• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • AI का नया सोशल ट्रेंड: लोग अपने डॉग और कैट को बना रहे हैं इंसान! यहां जानें ऐसा करने का तरीका

AI का नया सोशल ट्रेंड: लोग अपने डॉग और कैट को बना रहे हैं इंसान! यहां जानें ऐसा करने का तरीका

कुछ ऐसे फ्री AI टूल्स हैं, जो आपको अपने पेट्स की तस्वीरों को ह्यूमन में बदलकर दे सकते हैं, वो भी बिना किसी कोडिंग या डिजाइन स्किल के। नीचे हम इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

AI का नया सोशल ट्रेंड: लोग अपने डॉग और कैट को बना रहे हैं इंसान! यहां जानें ऐसा करने का तरीका

Photo Credit: X/ @AIslop

ख़ास बातें
  • AI की मदद से अपने पेट को इंसान में बदल सकते हैं
  • ChatGPT (DALL·E इंटीग्रेटेड) और Bing Image Creator जैसे टूल्स काम के हैं
  • Midjourney (Discord के जरिए) या Fotor AI Pet Avatar भी यूज कर सकते हैं
विज्ञापन
अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो आपने हाल ही में कुछ ऐसे वायरल पोस्ट जरूर देखे होंगे जहां लोग अपने डॉग या कैट को इंसानी अवतार में दिखा रहे हैं। कुत्ता बिजनेस सूट में दिख रहा है, बिल्ली पोज दे रही है जैसे किसी म्यूजिक वीडियो की स्टार हो, और ये सब हो रहा है AI की मदद से। ये नया ट्रेंड है, AI Pet to Human Transformation और ये इंटरनेट पर तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इसमें लोग अपने पेट्स की फोटो को AI टूल्स के जरिए इस तरह प्रोसेस कर रहे हैं कि वो इंसान के रूप में कैसे दिखते, ये सामने आ जाता है।

अब सवाल यह है कि क्या आप भी ऐसा कर सकते हैं, वो भी बिना पैसे खर्च किए? जवाब है, हां। कुछ ऐसे फ्री AI टूल्स हैं, जो आपको अपने पेट्स की तस्वीरों को ह्यूमन में बदलकर दे सकते हैं, वो भी बिना किसी कोडिंग या डिजाइन स्किल के। नीचे हम इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं:
 

AI की मदद से अपने पेट को इंसान में कैसे बदलें?

Step 1: एक क्लियर फोटो चुनें

  • अपने पेट (डॉग, कैट या कोई भी एनिमल) की ऐसी तस्वीर लें जिसमें चेहरा साफ दिख रहा हो।
  • सीधे कैमरा की तरफ देख रही हो तो और बेहतर होगा।
  • बैकग्राउंड सिंपल हो, जिससे AI को पहचानने में दिक्कत न हो।
 

Step 2: एक अच्छा AI टूल चुनें

आप इन टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं:
  • ChatGPT (DALL·E इंटीग्रेटेड)
  • Bing Image Creator
  • Midjourney (Discord के जरिए)
  • Fotor AI Pet Avatar या Lensa AI (मोबाइल ऐप्स के लिए)

टिप: अगर टूल फोटो अपलोड सपोर्ट नहीं करता, तो आप टेक्स्ट प्रॉम्प्ट में पेट की डिटेल्स दे सकते हैं।
 

Step 3: सही प्रॉम्प्ट लिखें

AI को आप जितनी डिटेल दोगे, आउटपुट उतना ही अच्छा होगा। 
उदाहरण के लिए:
"Generate a realistic human version of a golden retriever. The human should have soft brown hair, friendly eyes, casual clothes, and a warm personality. Keep the style modern and aesthetic, Instagram-ready."

या हिंदी में:
"मेरे पेट डॉगी को इंसानी रूप में दिखाओ - फ्रेंडली एक्सप्रेशन, ब्राउन हेयर, कूल जैकेट पहने हुए, ऐसा लग रहा हो जैसे वो कोई Vlogger हो।"
 

Step 4: इमेज को सेव करें, कस्टमाइज करें और शेयर करें

AI टूल से बनी इमेज को आप सीधा सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकते हैं या किसी फोटो एडिटिंग ऐप (जैसे Canva, Snapseed) से थोड़ा टचअप दे सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ai trend, AI, AI photo Changer, Pet to human AI
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  14. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »