Huawei India

Huawei India - ख़बरें

  • स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
    Huawei ने भारतीय बाजार में MatePad 11.5 PaperMatte Edition और MatePad SE 11 टैबलेट लॉन्च किए हैं। MatePad 11.5 PaperMatte Edition में 11.5-इंच 2.5K 120Hz PaperMatte डिस्प्ले, Kirin T82B प्रोसेसर, 10,100mAh बैटरी और 40W SuperCharge सपोर्ट मिलता है। वहीं, MatePad SE 11 में 11-इंच Full HD+ डिस्प्ले, Kirin 710A चिपसेट, 7,700mAh बैटरी और M-Pen Lite सपोर्ट दिया गया है। दोनों टैबलेट Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। MatePad SE 11 की कीमत 25,999 रुपये और MatePad 11.5 PaperMatte Edition की कीमत 45,999 रुपये रखी गई है।
  • Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
    Huawei ने भारत में अपनी नई Huawei Band 11 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Huawei Band 11, Band 11 Metal और Band 11 Pro शामिल हैं। नई फिटनेस बैंड्स में 1.62 इंच AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन तक की बैटरी, 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड और HRV स्लीप ट्रैकिंग, हार्ट रेट, SpO₂ व स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। Band 11 Pro में GNSS ट्रैकिंग का भी सपोर्ट मिलता है। इनकी कीमत 3,999 रुपये (MOP) से शुरू होती है और बिक्री 2 जुलाई से Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।
  • स्मार्टवॉच के अंदर ईयरबड्स! Huawei ने लॉन्च किया अपना नया इनोवेशन Watch Buds 2, जानें कीमत
    Huawei ने Watch Buds 2 लॉन्च किया है, जो एक हाइब्रिड वियरेबल डिवाइस है जिसमें स्मार्टवॉच और ईयरबड्स दोनों शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक इसमें 1.5 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, टाइटेनियम बॉडी और इनबिल्ट वायरलेस ईयरबड्स दिए गए हैं। यह डिवाइस एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, हेल्थ ट्रैकिंग और 90 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। बैटरी लाइफ करीब 3 दिन बताई गई है। इसकी शुरुआती कीमत 3,488 युआन (करीब 47,700 रुपये) रखी गई है और यह फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
  • Huawei MatePad 11.5 और MatePad SE 11 की कीमत का खुलासा, भारत में जल्द होंगे लॉन्च
    Huawei भारत में दो नए टैबलेट MatePad 11.5 और MatePad SE 11″ लॉन्च करने की तैयारी में है। Flipkart टीजर में इनकी संभावित कीमत और फीचर्स सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये टैबलेट HarmonyOS पर चलेंगे और इनमें Google Mobile Services का सपोर्ट नहीं मिलेगा। MatePad 11.5 में 2.5K PaperMatte डिस्प्ले और 10,100mAh बैटरी मिल सकती है, जबकि MatePad SE 11″ में 11 इंच डिस्प्ले और 7,700mAh बैटरी दी जा सकती है। इनकी कीमत करीब 13,749 रुपये से शुरू हो सकती है।
  • Huawei की भारत में वापसी! लॉन्च हो रहा है नया टैबलेट, जल्द स्मार्टफोन और लैपटॉप भी दे सकते हैं दस्तक
    Huawei के भारत में वापसी के संकेत मिल रहे हैं। Flipkart पर कंपनी के एक नए डिवाइस का टीजर सामने आया है, जिसमें “Handy All-rounder” टैगलाइन के साथ Coming Soon लिखा है। तस्वीर में दिखाई दे रहा सिल्हूट टैबलेट जैसा लगता है और माना जा रहा है कि यह Huawei MatePad 11.5 से जुड़ा डिवाइस हो सकता है। इस टैबलेट में 11.5 इंच का 2K+ डिस्प्ले, पतला मेटल डिजाइन और करीब 10,000mAh बैटरी मिल सकती है। अगर यह लॉन्च होता है तो Huawei लगभग चार साल बाद भारतीय टैबलेट बाजार में वापसी करेगा।
  • Xiaomi को फिर मिला नं. 1 स्मार्ट वियरेबल ब्रांड का ताज! Apple, Huawei, Samsung को पछाड़ा
    स्मार्ट वियरेबल्स में Xiaomi ने एक बार फिर से टॉप पोजीशन हासिल कर ली है। 5 साल तक नम्बर 1 के तमगे से दूर रहने के बाद कंपनी Apple और Huawei को हराकर सबसे पहले स्थान पर आ गई है। Omdia की ओर से नई डेटा रिपोर्ट जारी की गई है। कंपनी 200 मिलियन शिपमेंट्स पिछले साल यानी 2025 में पूरी कीं।
  • Huawei ने ECG, GPS और 12 दिन के बैटरी बैकअप के साथ भारत में लॉन्च की Watch GT 6 सीरीज, जानें कीमत
    Huawei ने भारत में Watch GT 6 और Watch GT 6 Pro लॉन्च किए हैं, जो डिजाइन, डिस्प्ले और बैटरी लाइफ के मामले में काफी प्रीमियम अपग्रेड लेकर आते हैं। GT 6 Pro में Titanium alloy केस, 1.47-इंच AMOLED डिस्प्ले और 3,000 nits पीक ब्राइटनेस दी गई है। वहीं Watch GT 6 का 41mm वेरिएंट 1.32-इंच AMOLED स्क्रीन के साथ आता है। Pro मॉडल में ECG और depth सेंसर शामिल हैं, जबकि बेस वर्जन इनसे वंचित है। दोनों वॉच 5ATM + IP69 रेटिंग, Sunflower GPS और Android/iOS कम्पैटिबिलिटी के साथ आती हैं। बैटरी लाइफ 21 दिन तक जाने का दावा किया गया है, जबकि छोटे मॉडल में 14 दिन का बैकअप मिलता है।
  • Slimmest Phones (2025 Edition): पतले भी और पावरफुल भी - ये हैं 2025 के सबसे स्लिम स्मार्टफोन्स!
    स्मार्टफोन इंडस्ट्री में अब “थिननेस” एक नई रेस बन चुकी है। पहले जहां ध्यान कैमरा या बैटरी पर था, वहीं अब ब्रांड्स का फोकस ऐसे फोन्स पर है जो हाथ में हल्के, देखने में प्रीमियम और टेक्निकली एडवांस हों। इस फीचर में Apple iPhone Air, Samsung Galaxy S25 Edge, Tecno Pova Slim, Motorola Edge 70, Samsung Galaxy Z Flip 7 और Huawei Mate 70 Air जैसे छह लेटेस्ट मॉडल शामिल हैं। इनके डिजाइन, मोटाई, वजन और फीचर्स की तुलना बताती है कि टेक्नोलॉजी का भविष्य अब “थिन और पावरफुल” की तरफ बढ़ चुका है।
  • Huawei Watch D2: ECG, ABPM जैसे एडवांस हेल्थ फीचर्स वाली स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत
    Huawei ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टवॉच Huawei Watch D2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के अनुसार यह स्मार्टवॉच हेल्थ और फिटनेस मॉनिटरिंग के लिए एडवांस फीचर्स के साथ आती है। भारत में Huawei Watch D2 की कीमत 34,499 रुपये रखी गई है। हालांकि कंपनी ने इसे 33,499 रुपये के इंट्रोडक्ट्री प्राइस पर 5 अक्टूबर तक उपलब्ध कराने की घोषणा की है। यह स्मार्टवॉच ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में आती है और इसे Amazon, Flipkart और Rtcindia.net वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
  • Huawei Band 10 भारत में लॉन्च, AMOLED स्क्रीन और 14 दिन की बैटरी के साथ; जानें कीमत
    Huawei ने भारत में अपना नया फिटनेस बैंड Huawei Band 10 लॉन्च कर दिया है। Huawei Band 10 दो केस ऑप्शन में आता है, Polymer Case (Black और Pink कलर ऑप्शन), जिसकी कीमत भारत में 3,999 रुपये है। वहीं, Aluminium Alloy Case (Matte Black, White, Green, Blue, Purple कलर ऑप्शन) को देश में 4,499 रुपये में पेश किया गया है। Huawei Band 10 की सेल Amazon पर एक्सक्लूसिव रूप से शुरू हो चुकी है और लॉन्च ऑफर के तहत 10 जून तक दोनों वेरिएंट्स पर 300 रुपये का ऑफ मिल रहा है।
  • Flipkart Fitness Carnival: Rs 9 हजार तक सस्ती खरीदें Galaxy Watch FE, CMF Watch Pro, Noise Pro 6 जैसी स्मार्टवॉच, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
    Flipkart Fitness Carnival: सस्ते में स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह समय मौके का फायदा उठाने का है। Flipkart अपने कस्टमर्स के लिए धांसू सेल लेकर आई है जिसमें बड़े-बड़े ब्रांड्स की स्मार्टवॉच भारी छूट के साथ खरीदी जा सकती हैं। इनमें Samsung, Redmi, CMF, Huawei जैसे ब्रांड्स शामिल हैं जिनकी स्मार्टवॉच पर सेल में Rs 9000 तक डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है।
  • Huawei Watch FIT 3: फुल चार्ज में 10 दिन चलने वाली स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
    Huawei Watch FIT 3 स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च किया गया है। इसके मिडनाइट ब्लैक, नेबुला पिंक, मून व्हाइट और ग्रीन कलर ऑप्शन के लिए भारत में कीमत 14,999 रुपये, जबकि नायलॉन स्ट्रैप के साथ स्पेस ग्रे कलर की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। कंपनी ने कहा है कि स्मार्टवॉच Amazon, Flipkart और RTC की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदी जा सकती है। हालांकि, खबर लिखते समय तक Amazon.in पर स्मार्टवॉच को 10,999 रुपये में लिस्ट किया गया था।
  • HUAWEI Watch GT 5 Pro स्‍मार्टवॉच भारत में लॉन्‍च, 14 दिनों की बैटरी लाइफ, ECG भी करेगी
    चीनी ब्रैंड हुवावे (HUAWEI) ने बिना किसी शोर-शराबे के अपनी नई स्‍मार्टवॉच HUAWEI Watch GT 5 Pro को भारत में लॉन्‍च कर दिया है। यह 46mm मॉडल में 1.43 इंच के एमोलेड डिस्‍प्‍ले में आती है। कंपनी स्‍पोर्ट्स एडिशन और टाइटेनियम वर्जन लेकर आई है। नई वॉच में 14 दिनों की बैटरी लाइफ का वादा है। 60 से ज्‍यादा इंडिकेटर्स हैं, जो आपकी हेल्‍थ को ट्रैक‍ करेंगे। यह वॉच ईसीजी भी एनालाइज करती है।
  • 11.5 इंच डिस्‍प्‍ले, 7700mAh बैटरी वाला Huawei MatePad 11.5 (2024) टैबलेट लॉन्‍च, जानें प्राइस
    हुवावे ने एक नया टैबलेट MatePad 11.5 (2024) पेश किया है। इसका 11.5 इंच का डिस्‍प्‍ले 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है और उसमें 2200×1440 रेजॉलूशन के साथ क्रि‍स्‍प डिस्‍प्‍ले मिलता है। टैब में 7700एमएएच की बैटरी है, जो 30W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके दाम बेस मॉडल के लिए 1699 युआन (लगभग 20,044 रुपये) से शुरू होते हैं।
  • सिंगल चार्ज में 14 दिन चलने वाला फिटनेस बैंड Huawei Band 8 भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Huawei Band 8 की भारत में कीमत 4,699 रुपये है। इसे Flipkart से खरीदा जा सकता है।

Huawei India - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »