यूरेनस पर दिन की लम्बाई पृथ्वी के दिन से कम निकल कर आई है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने हबल स्पेस टेलीस्कोप (Hubble Space Telescope) द्वारा इकट्ठा किए गए दशकों के डेटा को खंगाला, जिससे पता लग पाया कि यूरेनस (Uranus) पर एक दिन 17 घंटे, 14 मिनट, और 52 सेकंड लम्बा होता है। NASA के स्पेसक्राफ्ट Voyager 2 द्वारा बताया गया समय इससे 28 सेकंड कम था।
अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने एक अद्भुत खगोलीय घटना का पता लगाया है जिसमें एक विशाल ब्लैक होल 2 खगोलीय पिंडों को प्रभावित करता हुआ दिख रहा है। इनमें से एक कोई तारा है। यह खोज नासा की कई ऑब्जर्वेट्री ने मिलकर की है जिसमें Chandra, NICER और Hubble शामिल हैं। साथ ही इसमें भारत के AstroSat का भी बड़ा योगदान है।
James Webb Telescope : जेम्स वेब टेलीस्कोप ने आउटर स्पेस की तस्वीरें ली हैं। इनमें हमारी आकाशगंगा के पास मौजूद सर्पिल आकाशगंगाओं (spiral galaxies) को देखा जा सकता है।
Hubble Telescope new image : अंतरिक्ष में बीते 30 साल से भी ज्यादा समय से तैनात हबल स्पेस टेलीस्कोप ने NGC 612 नाम की आकाशगंगा को अलग एंगल से कैमरों में कैद किया।
एस्ट्रोनॉमर्स ने Hubble टेलीस्कोप के इस्तेमाल से ऐसे बड़े पत्थरों को खोजा है जो आधे टन के वजन वाले DART स्पेसक्राफ्ट के Dimorphos से टकराने के बाद निकले हो सकते हैं
James webb telescope : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी की नई तस्वीर में पृथ्वी के सबसे नजदीक स्थित तारा-निर्माण क्षेत्र रो ओफिउची क्लाउड कॉम्प्लेक्स को देखा जा सकता है।
Nasa Hubble : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने एक तस्वीर शेयर की है। इसमें दो आकाशगंगाओं को देखा जा सकता है। नासा ने इन आकाशगंगाओं की तुलना एक-दूसरे की जुड़वां के रूप में की है।