• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Snowman in Space : अंतरिक्ष में खोज कर रही दूरबीन को दिखा ‘स्‍नोमैन’, Nasa ने शेयर की फोटो, जानें

Snowman in Space : अंतरिक्ष में खोज कर रही दूरबीन को दिखा ‘स्‍नोमैन’, Nasa ने शेयर की फोटो, जानें

Snowman in Space : नासा ने इस तस्‍वीर को उत्सर्जन निहारिका (emission nebula) के रूप में क्‍लासिफाइड किया है।

Snowman in Space : अंतरिक्ष में खोज कर रही दूरबीन को दिखा ‘स्‍नोमैन’, Nasa ने शेयर की फोटो, जानें

Photo Credit: nasahubble

ये गैस के बादल हैं, जो अपने पास मौजूद तारों के कारण इतना चार्ज हो गए हैं कि अपनी ही रोशनी से चमक रहे हैं।

ख़ास बातें
  • जेम्‍स वेब ने ली अंतरिक्ष में तस्‍वीर
  • नजर आई स्‍नोमैन जैसी आकृति
  • उत्सर्जन निहारिका बताई जा रही है यह तस्‍वीर
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) हमारे ब्रह्मांड की हैरान करने वाली तस्‍वीरें शेयर करती रहती है। नासा के इंस्‍टाग्राम हैंडल, एक्‍स अकाउंट पर इन तस्‍वीरों को लाखों लाइक मिलते हैं। नासा ने एक और तस्‍वीर शेयर की है, जिसमें अंतरिक्ष में ‘स्‍नोमैन' (snowman) जैसी आकृति नजर आती है। यह ऑब्‍जेक्‍ट पृथ्‍वी से 6 हजार प्रकाश वर्ष दूर है। नासा के मुताबिक, हबल स्‍पेस टेलीस्‍कोप ने इस इमेज को कैप्‍चर किया है। आखिर क्‍या है स्‍नोमैन जैसी दिखने वाली चीज? आइए जानते हैं। 

नासा ने इस तस्‍वीर को उत्सर्जन निहारिका (emission nebula) के रूप में क्‍लासिफाइड किया है। ये गैस के बादल हैं, जो अपने पास मौजूद तारों के कारण इतना चार्ज हो गए हैं कि अपनी ही रोशनी से चमक रहे हैं। 

तस्‍वीर में ऊपर की तरफ बायीं ओर तीन चमकीले नीले और सफेद तारे देखे जा सकते हैं। उसके बाद लाल-भूरे, नारंगी तारे नजर आते हैं। साथ में मौजूद बादलों का आकार कुछ यूं है कि स्‍नोमैन की आकृति उभर कर आती है। 
 


हबल स्‍पेस टेलीस्‍कोप ने यह तस्‍वीर ‘प्रोटोस्टार' यानी नए बनने वाले तारों को स्‍टडी करने के दौरान खींची। इस काम में हबल टेलीस्‍कोप के वाइड फील्ड कैमरा 3 ने मदद की। तस्‍वीर को 60 हजार से ज्‍यादा लाइक अबतक मिले हैं। लोग तस्‍वीर की तारीफ कर रहे हैं उसे अद्भुत बता रहे हैं। 

हबल स्‍पेस टेलीस्‍कोप को अंतरिक्ष में 30 से ज्‍यादा वर्ष हो गए हैं। इसके उत्तराधिकारी के रूप में नासा ने 2021 में जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप को लॉन्‍च किया था। उसके बावजूद हबल अभी काम कर रहा है और वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड से जुड़ी नई जानकारी पहुंचा रहा है। 

हबल द्वारा ली गई तस्‍वीरों में धूल के बादल में लिपटे एक युवा तारे की तस्‍वीर काफी पॉपुलर रही है। पृथ्‍वी से लगभग 9 हजार प्रकाश वर्ष दूर टॉरस तारामंडल में पिछले साल उस युवा तारेका पता चला था। वैज्ञानिकों ने उसे IRAS 05506 + 2414 नाम दिया जोकि दो बड़े तारों की टक्कर से जन्‍मी एक विस्फोटक घटना का सबूत है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. WhatsApp के अंदर ही मिलेगी ट्रैवल eSIM की सुविधा देगा, विदेश यात्रा में भी चलेगा वॉट्सऐप
  3. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम
  4. छोटे कपड़ों के लिए नहीं चलानी पड़ेगी बड़ी वॉशिंग मशीन, Xiaomi ने लॉन्च किया 2 ड्रम वाला छोटा मॉडल
  5. UGREEN के नए पावर बैंक से गर्म नहीं होगा फोन! लिक्विड कूलिंग के साथ मिलेगी 10000mAh बैटरी
  6. मात्र 699 में FUTURIX वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी
  7. CCTV कैमरे से होगी वीडियो कॉल, 4-इंच टचस्क्रीन और AI फीचर्स के साथ TP-Link Tapo C825 लॉन्च
  8. X पर टीनेजर्स देखेंगे कैसा कंटेंट, माता-पिता कर पाएंगे कंट्रोल, डेली यूज की लिमिट भी तय, जानें क्या बदल गया
  9. फ्री में Amazon Prime मेंबरशिप चाहिए? Airtel, Jio और Vi के ये प्लान आजमाएं
  10. Google Fitbit Edge का भारत में लॉन्च जल्द, 40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »