• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 1000 प्रकाश वर्ष दूर दिखी तारों की खूबसूरत नर्सरी! NASA ने दिखाई Hubble Telescope से ली अद्भुत फोटो!

1000 प्रकाश वर्ष दूर दिखी तारों की खूबसूरत नर्सरी! NASA ने दिखाई Hubble Telescope से ली अद्भुत फोटो!

इस वातावरण के बारे में नासा का कहना है कि यह ठीक वैसा ही है, जैसा हमारे सूर्य ने 4.5 बिलियन साल पहले बनाया होगा।

1000 प्रकाश वर्ष दूर दिखी तारों की खूबसूरत नर्सरी! NASA ने दिखाई Hubble Telescope से ली अद्भुत फोटो!

Photo Credit: NASA

नासा ने इस फोटो को हबल स्पेस टेलीस्कोप से कैप्चर किया है।

ख़ास बातें
  • NGC 1333 एक रिफ्लेक्शन नेब्युला के रूप में दिखाई दे रहा है।
  • यह Perseus तारामंडल से 1000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है।
  • तार के मॉलिक्युलर क्लाउड के पास बिल्कुल छोर पर मौजूद है नेब्युला।
विज्ञापन
NASA ने तारों की नर्सरी की अद्भुत फोटो शेयर की है। इसे रिफ्लेक्शन नेब्युला (reflection nebula) के रूप में देखा जा सकता है। ये नेब्युला तब बनते हैं जब किसी तारे के पास मौजूद धूल का बादल उसकी रोशनी को बिखेर देता है या उसे रिफ्लेक्ट करता है। नासा ने इस अद्भुत फोटो को 22 अप्रैल के लिए एस्ट्रॉनॉमी पिक्चर ऑफ द डे (Astronomy Picture of the Day) के तौर पर शेयर किया है। तारों की नर्सरी का ये नजारा इतना खूबसूरत है जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाए। 

NASA ने इसके बारे में बताते हुए लिखा है कि जैसे किसी लैम्प के चारों तरफ धुंध आ जाती है, वैसे ही नेब्युला भी तभी चमकता है जब धूल के बादल के नीचे किसी तारे से रोशनी आ रही हो। नेब्युला का अपना कोई प्रकाश नहीं होता है। नेब्युला के बारे में स्पेस एजेंसी ने आगे बताया कि विजिबल लाइट में NGC 1333 एक रिफ्लेक्शन नेब्युला के रूप में दिखाई दे रहा है। यह Perseus तारामंडल से 1000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। यह बनते हुए तार के मॉलिक्युलर क्लाउड के पास बिल्कुल छोर पर मौजूद बताया गया है। 

नासा ने इस फोटो को हबल स्पेस टेलीस्कोप (Hubble Space Telescope) से कैप्चर किया है। यहां जो धूल का बादल दिखाई दे रहा है वो बनते हुए तारों से निकलने वाली गैस का बना हो सकता है। NGC 1333 स्टेलर नर्सरी में सैकड़ों तारे मौजूद हैं जिनमें से कुछ केवल 10 लाख साल पुराने ही हैं। यहां पर बहुत से तारे तो धूल के नीचे ढके हुए बताए गए हैं। 

इस वातावरण के बारे में नासा का कहना है कि यह ठीक वैसा ही है, जैसा हमारे सूर्य ने 4.5 बिलियन साल पहले बनाया होगा। इसके अलावा इस इमेज को इसलिए भी खास बताया गया है क्योंकि यह स्पेस टेलीस्कोप के लॉन्च की 33वीं वर्षगांठ के मौके पर रिलीज की गई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »