल्टमैन के इस कदम से सीधा मुकाबला एलन मस्क के Neuralink से है।
  • कोडिंग प्रतियोगिता में AI को इस शख्स ने दी मात, मानव अभी तक मशीन से आगे
    प्रोग्रामर प्रेजेमिस्लाव डेबियाक ने टोक्यो में एटकोडर वर्ल्ड टूर फाइनल्स 2025 ह्यूरिस्टिक प्रतियोगिता में 10 घंटे की मैराथन कोडिंग के बाद AI से जीत हासिल की। इस कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों को 10 घंटों में एक कठिन ऑप्टिमाइजेशन दिक्कत को ठीक करना था। पहली बार ऐसी प्रतियोगिता हुई, जब किसी AI मॉडल ने किसी बड़ी ऑन-साइट वर्ल्ड चैंपियनशिप में टॉप मानव प्रोग्रामरों के साथ मुकाबला किया।
  • ChatGPT की तरह बोलने लगे हैं इंसान, स्टडी में हुआ खुलासा
    ChatGPT जैसे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) चैटबॉट्स के आने से मानव ने एक-दूसरे के साथ बात करने के तरीके बदले हैं। रिसर्चर ने कुछ GPT शब्दों की फ्रीक्वेंसी का पता लगाने के लिए ChatGPT के रिलीज होने से पहले और बाद के 3,60,000 से ज्यादा यूट्यूब वीडियो और 7,71,000 पॉडकास्ट एपिसोड को देखा और विश्लेषण किया। जबसे चैटजीपीटी लोकप्रिय हुआ है, लोग कुछ शब्दों का उपयोग ज्यादा बार कर रहे हैं।
  • एलियंस से क्यों नहीं हो रहा संपर्क? वैज्ञानिकों ने बताया
    कुछ वैज्ञानिक कहते हैं कि एलियंस सभी प्रकार की अज्ञात टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके मैसेज भेज सकते हैं, इसलिए हो सकता है कि आकाशगंगा उतनी शांत न हो जितनी हम सोचते हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो एलियंस एक रहस्य हैं। वैज्ञानिक लगातार कोशिश कर रहे हैं कि पृथ्वी के बाहर से आने वाले किसी सिग्नल को डीकोड किया जा सके।
  • AI का नया सोशल ट्रेंड: लोग अपने डॉग और कैट को बना रहे हैं इंसान! यहां जानें ऐसा करने का तरीका
    अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो आपने हाल ही में कुछ ऐसे वायरल पोस्ट जरूर देखे होंगे जहां लोग अपने डॉग या कैट को इंसानी अवतार में दिखा रहे हैं। कुत्ता बिजनेस सूट में दिख रहा है, बिल्ली पोज दे रही है जैसे किसी म्यूजिक वीडियो की स्टार हो, और ये सब हो रहा है AI की मदद से। ये नया ट्रेंड है, AI Pet to Human Transformation और ये इंटरनेट पर तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इसमें लोग अपने पेट्स की फोटो को AI टूल्स के जरिए इस तरह प्रोसेस कर रहे हैं कि वो इंसान के रूप में कैसे दिखते, ये सामने आ जाता है।
  • NASA अंतरिक्ष में इस काम के लिए दे रही 26 करोड़ रुपये!
    नासा ने अपने स्पेस मिशनों से जुड़ी एक समस्या का समाधान मांगा है जिसमें इंसानों के मल को रिसाइकल करना होगा। यानी मल, मूत्र और यहां तक कि स्पेस मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा की जाने वाली उल्टी को भी रिसाइकल करने का तरीका निकालना है। नासा ने LunaRecycle Challenge के तहत यह ईनाम देने की घोषणा की है। जो भी व्यक्ति समाधान निकालेगा उसे 25.82 करोड़ रुपये का ईनाम दिया जाएगा।
  • रोबोट समझेंगे आपके जज्बात! इस नई तकनीक से वैज्ञानिक कर रहे दावा
    नई खोज में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि भविष्य में बनने वाले रोबोट्स इंसान की फीलिंग भी समझेंगे। शोधकर्ताओं ने किसी व्यक्ति की भावनाओं को समझने के लिए त्वचा की चालकता के गुण पर प्रयोग किया है जिसे अंग्रेजी में स्किन कंडक्टेंस कहते हैं। स्टडी के लिए वैज्ञानिकों ने 33 भागीदारों को शामिल किया। भागीदारों को भावनाएं उकसाने वाले वीडियो दिखाए गए जिनमें अलग-अलग रेस्पॉन्स मिले।

Human - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »