• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Nasa के जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप का कमाल! 19 आकाशगंगाओं को कैमरे में कैद किया, जानें

Nasa के जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप का कमाल! 19 आकाशगंगाओं को कैमरे में कैद किया, जानें

James Webb Telescope : नासा ने जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप को साल 2021 में लॉन्‍च किया था। 2022 में जुलाई महीने से इसने अपना काम शुरू किया।

Nasa के जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप का कमाल! 19 आकाशगंगाओं को कैमरे में कैद किया, जानें

Photo Credit: Nasa

जेम्‍स वेब पर लगे मिड-इन्फ्रारेड इंस्ट्रूमेंट (MIRI) ने इन तस्‍वीरों को तैयार किया।

ख़ास बातें
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने शेयर की तस्‍वीर
  • जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप ने कैप्‍चर की 19 आकाशगंगाएं
  • हमारी आकाशगंगा के पास ही हैं मौजूद
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) से आने वाली लेटेस्‍ट तस्‍वीरों के लिए इंटरनेट यूजर्स उत्‍साहित रहते हैं। जब से नासा की 10 हजार करोड़ रुपये की दूरबीन ‘जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप' (JWST) अंतरिक्ष में सेटअप हुई है, ब्रह्मांड की अनदेखी तस्‍वीरों से रू-ब-रू करवा रही है। इस टेलीस्‍कोप ने अब आउटर स्‍पेस की तस्‍वीरें ली हैं। इनमें हमारी आकाशगंगा (Milky Way) के पास मौजूद सर्पिल आकाशगंगाओं (spiral galaxies) को देखा जा सकता है। नासा ने जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप को साल 2021 में लॉन्‍च किया था। 2022 में जुलाई महीने से इसने अपना काम शुरू किया। यह 30 साल से अंतरिक्ष में तैनात हबल स्‍पेस टेलीस्‍कोप (Hubble) को रिप्‍लेस करेगा।  

नासा ने सोमवार को इन तस्‍वीरों को रिलीज किया। अमेरिका के बाल्टीमोर में स्पेस टेलीस्कोप साइंस इंस्टीट्यूट में वैज्ञानिक ‘जेनिस ली' ने एक बयान में कहा कि जेम्‍स वेब की नई इमेजेस शानदार हैं। यह उन रिसर्चर्स के लिए भी हैरान करने वाली हैं, जिन्‍होंने दशकों तक ऐसी आकाशगंगाओं को स्‍टडी किया है। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, जेम्‍स वेब पर लगे मिड-इन्फ्रारेड इंस्ट्रूमेंट (MIRI) ने इन तस्‍वीरों को तैयार किया। इंस्‍ट्रूमेंट ने ऐसे तारों को भी कैप्‍चर किया, जो अभी डेवलप हो रहे हैं। बताया जाता है कि कैमरे में कैद हुई सबसे नजदीकी आकाशगंगा भी पृथ्‍वी से लगभग 15 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर है। सबसे दूर कैप्‍चर हुई आकाशगंगा पृथ्‍वी से 60 मिल‍ियन प्रकाश वर्ष की डिस्‍टेंस पर है। 

जेम्‍स वेब ने कुल 19 स्‍पाइरल आकाशगंगाओं को कैप्‍चर किया है। रिपोर्ट के अनुसार, तस्वीरों से पता चलता है कि आकाशगंगाएं अंदर से बाहर की ओर बढ़ती हैं। इसका मतलब है कि तारे का निर्माण आकाशगंगा के केंद्र में शुरू होता है और यह बाहर की ओर फैलता जाता है। इसका यह भी मतलब है कि जो तारा आकाशगंगा के केंद्र में होता है, वह उतना ही युवा होता है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  6. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  7. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  8. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  9. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  10. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »