• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Axiom Space Mission : भारत के शुभांशु शुक्ला के साथ अंतरिक्ष में जाएंगे ये 3 एस्‍ट्रोनॉट, जानें डिटेल

Axiom Space Mission : भारत के शुभांशु शुक्ला के साथ अंतरिक्ष में जाएंगे ये 3 एस्‍ट्रोनॉट, जानें डिटेल

Axiom Space Mission : मिशन का मकसद साइंटिफ‍िक रिसर्च को बढ़ाना, ऑर्बिटल आउटपोस्‍ट पर टेक्‍नॉलजी का प्रदर्शन करना और स्‍पेस में कमर्शलाइजेशन को बढ़ाना है।

Axiom Space Mission : भारत के शुभांशु शुक्ला के साथ अंतरिक्ष में जाएंगे ये 3 एस्‍ट्रोनॉट, जानें डिटेल

Photo Credit: axiomspace

ख़ास बातें
  • एक्सिओम स्‍पेस ने किया चौथे मानव अंतरिक्ष मिशन का ऐलान
  • भारत के शुभांशु शुक्‍ला भी जाएंगे स्‍पेस स्‍टेशन पर
  • इंडियन एयरफोर्स का हिस्‍सा हैं शुभांशु शुक्‍ला
विज्ञापन
Axiom Space Mission : एक्सिओम स्पेस ने अपने चौथे कमर्शल ह्यूमन स्‍पेसफ्लाइट मिशन का ऐलान कर दिया है। भारत की ओर से शुभांशु शुक्ला इस मिशन का हिस्‍सा होंगे। कुछ दिन पहले ही सरकार की ओर से यह ऐलान किया गया था। शुभांशु, (Who is Shubhanshu Shukla) भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्‍टन हैं। वह एक्सिओम स्पेस के मिशन का हिस्‍सा बनकर इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) में पहुंचेंगे। शुभांशु के साथ जो अंतरिक्ष यात्री उड़ान भरेंगे, उनकी डिटेल भी सामने आई है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री ‘पेगी व्हिटसन' (Peggy Whitson) मिशन की कमांडर होंगी। उनके अलावा तीन इंटरनेशनल एस्‍ट्रोनॉट्स को मिशन का हिस्‍सा बनाया गया है। इनमें भारत के शुभांशु शुक्ला, यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी (ESA) के पोलिश मिशन एक्‍सपर्ट स्लावोज उज्‍नान्स्की (Sławosz Uznański) और हंगरी के मिशन एक्‍सपर्ट टिबोर कापू (Tibor Kapu) शामिल हैं। यह पहली बार होगा जब 40 साल में कोई पोलिश अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में जाएगा।

मिशन का मकसद साइंटिफ‍िक रिसर्च को बढ़ाना, ऑर्बिटल आउटपोस्‍ट पर टेक्‍नॉलजी का प्रदर्शन करना और स्‍पेस में कमर्शलाइजेशन को बढ़ाना है। एक्सि‍ओम स्‍पेस का कहना है कि ESA के साथ यह उसकी दूसरी उड़ान होगी जबकि भारत और हंगरी के साथ वह पहली बार स्‍पेस के मकसदों को पूरा करेगी। 

मिशन कमांडर ‘पेगी व्हिटसन' की यह पांचवीं अंतरिक्ष उड़ान होगी। एक्सिओम स्‍पेस के साथ वह दूसरी बार अंतरिक्ष में जाएंगी। मिशन की लॉन्‍च डेट अभी कन्‍फर्म नहीं है। माना जा रहा है कि अक्‍टूबर के बाद कभी भी यह मिशन उड़ान भर सकता है।  
 

कौन हैं शुभांशु शुक्‍ला? 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शुभांशु शुक्‍ला उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं। वह नेशनल डिफेंस अकैडमी के स्‍टूडेंट रहे हैं। साल 2006 में वह एयरफोर्स की कॉम्‍बैट विंग में नियुक्‍त हुए थे। उनके पास 2 हजार घंटों से ज्‍यादा की उड़ान का अनुभव है। अब वह भारत का प्रतिनिध‍ित्‍व अंतरिक्ष में करेंगे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »