NASA अंतरिक्ष में इस काम के लिए दे रही 26 करोड़ रुपये!

नासा ने LunaRecycle Challenge के तहत यह ईनाम देने की घोषणा की है।

NASA अंतरिक्ष में इस काम के लिए दे रही 26 करोड़ रुपये!

Photo Credit: NASA

नासा ने अपने स्पेस मिशनों से जुड़ी एक समस्या का समाधान मांगा है

ख़ास बातें
  • चुनौती का समाधान निकालने वाले को 25.82 करोड़ रुपये का ईनाम
  • वर्तमान में चांद पर इंसानों के मल के 96 बैग पड़े बताए जाते हैं
  • जिसका सुझाव सबसे बेस्ट होगा उसे प्रतियोगिता में आगे भेजा जाएगा
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने आम लोगों के लिए एक बड़ी ईनामी घोषणा की है। स्पेस एजेंसी ने एक अनोखा टास्क लोगों को करने को कहा है जिसके बदले वह 3 मिलियन डॉलर का ईनाम देने वाली है। यानी जो भी इस काम को पूरा करेगा उस व्यक्ति को स्पेस एजेंसी लगभग 26 करोड़ रुपये का ईनाम देगी। अब काम भी सुन लें! 

दरअसल नासा ने अपने स्पेस मिशनों से जुड़ी एक समस्या का समाधान मांगा है जिसमें इंसानों के मल को रिसाइकल करना होगा। यानी मल, मूत्र और यहां तक कि स्पेस मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा की जाने वाली उल्टी को भी रिसाइकल करने का तरीका निकालना है। नासा ने LunaRecycle Challenge के तहत यह ईनाम देने की घोषणा की है। जो भी व्यक्ति इस अटपटी स्पेस चुनौती का समाधान निकालेगा उसे 25.82 करोड़ रुपये का ईनाम दिया जाएगा। नासा का मकसद पब्लिक में से एक ऐसा समाधान निकालना है जो अंतरिक्ष यात्रियों के मल को रिसाइकल कर सके। 

वर्तमान में चांद पर इंसानों के मल के 96 बैग पड़े बताए जाते हैं। ये बैग Apollo मिशनों के द्वारा वहां छोड़े गए हैं। नासा के इस चैलेंज का मकसद अंतरिक्ष यात्रियों के मल को हैंडल करना है जो स्पेस में गंदगी पैदा कर रहा है। जिस भी व्यक्ति का समाधान सबसे सही होगा, उसे भविष्य के स्पेस मिशनों में एजेंसी द्वारा अपनाया जाएगा। 

NASA का कहना है कि वह सस्टेनेबल स्पेस मिशनों के लिए प्रतिबद्ध है। एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि जब वे भविष्य के मानव अंतरिक्ष मिशनों की तैयारी कर रहे हैं, तो इस बात पर विचार करने की आवश्यकता होगी कि ठोस कचरे सहित विभिन्न अपशिष्ट पदार्थों को कैसे कम किया जा सकता है। साथ ही साथ अंतरिक्ष के वातावरण में कचरे को कैसे स्टोर, प्रोसेस और रिसाइकल किया जा सकता है ताकि बहुत कम या, कोई भी कचरा पृथ्वी पर वापस न आए। 

नासा इस चैलेंज के लिए भेजे गए सुझावों के पहले राउंड का रिव्यू करने की तैयारी कर रही है। जिसका सुझाव सबसे बेस्ट होगा उसे प्रतियोगिता में आगे भेजा जाएगा। जिस भी टीम को जीत हासिल होगी उसे 3 मिलियन डॉलर का ईनाम दिया जाएगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  3. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  4. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  5. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  6. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  7. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  8. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  10. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »